आज हम चलेंगे एक ऐसे देश के टूर पर जिसे जादूगरों का देश कहा जाता है, जहाँ आधुनिक मानव के सबसे पुराने अवशेष प्राप्त हुए हैं। जहाँ के झरने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खुबसूरत झरने माने जाते है। टाइटल देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि आज हम बात करने वाले हैं यूरोपियन देश रोमानिया के बारे में।
रोमानिया के रोचक तथ्य | Amazing Facts About Romania
1) सेन्ट्रल, ईस्टर्न और साउथ-ईस्टर्न यूरोप के क्रॉसरोड पर स्थित रोमानिया एक बहुत ही खूबसूरत देश है। इस देश की सीमाएं दक्षिण में बुल्गारिया, उत्तर में यूक्रेन, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण पश्चिम में सर्बिया, पूरब में मोलडोवा और दक्षिण पूर्व में ब्लैक सी से लगती है।
2) रोमानिया का क्षेत्रफल 2,38,397 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का 81वां और यूरोप का 12वां सबसे बड़ा देश है। इस देश की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 90 लाख है और जनसंख्या के आधार पर देखें तो यह यूरोप का छठा सबसे बड़ा देश है। रोमानिया का जनसंख्या घनत्व 80 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

3) रोमानिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुखारेस्ट है। वहीं इस देश की आधिकारिक भाषा रोमानियन है।
4) बात करें धर्म की तो रोमानिया मूल रूप से एक क्रिश्चयन देश है। इस देश की 98.5% आबादी ईसाई धर्म का पालन करती है। हालांकि दूसरे क्रिश्च्यन देशों से उलट रोमानिया में ऑर्थोडॉक्स क्रिश्च्यन्स की संख्या सबसे ज्यादा है।
इसे भी पढें: कतर – कभी भूख से तड़पता था ये मुस्लिम देश, आज है दुनिया का सबसे अमीर
5) रोमानिया के अर्थव्यवस्था की बात करें तो इस देश की नॉमिनल जीडीपी $299.885 बिलियन है जबकि इस देश की प्रति व्यक्ति आय 15,619 डॉलर है। रोमानिया की करेंसी का नाम रोमानियन ल्यू है और आज 8 जनवरी 2023 तक 1 रोमानियन लियु भारत के 17.77 रूपए के बराबर है।
6) रोमानिया को ‘अन्न का देश’ भी कहा जाता है। इस देश में गेहूँ तथा मक्के की खेती होती है। प्राचीन ढंग से खेती करने के बावजूद भी यहाँ गेहूँ पैदावार बहुत अधिक होती है।
7) जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट से निकलने वाली डेन्यूब नदी 10 देशों से गुजरते हुए रोमानिया में ब्लैक सी में मिल जाती है। डेन्यूब नदी रोमानिया में डेन्यूब डेल्टा बनाती है जो यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। इतना ही नहीं, यह नदी डेल्टा पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियों का घर भी है।
8) कार्पेथियन पर्वत रोमानिया का सबसे ऊँचा पर्वत है। इसके मोल्दोवेनू पीक की ऊँचाई 2,544 मीटर यानि 8,346 फीट है। कार्पेथियन पर्वत ब्राउन बियर और लिंक्स सहित कई विलुप्त होने के कगार पर मौजूद प्रजातियों का घर है।
9) रोमानिया की महिलाएं बेहद ही खुबसूरत मानी जाती हैं और साथ ही यहाँ पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी ज्यादा है। इस देश में प्रति 950 पुरूषों पर 1000 महिलाएं हैं।
इसे भी पढें: अमेरिका के बारे में रोचक तथ्य | America Facts in Hindi
10) आपने काउंट ड्रैकुला का नाम तो सुना ही होगा। मशहूर आयरिश लेखक ब्रेम स्टोकर द्वारा लिखित हॉरर उपन्यास ड्रैकुला का मुख्य पात्र काउंट ड्रैकुला भले हीं एक काल्पनिक पात्र रहा हो लेकिन उसकी कहानियाँ 19वीं शताब्दी में रोमानियन लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर देती थी। ब्रेम स्टोकर ने अपने उपन्यास में काउंट ड्रैकुला को रोमानिया के ट्रांसिलवेनिया का ही बताया है। इतना ही नहीं उपन्यास में बताई गई ज्यादातर जगहें भी रोमानिया की ही है जिस कारण 19वी शताब्दी में लोगों ने इस उपन्यास में लिखी गई कहानी को सच मान लिया था।

11) दुनिया की सबसे भारी इमारत, बुखारेस्ट में मौजूद रोमानियन संसद भवन है। इसका वजन लगभग 4,098,500,000 पाउंड यानि 1,85,90,48,328 किलोग्राम है। ये संसद भवन कितना विशाल है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस इमारत के अंदर 23 अलग-अलग हिस्से हैं और उसमें करीब एक हजार बेहतरीन नक्काशीदार कमरे है। इसकी दीवारें 8 मीटर ऊँची है और ये 3 लाख 65 हजार स्क्वायर मीटर में फैली हुई है। इसे बनाने में लगभग तीन खरब रुपए और बीस लाख मजदूर लगे थे। ऐसा भी कहा जाता है कि रोमानिया का संसद भवन चाँद से भी दिखाई देता है।
12) रोमानिया का रेल नेटवर्क 22,298 किलोमीटर लम्बा है जो इसे दुनिया का 15वां और यूरोप का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बनाता है।
13) दुनिया का सबसे बड़ा लकड़ी का बना चर्च भी रोमानिया में ही है। 257 फुट ऊँचा यह चर्च उत्तर-पश्चिम रोमानिया के मैरामुरेस काउंटी में स्थित सपन्ता पेरी गांव में स्थित है। इस चर्च के ऊपर 23 फुट ऊँचा क्रॉस लगा है जिसका वजन करीब 1000 पाउंड है। इतना ही नहीं यह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा लकड़ी का स्ट्रक्चर भी है।
14) रोमानिया के सपंता गाँव में स्थित कब्रिस्तान दुनिया का सबसे अनोखा कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान में मौजूद कब्रों के ऊपर लगे क्रॉस को स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी कलाकारी से बहुत खूबसूरती से सजाया हुआ है जिस कारण यह कब्रिस्तान देखने में बाकी कब्रिस्तानों से बिल्कुल अलग दिखता है।

15) रोमानिया अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है, जिसमें भरवां गोभी के रोल से बने सरमाले , मीट रोल माइकी जो भुने हुए कीमा से बनाया जाता है और पापनासी जो पनीर से भरी एक पेस्ट्री होती है इत्यादि व्यंजन शामिल हैं।
इसे भी पढें: आइसलैंड के ये रोचक तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे
16) जब भी आप किसी शादी-ब्याह या पार्टी में जाते होंगे तो वहाँ आपको एक कॉफी मशीन दिखती होगी जो फटाफट कॉफी बना कर आपको दे देती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कॉफी मशीन का अविष्कार रोमानिया में ही हुआ था। रोमानिया के तिमिसोरा शहर में रहने वाले फ्रैंसिस्को लिलि ने इस मशीन को बनाया था।
17) रोमानियाई जिमनास्ट नादिया कोमनेसी किसी भी ओलंपिक गेम्स में 10 पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी थी। उन्होने यह कारनामा 1976 में कनाडा के मांट्रियल में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में किया था। यह कारनामा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला और जिम्नास्ट भी थीं।
18) रोमानिया अपने खूबसूरत प्राकृतिक परिदृश्यों के लिए भी जाना जाता है, जिसमें कार्पेथियन पर्वत, डेन्यूब डेल्टा और काला सागर के किनारे स्थित ममाइया और एफ़ोरी नॉर्ड तट शामिल हैं। इसके अलावा रोमानिया कई यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का घर भी है, जिनमें डेन्यूब डेल्टा और ट्रांसिल्वेनिया के फोर्टिफाइड चर्च शामिल हैं।

19) टूरिज्म की बात करें तो रोमानिया में कई घूमने लायक स्थान हैं जैसे ट्रांसिल्वेनिया में स्थित ब्रान कैसल, जिसे ड्रैकुला का कैसल भी कहा जाता है, कॉर्विन कैसल, पेल्स कैसल, बुखारेस्ट का डेन्यूब डेल्टा नेशनल पार्क, सिघिसोआरा, सिबियु और ब्रासोव जैसे दर्शनीय स्थल, बिगर वाटरफॉल, पोयाना ब्रासोव और सिनाया जैसे स्की रिसॉर्ट इत्यादि।
इसके अलावा रोमानिया और सर्बिया के बीच नदी किनारे बने रॉक स्कल्पचर भी टूरिस्टों का मन मोह लेते हैं। इन स्कल्पचर्स को वहाँ के कुछ कलाकारों ने मिलकर बनाया है। पहाड़ी पर बना यह चेहरा बिल्कुल असली लगता है लेकिन असल में यह पत्थरों का बना हुआ है।
20) अगर आप भी रोमानिया घूमने जाना चाहते हैं तो आपके पास एक वैलिड इंडियन पासपोर्ट और रोमानिया का वीजा होना चाहिए। रोमानिया जाने के लिए आपको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से बुखारेस्ट के लिए फ्लाइट लेनी होगी। फ्लाइट का किराया एयरलाइन्स और ट्रैवल के टाइप पर डिपेंड करेगा।
ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।