आजकल कोरोना वायरस के बाद न्यूज चैनल्स पर और लोगों के मुँह से सबसे ज्यादा सुना जाने वाला वर्ड बन गया है लॉकडाउन। जब भी आप न्यूज देख रहे होंगे तो आपको ये सुनने को जरूर मिलता होगा कि भारत के अमुक राज्य ने कम्प्लीट लॉकडाउन कर दिया है। और अब तो कोरोना के कारण पूरे विश्व में Lockdown का खतरा मंडराने लगा है। चीन, इटली, ब्रिटेन, स्पेन जैसे कई देशों ने अपने-अपने देश को लॉकडाउन कर भी दिया है। अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि लॉकडाउन होता क्या है। आइए जानते हैं इस बारे में।
लॉकडाउन क्या होता है? (What is Lockdown)
किसी शहर को लॉकडाउन करने का मतलब होता है कि इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। दरअसल लॉकडाउन एक ऐसी एमरजेंसी व्यवस्था है जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त शहर में सरकारी तौर पर लागू होती है। लॉक डाउन की स्थिति में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है। उन्हें सिर्फ जरूरी चीजों जैसे अस्पताल जाने, दवा या अनाज खरीदने इत्यादि के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है या फिर बैंक से पैसा निकालने के लिए भी जा सकते हैं।
इसे भी पढें: सावधान, Corona Virus से ज्यादा घातक है उससे संबंधित ये अफवाहें
सीधे शब्दों में कहा जाए तो लॉकडाउन’ का अर्थ होता है तालाबंदी। जिस तरह किसी संस्थान या फैक्ट्री को बंद किया जाता है और वहां तालाबंदी हो जाती है उसी तरह लॉक डाउन का अर्थ है कि आप अनावश्यक कार्य के लिए सड़कों पर ना निकलें।
लॉकडाउन क्यों किया जाता है? (Why is the Lockdown Done)
किसी सोसायटी या शहर में रहने वाले वहां के स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य या अन्य जोखिम से बचाव के लिए इसे लागू किया जाता है। चूँकि आजकल कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है। कोरोनावायरस का संक्रमण एक से दूसरे इंसान में न हो इसके लिए जरूरी है कि लोग घरों से बाहर कम निकले। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
इसे भी पढें: भूलकर भी दोबारा गर्म न करें इन खाने की चीजों को, हो सकता है सेहत को बड़ा नुकसान
इसके मद्देनजर कई देशों में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। लेकिन अभी अपने देश में पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं हुआ है। यहाँ सरकार के बजाय इस बार लोग खुद अपने पर लॉकडाउन को लागू कर रहे हैं जो कि बहुत अच्छी बात है।
आइए जानते हैं लॉकडाउन के दौरान आपको क्या करना है और क्या नहीं करना हैं।
क्या करना है (What to Do) –
1) इस दौरान स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, मॉल, दुकानें, सिनेमाहाल, धार्मिक स्थल, स्विमिंल पूल व कंपनीज इत्यादि बंद रहेंगी, इसलिए आपको भी घर पर रहना है। जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो तब तक घर से बाहर न निकलें।
2 अपनी सोसायटी में भी दूसरे लोगों से मिलना-जुलना, सामाजिक व्यवहार, सैर सपाटा, खाना पीना इत्यादि से बचें।
क्या न करें (What not to Do) –
1) अनावश्यक कार्यों के लिए सड़क पर न निकलें।
2) झुँड में यानि पाँच या पाँच से ज्यादा लोग एक साथ न निकलें।
3) सड़क पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारी से बिना वजह न उलझें और न ही उनके काम में किसी तरह का व्यवधान पैदा करें।
लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा? (What will remain open during Lockdown)
लॉक डाउन के दौरान सबसे अच्छी बात ये है कि इस दौरान राशन, दूध, फल-सब्जी, दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, गैस सिलेंडर की आपूर्ति, बिजली पानी की सेवा, डॉक्टर, अस्पताल. फायर सर्विस, म्यूनिसिपल दफ्तर, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के दफ्तर, बैंक के एटीएम, टेलीकॉम सेवाएं पूरी तरह खुली रहेंगी यानी कि आपको सामान्य जीवन जीने के लिए तमाम तरह की जरूरी चीजों की आपूर्ति होती रहेगी। बस आप घर से बाहर नहीं निकल सकते।
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें जिससे कोरोना वायरस के बारे में लोगों में भ्रम न फैले और उन्हे पता चल सके कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- तेजी से मोटापा कम करना चाहते हैं तो इसे जरूर पढें
- दिल के दौरे में कारगर है एस्पिरिन, जाने इसके फायदे और नुकसान
- पेट की समस्याओं से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाए
- दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, होगा जबरदस्त स्वास्थ्यवर्धक फायदा
- हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता है ये संकेत, ऐसे पहचाने इन संकेतों को
Source : NBT