साल 2019 बहुत सारे बिजनेसमैन के लिए फायदे वाला साल रहा तो कुछ के लिए घाटे वाला भी। 2019 तो समाप्त हो चुका है, ऐसे में वक्त है पिछले साल के देश के टॉप 10 अमीरों के बारे में जानने का। आज हम जानेंगे कि साल 2019 में कौन सा बिजनेसमैन सबसे अमीर भारतीय की लिस्ट में नम्बर 1 पर रहा तो कौन टॉप 10 से बाहर हुआ।
आगे बढने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि हर 3 महीने पर फोर्ब्स या ब्लूमबर्ग संस्था अपडेटेड लिस्ट जारी करते रहती है जिस कारण टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में हमेशा बदलाव देखने को मिलता है।
भारत के 10 सबसे अमीर बिजनेसमैन
10) दिलीप सांघवी (Dileep Sanghavi)

इस लिस्ट में दसवें नम्बर पर हैं सन फार्मास्युटिकल्स के फाउंडर और एमडी दिलीप सांघवी। साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित दिलीप सांघवी ने सन 1983 में सन फार्मास्युटिकल्स की स्थापना की थी। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी है। 24 दिसंबर 2019 तक सांघवी की कुल संपत्ति $7.41B यानि भारतीय मुद्रा में करीब 52,611 करोड़ रूपए हो गई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले दिलीप सांघवी की संपत्ति में 6,049 करोड़ रूपए की कमी आई है।
9) सुनील मित्तल (Sunil Mittal)

इस लिस्ट में नवें नम्बर पर हैं सुनील भारती मित्तल। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल के संस्थापक और चेयरमैन सुनील मित्तल की कुल संपत्ति $7.98B है जो भारतीय करेंसी में करीब 56,658 करोड़ रूपए है। पिछले साल के मुकाबले सुनील मित्तल की संपत्ति में $3.19B यानि 22,649 करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है।
इसे भी पढें: ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी करेंसी, नम्बर 1 के आगे डॉलर भी Fail है
8) साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawala)

पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन साइरस पूनावाला इस लिस्ट में आठवे स्थान पर हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी सीरम इंस्टीट्युट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस पूनावाला की कुल संपत्ति $8.61B यानि 61,131 करोड़ रूपए है। पिछले साल के मुकाबले साइरस पूनावाला की संपत्ति में $545 मिलियन यानि 3,869 करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है।
7) गौतम अडानी (Gautam Adani)

अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। वैसे तो अडानी ग्रुप के बिजनेस बहुत सारे फील्ड्स में फैले हुए हैं जिसके बारे में आम भारतीय को बहुत कम ही मालूम है लेकिन अडानी विल्मर का प्रोडक्ट फॉर्च्युन ऑइल लगभग सभी घरों में इस्तेमाल होता है। गौतम अडानी के लिए 2019 खासा अच्छा रहा है। पिछले साल के मुकाबले अडानी को इस साल $2.16B यानि करीब 15,336 करोड़ रूपए का फायदा हुआ है। 24 दिसंबर 2019 तक गौतम अडानी की कुल संपत्ति करीब $9.92B यानि 70,432 करोड़ रूपए है।
इसे भी पढें: 2019 में सबसे ज्यादा कमाने वाले Top 10 फेमस सेलिब्रिटी
6) राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani)

मशहूर रिटेल चेन डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। 21 नवंबर 2019 तक पूरे भारत में डीमार्ट के 191 स्टोर खुल चुके हैं। राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति $10.1B यानि 71,710 करोड़ रूपए है। 2018 के मुकाबले राधाकिशन दमानी की संपत्ति 2019 में $1.27B यानि 9,017 करोड़ रूपए बढी है।
5) लक्ष्मी निवास मित्तल (Laxmi Mittal)

स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास मित्तल हालांकि ब्रिटेन में अपना बिजनेस करते हैं लेकिन उन्हे इंडियन बिजनेसमैन ही माना जाता है। आर्सेलर मित्तल कम्पनी के सीईओ लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति $13.2B यानि 93,720 करोड़ रूपए है। हालांकि पिछले एक साल में लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में $599M यानि 4,252 करोड़ रूपए की कमी आई है।
इसे भी पढें: जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों
4) उदय कोटक (Uday Kotak)

कोटक महिन्द्रा बैंक के फाउंडर और सीईओ उदय कोटक सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उदय कोटक की कुल संपत्ति $15.0B यानि 1 लाख 6 सौ 50 करोड़ रूपए है। 2018 की तुलना में उदय कोटक की संपत्ति 2019 में 24,708 करोड़ रूपए बढी है।
3) शिव नाडर (Shiv Nadar)

भारत की टॉप आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल के फाउंडर और चेयरमैन शिव नाडर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। शिव नाडर की कुल संपत्ति करीब $15.8B यानि 1 लाख 12 हजार 180 करोड़ रूपए है। 2019 में शिव नाडर की संपत्ति $2.25B यानि 15,975 करोड़ रूपए बढी है।
इसे भी पढें: इन 10 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा औसत सैलरी
2) अजीम प्रेमजी (Azim Premji)

भारत की टॉप आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि पिछले साल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को $2.2B डोनेट करने के बाद उनकी कुल संपत्ति में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन बहुत जल्दी ही उन्होने वापस अपनी संपत्ति में और अधिक इजाफा कर लिया। 2018 के मुकाबले प्रेमजी कि कुल संपत्ति में $1.34B यानि 9,514 करोड़ रूपए की बढोत्तरी दर्ज की गई है। 24 दिसंबर 2019 तक अजीम प्रेमजी की कुल संपत्ति $18.7B यानि 1 लाख 32 हजार 770 करोड़ रूपए दर्ज कि गई है।
1) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

इस लिस्ट में नम्बर 1 पर हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी। आज हर हाथ में रिलायंस का जियो सिम पहुँच चुका है जिस कारण अब हमारे लिए कॉलिंग और डेटा लगभग फ्री के बराबर हो गई है। लेकिन इसी जियो ने मुकेश अंबानी को भारत का नम्बर 1 और विश्व का 12वां सबसे धनी आदमी बना दिया है। 24 दिसबर 2019 तक मुकेश अंबानी की संपत्ति $60.8 B यानि 4 लाख 31 हजार 680 करोड़ रूपए है। पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति में $15.5B यानि 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपए की बढोतरी हुई है।
दोस्तों इस पोस्ट में बताई गई लिस्ट अंतर्राष्ट्रीय संस्था ब्लूमबर्ग के फॉर्च्युन 500 लिस्ट से ली गई है। ये सारा डेटा 24 दिसंबर 2019 तक का है। इसके
अलावा पोस्ट में डॉलर का एक्सचेंज रेट 1 डॉलर = 71 रुपए माना गया है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए 2020 में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में
- भूल कर भी ये 6 चीजें Google में मत सर्च करना, हो जाएगा बड़ा नुकसान
- भारत के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन जहाँ से रोज ट्रेन पकड़ते हैं लाखों लोग
- ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर देश, भारत है इतने नम्बर पर
- एशिया की 10 सबसे बड़ी मार्केट कैपिटल वाली निजी कम्पनियां