Home Ajab Gajab जानिए गोलगप्पा को इंग्लिश में क्या कहते हैं

जानिए गोलगप्पा को इंग्लिश में क्या कहते हैं

by admin
golgappa

गोलगप्पे का नाम सुनते हीं सभी के मुँह मे पानी आ जाता है। हम सभी ने गोलगप्पा जरूर खाया होगा। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो इसे खाने के बाद इसमे डाला जाने वाला इमली का पानी अलग से मांग कर पीते जरूर हैं। गोलगप्पा आटा या मैदा-सूजी से बना होता है।

इसे अलग-अलग जगहों पर अलग नामों से जाना जाता है। कई जगहों पर इसे पानी पूरी, फुचका, गुपचुप या फुलकी भी कहा जाता है। कुछ जगहों पर गोलगप्पे में आलू का चोखा डाला जाता है तो कुछ जगह छोले डाले जाते हैं और फिर उसमे इमली का पानी डालकर खाने वाले को दिया जाता है।

इसे भी पढें: क्या आप जानते हैं समोसा को इंग्लिश में क्या कहते हैं

Source

ये तो थी गोलगप्पा खाने की बात लेकिन क्या आपको पता है कि गोलगप्पे को इंग्लिश में क्या कहा जाता है? क्या कहा, नहीं पता? अच्छे-अच्छे इंग्लिश के जानकार भी इस सवाल को सुनकर चकरा जाएंगे क्योंकि यह एक भारतीय डिश है इसलिये इसका अंग्रेजी नाम उपलब्ध नही है लेकिन फिर भी कुछ इंग्लिश डिक्शनरी में इसके शेप को ध्यान में रखते हुए कुछ इंग्लिश नाम दिए गए हैं जैसे

  • Water Balls
  • Fried Wheaten Cake 
  • fried Puff- pastry balls
  • Watery Bread
  • Crisp Sphere

लेकिन ये सब नाम इसके डिस्क्रिप्शन में लिखे जाते हैं यानि उसके बारे में। दरअसल आज तक गोलगप्पा का इंग्लिश नाम रखा हीं नही गया। इसलिए ज्यादातर जगहों पर गोलगप्पा को इंग्लिश में भी गोलगप्पा हीं कहा जाता है। इसलिए अगली बार गोलगप्पा दिखे तो उसके इंग्लिश नाम के चक्कर में न पड़ कर उसे खाने का लुत्फ जरूर उठाएं।


लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_39]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1