पूरी दुनिया बहुत तेजी से डेवलपमेंट के रास्ते पर चल रही है। कई ऐसे देश जो पहले बहुत गरीब हुआ करते थे आज वो टॉप 50 या टॉप 20 अमीर देशों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हमारा देश भारत भी 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद डेवलपमेंट के रास्ते पर चल पड़ा और कभी दुनिया के गरीब देशों में शामिल रहा हमारा देश आज टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में शामिल है। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढा। हमारा देश गरीब नहीं बल्कि 10 अमीर देशों में से एक है।
आप पूछेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो हम आपको बताना चाहेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष International Monetary Fund हर साल अलग-अलग कंडीशन्स के आधार पर अमीर देशों की लिस्ट जारी करता है। पहली लिस्ट, पर कैपिटा इनकम (Per Capita Income) के आधार पर होती है जबकि दूसरी लिस्ट में किसी भी देश और उसके प्रत्येक नागरिक की संपत्ति की कीमत को आधार बनाया जाता है। आज हम आपको दूसरी लिस्ट के आधार पर बताएंगे कि दुनिया के 10 सबसे अमीर देश कौन है।
दुनिया के 10 सबसे अमीर देश
10) स्पेन (Spain)
इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है स्पेन। यूरोप का चौथा सबसे बड़ा देश स्पेन का कुल क्षेत्रफल 505,990 वर्ग किलोमीटर है जबकि जून 2019 तक यहाँ की जनसंख्या लगभग 5 करोड़ हो चुकी है। मजे की बात यह है कि हर साल यहाँ लगभग 5 करोड़ लोग घूमने भी आते हैं। स्पेन का टोमैटो बैटल खेल बहुत फेमस है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो स्पेन दुनिया की 14वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
स्पेन की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में यहाँ के ऑटोमोबाइल सेक्टर, कृषि, टूरिज्म और एनर्जी सेक्टर का प्रमुख योगदान है। आईएमएफ के रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन की कुल संपत्ति 7,772 बिलियन डॉलर है। अगर भारतीय करेंसी में बात करें तो यह 551 लाख करोड़ रूपए के बराबर है जो पूरी दुनिया की कुल संपत्ति का 2.2% प्रतिशत है।
9) कनाडा (Canada)
क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाड़ा की कुल जनसंख्या महज 3 करोड़ 78 लाख है। अमेरिका के इस पड़ोसी देश की गिनती दुनिया के विकसित देशों में होती है। दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कनाडा की कुल संपत्ति 8,573 बिलियन डॉलर है यानि भारतीय मुद्रा में करीब 608 लाख करोड़ रूपए के बराबर है। कनाड़ा की कुल संपत्ति पूरी दुनिया की कुल संपत्ति का 2.4% है।
8) इटली (Italy)
लगभग 6 करोड़ की जनसंख्या वाला देश इटली का कुल क्षेत्रफल 3,01,340 वर्ग किलोमीटर है। अपने इटैलियन फूड के लिए पूरी दुनिया में फेमस इस देश की अर्थव्यवस्था उद्योग, कृषि और पर्यटन पर आधारित है। गुड्स मैन्युफैक्चरिंग के मामले में इटली पूरी दुनिया में छ्ठे पायदान पर है। दुनिया की आठवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इटली की कुल संपत्ति 11,358 बिलियन डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में करीब 806 लाख करोड़ रूपए के बराबर है। इटली की संपत्ति पूरी दुनिया की कुल संपत्ति का 3.1% है।
इसे भी पढें: जानिए भारत के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में
7) भारत (India)
इस लिस्ट में सातवे स्थान पर है हमारा प्यारा देश भारत। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। आजादी के बाद भारत बहुत हीं आर्थिक तंगी से गुजरा था लेकिन 1991 के इकोनॉमिक रिफॉर्म ने भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला दिया जिसका नतीजा ये है कि आज भारत दुनिया की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। एशिया के तीसरे सबसे अमीर देश भारत की कुल संपत्ति 12,614 बिलियन डॉलर यानि 895 लाख करोड़ रूपए के बराबर है। इतना विशाल देश होने के बावजूद भी भारत की कुल संपत्ति पूरी दुनिया का सिर्फ 3.5% है।
6) फ्रांस (France)
इस लिस्ट में छठे स्थान पर है यूरोप का तीसरा अमीर देश फ्रांस। 6 करोड़ 70 लाख की जनसंख्या वाले इस देश का कुल क्षेत्रफल 6,40,679 वर्ग किलोमीटर है। फ्रांस को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, फैशन और अत्याधुनिक हथियारों के मैन्यूफैक्चरर के रूप में जाना जाता है। दुनिया की 7वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था फ्रांस कुल संपत्ति 13,729 बिलियन डॉलर यानि 974 लाख करोड़ रूपए है। फ्रांस के पास पूरी दुनिया का 3.8% संपत्ति मौजूद है।
इसे भी पढें: जानिए एक ऐसे देश के बारे में जहाँ लोगो का मरना मना है
5) यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
ग्रेट ब्रिटेन के नाम से मशहूर युनाइटेड किंगडम का क्षेत्रफल 2,42,495 वर्ग किलोमीटर है जबकि इसकी जनसंख्या लगभग 6 करोड़ 75 लाख है। आकार में छोटा होने के बावजूद भी यह दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ब्रिटेन की इकोनॉमी का मुख्य सोर्स यहाँ की मल्टीनेशनल कंपनियां हैं। इसके अलावा हथियारों के निर्यात से भी ब्रिटेन की अच्छी खासी आमदनी होती है। यूनाइटेड किंगडम के पास 14,630 बिलियन डॉलर यानि 1038 लाख करोड़ रूपए की संपत्ति है जो पूरी दुनिया का कुल 4 प्रतिशत है।
4) जर्मनी (Germany)
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है जर्मनी। 8 करोड़ 30 लाख की जनसंख्या वाले इस देश का क्षेत्रफल 3,57,386 वर्ग किलोमीटर है। दुसरे विश्वयुद्ध के बाद 1945 में जर्मनी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। लेकिन जर्मनी ने न सिर्फ अपने आप को संभाला बल्कि विकास के रास्ते पर तेजी से चलते हुए आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। आज पूरी दुनिया में जर्मन कंपनियों का बोलबाला है। बात करें कुल संपत्ति की तो जर्मनी के पास 14,660 बिलियन डॉलर यानि 1040 लाख करोड़ रूपए के एसेट्स मौजूद है जो पूरी दुनिया का 4.1% है।
इसे भी पढें: 10 ऐसे देश जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं
3) जापान (Japan)
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है जापान। 1945 में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जापान की अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी और यह देश कर्ज के गहरे दलदल में फंसा हुआ था। लेकिन आज जापानियों की मेहनत ने इस देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। जापान की आबादी 12 करोड़ 63 लाख है जबकि इसका क्षेत्रफल 3,77,973 है वहीं इसकी कुल संपत्ति 24,992 बिलियन डॉलर यानि 1774 लाख करोड़ रूपए है। जापान पूरी दुनिया का 6.9% संपत्ति होल्ड करता है।
2) चीन (China)
आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। 95,96,961 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल वाला चीन 1947 में अर्थव्यवस्था के मामले में हमारे देश के बराबर ही था लेकिन बीते कुछ दशकों में हमारे इस पड़ोसी देश ने काफी तेजी से तरक्की की है। आज दुनिया के हर देश में चाइनीज कंपनियों का दबदबा है। हमारे देश के मार्केट ही ज्यादातर चाइनीज सामानों से भरे पड़े हैं। बात करें चायनीज एसेट्स की तो यह 63,827 बिलियन डॉलर यानि 4531 लाख करोड़ रूपए के बराबर है। विश्व की संपत्ति में चाइना की हिस्सेदारी 17.7% है।
1) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
इस लिस्ट में नम्बर 1 पर है संयुक्त राज्य अमेरिका। दुनिया का सबसे विकसित देश अमेरिका दुनिया की नम्बर 1 अर्थव्यवस्था भी है। अमेरिका का क्षेत्रफल 37,96,742 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 32 करोड़ 71 लाख है। दुनिया की ज्यादातर बड़ी कंपनियां अमेरिका से ही है चाहे वो गूगल हो, माइक्रोसॉफ्ट, पेप्सी, फेसबुक या अमेजन हो, ये सभी अमेरिकी कंपनियां पूरी दुनिया से पैसा कमा कर अमेरिका की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। अमेरिका की कुल संपत्ति 1,05,990 बिलियन डॉलर यानि 7525 लाख करोड़ रूपए के बराबर है। अमेरिका के पास पूरी दुनिया का 29.4% संपत्ति मौजूद है।
इसके अलावा इस लिस्ट में रूस 18वें 3052 बिलियन डॉलर , बांग्लादेश 44वे 697 बिलियन डॉलर और पाकिस्तान 49वें 465 बिलियन डॉलर नम्बर पर मौजूद है।
इस पोस्ट में दी गई जानकारी 30 नवम्बर 2019 तक के डेटा पर आधारित है। इस पोस्ट में बताई गई सारी जानकारी ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट और आईएमएफ द्वारा जारी आंकड़ों पर आधारित है। इसके अलावा इस पोस्ट में 1 डॉलर की कीमत 71 रूपए मानी गई है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए 2020 में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में
- भारत की खोज: वह एक झूठ जो हमे बार-बार स्कूलों में पढाया गया
- भारत के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन जहाँ से रोज ट्रेन पकड़ते हैं लाखों लोग
- ये हैं भारत के 10 सबसे बड़े शहर, नम्बर 1 है सबका चहेता
- भारत के 5 सबसे बड़े दुश्मन देश, नम्बर 3 का नाम जानकर चौंक जाएंगे