1) सांसदों को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है?

Source
उत्तर:- प्रत्येक सांसद को 1 लाख रूपए सैलरी मिलती है। इसके अलावा उन्हे प्रतिदिन 2,000 रूपए दैनिक भत्ते के रूप में, 45,000 रूपए प्रति महीने संवैधानिक भत्ते के रूप में तथा 45,000 रूपए प्रति माह ऑफिस के खर्चे के रूप में मिलता है। ये सब जोड़कर एक सांसद को प्रत्येक महीने कम से कम ढाई लाख रूपए मिलते हैं। इसके अलावा उन्हे यात्रा भत्ता भी मिलता है।
एक सांसद एक साल में 34 हवाई यात्राएं कर सकता है लेकिन इसके लिए उन्हे पूरे किराए का सिर्फ 25 प्रतिशत ही देना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आम जनता के लिए दिल्ली से लखनऊ तक प्लेन का किराया 5000 रूपए है तो सांसद महोदय को सिर्फ 1250 रूपए चुकाने होंगे।
इसके अलावा इन्हे ट्रेन में फर्स्ट क्लास एसी का पास भी मिलता है और अगर सांसद महोदय सड़क मार्ग से अपने क्षेत्र में जाते हैं तो उन्हे प्रति किलोमीटर के लिए 16 रूपए का भुगतान जनता के टैक्स से किया जाता है। सबसे खास बात यह है कि सांसदों की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
इसे भी पढें: बहुत ज्यादा खुशी या दुख के समय हमारी आँखों से आँसू क्यों निकलते हैं?
2) विधायक को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है?
उत्तर:- हर राज्य के विधायकों को अलग-अलग सैलरी मिलती है। सबसे ज्यादा सैलरी उत्तर प्रदेश के विधायकों को मिलती है। यूपी के विधायकों को प्रति माह 75 हजार रूपए सैलरी मिलती है। इसके अलावा 1 हजार रूपए प्रति दिन दैनिक भत्ते के रूप में मिलते हैं। विधानसभा तथा अपने क्षेत्र में आने-जाने का खर्च, ऑफिस का खर्च, यात्रा भत्ता इत्यादि मिलाकर उन्हे कुल 1,87,000 रूपए मिलते हैं।
3) IAS और PCS में क्या अंतर होता है?
उत्तर:- IAS और PCS में बहुत ज्यादा अंतर होता है लेकिन हम यहां सिर्फ मुख्य अंतर की बात करेंगे। हर राज्य का अपना एक पब्लिक सर्विस कमीशन होता है जो स्टेट सिविल सर्विस के लिए एग्जाम कंडक्ट करता है। इस एग्जाम के जरिए चुने गए अधिकारी संबंधित राज्य सरकार के अंदर काम करते हैं। उनका ट्रांसफर भी उसी राज्य के अंदर ही हो सकता है।
इसे भी पढें: Interesting Questions: टिक टॉक का अविष्कार कब और किसने किया था?
पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा होती है इसलिए ये पूरी तरह से राज्य सरकार के नियंत्रण में होते हैं। वहीं आईएएस की नियुक्ति यूपीएससी द्वारा आयोजित किए गए एग्जाम के जरिए होता है। इसमे प्रत्येक अधिकारी को एक कैडर या राज्य मिलता है और जरूरत पड़ने पर आईएएस अधिकारियों का काडर चेंज भी हो सकता है।
आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा होती है लेकिन ये उन्हें आवंटित किए गए कैडर में राज्य सरकार के अधीन कार्य करते हैं। हालांकि पीसीएस की सैलरी राज्य सरकार तय करती है लेकिन फिर भी आईएएस की सैलरी पीसीएस अधिकारी की सैलरी से दोगुने से तिगुने तक अधिक होती है।
4) दुनिया का सबसे बुद्धिमान देश कौन सा है?
उत्तर:- सिंगापुर। कौन कितना बुद्धिमान है ये जानने के लिए उस व्यक्ति का आई क्यू चेक किया जाता है। उसी तरह किसी देश की बुद्धिमता के बारे में जानने के लिए वहां के लोगों का औसत आई क्यू निकाला जाता है। सिंगापुर के लोगों का औसत आई क्यू 108 से ज्यादा है वहीं दूसरे स्थान पर जापान है जिसका औसत आई क्यू 107 है।
5) दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है?
उत्तर:- फिनलैंड। यूनाइटेड नेशन द्वारा कराए गए एक सर्वे में 2019 की विश्व के सबसे खुशहाल देश की रिपोर्ट आयी है इसमे फिनलैंड को सबसे खुशहाल देश का दर्जा दिया गया है। जबकि हमारे देश भारत को इस लिस्ट में 140वां स्थान मिला है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- 99% Fail: हम कितने वर्ष पुराना पानी पीते हैं?
- क्या आप जानते हैं 1 बैरल में कितना लीटर पेट्रोल होता है?
- GK Sawal: भारत का कौन सा राज्य तीन तरफ से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा है?
- क्या आप जानते हैं 1 लीटर पानी में कितना बूंद पानी होगा?
- अगर पृथ्वी गोल है तो नीचे की तरफ रहने वाले लोग गिरते क्यों नहीं है?