अक्सर आपको सुनने को मिलता होगा कि दुनिया में मुसलमानों के 56 देश हैं या ईसाईयों के 100 से भी ज्यादा देश हैं। वहीं ज्यादातर लोग आपको यही बताते होंगे कि पूरी दुनिया में हिन्दू सिर्फ भारत और नेपाल में ही हैं। अगर आपसे पूछा जाए कि क्या ये सच है तो आपका जवाब हाँ भी हो सकता है और ना भी।
ये सच है कि पूरी दुनिया में सनातन धर्म को मानने वालों की यानि हिन्दुओं की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत और नेपाल ही हैं लेकिन इस दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं जहाँ भारत और नेपाल से जाकर हिन्दू बस गए और आज के डेट में उस देश में उनकी जनसंख्या लाखों में पहुँच गई है। आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताएंगे जहाँ हिन्दू आबादी सबसे ज्यादा है।
सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी वाले 10 देश
10) मॉरिशस (Mauritius)

इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है मॉरिशस। हिन्द महासागर में बसे इस खूबसूरत आइलैंड देश की कुल आबादी 12,65,475 है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत और नेपाल के बाद मारिशस दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहाँ हिन्दुओं की आबादी बाकी धर्मों की तुलना में सबसे ज्यादा है। मॉरिशस में हिन्दू धर्म को मानने वालों की संख्या 6,13,755 है जो वहाँ कि कुल आबादी का 48.5% है।
9) यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)

एक समय लगभग पूरी दुनिया पर राज करने वाला ग्रेट ब्रिटेन यानि यूनाइटेड किंगडम में भी हिन्दुओं की आबादी अच्छी-खासी है। ब्रिटेन की कुल आबादी 6,78,86,004 है जिसमे 1.7% यानि 11,54,062 लोग हिन्दू धर्म को फॉलो करते हैं। इनमे से कुछ लोग अंग्रेजों के द्वारा गुलाम बनाकर ले जाए गए थे तो कुछ आजादी के बाद अपनी मर्जी से गए। वहीं कुछ अंग्रेज अपना धर्म बदलकर हिन्दू बन गए।
इसे भी पढें: भारत के 10 सबसे बड़े घोटाले, नंबर 1 का नाम आपको चौंका देगा
8) मलेशिया (Malaysia)

साउथ-ईस्ट एशिया का देश मलेशिया इस लिस्ट में आठवें स्थान पर है। यह मुख्य रूप से एक इस्लामिक देश है जहाँ की 61.3 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। मलेशिया की जनसंख्या 3,27,30,000 है। यहाँ हिन्दूइज्म चौथा सबसे बड़ा धर्म है। मलेशिया में 20,61,990 हिन्दू रहते हैं जो वहाँ की कुल आबादी का 6.3% है।
7) संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)

दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या 32,82,39,523 है। यह एक ईसाई बहुल देश है जहाँ 65% आबादी ईसाईयों की है। बात करें हिन्दू धर्म को मानने वालों की तो उनकी आबादी अमेरिका की कुल आबादी का महज 0.7% है। हालांकि आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो अमेरिका में 22,97,676 हिन्दू जनसंख्या है।
इसे भी पढें: अमेरिका के बारे में रोचक तथ्य | America Facts in Hindi
6) श्रीलंका (Sri Lanka)

हिन्द महासागर में मौजूद हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका का हमसे धार्मिक और सांस्कृतिक नाता रहा है। श्रीलंका की कुल आबादी 2,18,03,000 है। यह एक बुद्धिस्ट देश है जहाँ बौद्ध धर्म को मानने वाली की संख्या 70.2% है वहीं 12.6% प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म की प्रैक्टिस करते हैं। इसका मतलब है कि श्रीलंका में हिन्दूओं की जनसंख्या 27,47,178 है।
5) पाकिस्तान (Pakistan)

इस लिस्ट में पाँचवे स्थान पर है हमारा चिर-प्रतिद्वन्दी देश पाकिस्तान। 1947 में पाकिस्तान में हिन्दूओं की जनसंख्या लगभग 20 प्रतिशत थी जो घटते-घटते सन 2020 में महज 1.85% रह गई है। इस्लामिक देश पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 22,08,92,331 है जिसमे हिन्दूओं की जनसंख्या महज 40,86,508 है।
इसे भी पढें: पाकिस्तान के 20 अजीब रोचक तथ्य जो शायद ही आप जानते होंगे
4) इंडोनेशिया (Indonesia)

मुस्लिम आबादी के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश इंडोनेशिया इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। इंडोनेशिया की कुल आबादी 26,76,70,543 है। इंडोनेशिया की कुल आबादी का 86.7% मुस्लिम धर्म को फॉलो करती है जबकि महज 1.74% आबादी ही हिन्दू है। नम्बर में बताएं तो इंडोनेशिया में 46,57,467 हिन्दू रहते हैं।
3) बांग्लादेश (Bangladesh)

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है बांग्लादेश। 1947 में पूर्वी पाकिस्तान यानि आज के बांग्लादेश में हिन्दूओं की कुल आबादी 33 प्रतिशत थी। 1971 में जब पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश बना तब वहाँ 13.5 हिन्दू आबादी रह गई थी। बात करें 2020 के आंकड़ों की तो अब बांग्लादेश में महज 8.54% हिन्दू आबादी ही बची है। बांग्लादेश की कुल जनसंख्या 16,13,76,708 है जिसमे से 1,37,81,570 लोग हिन्दू धर्म का पालन करते हैं।
इसे भी पढें: भारत के तिरंगे से मिलते-जुलते हैं इन देशों के राष्ट्रीय ध्वज
2) नेपाल (Nepal)

कुछ साल पहले तक दुनिया का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र होने का तमगा लिए घूम रहे नेपाल के सेक्युलर राष्ट्र बनते ही वहाँ भी अब हिन्दुओं की जनसंख्या में कमी आई है। 1981 में नेपाल में 89.50% हिन्दू थे जो 2020 में घट कर
81.3% रह गए हैं। नेपाल की जनसंख्या 2,89,01,790 है जबकि वहाँ हिन्दुओं की जनसंख्या 2,34,97,155 है। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो अभी भी नेपाल में सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी रहती है। लेकिन नम्बर के हिसाब से देखें तो नेपाल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
1) भारत (India)

इस पोस्ट की हेडलाइन पढने के वक्त ही आप सभी को पता होगा कि सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी भारत में ही रहती है लेकिन कितने प्रतिशत? ये शायद ही किसी को पता होगा। 10 सितंबर 2020 तक भारत की जनसंख्या 1,38,27,01,800 है। बात करें भारत में हिन्दुओं की कुल आबादी की तो यह 1,10,33,96,036 है जो कुल जनसंख्या का 79.8% है।
इन 10 देशों के अलावा पूरी दुनिया में 20 ऐसे देश हैं जिनमे हिन्दुओं की आबादी 1 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा दुनिया के लगभग सभी देशों में थोड़े-बहुत हिन्दू मौजूद हैं।
ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।