जब भी Successful Business Empire की बात की जाती है तो हमारे दिमाग में ज्यादातर पुरूष बिजनेसमैन का ही नाम आता है। ये सच भी है कि रिलायंस, टाटा, विप्रो और आदित्य बिड़ला जैसे बड़े ब्रांड की सफलता का क्रेडिट पुरूषों को जाता है। लेकिन हमारे देश में महिलाएं भी बिजनेस के मामले में पुरूषों से कम नहीं है और उन्होंने यह साबित भी किया है कि वे पुरुषों की तरह ही सक्षम हैं।
इंदिरा नूयी, किरण मजूमदार शॉ और चंदा कोचर ने महिलाओं को उम्मीद दी है कि वे भी अपनी मेहनत और लगन से कुछ भी कर सकती हैं। आज हम आपको भारत की 10 सबसे अमीर बिजनेस वूमन के बारे में बताएंगे।
Top 10 Richest Business Women
10) संगीता जिंदल (Sangita Jindal)

इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं संगीता जिंदल। JSW foundation की चेयरपर्सन संगीता जिंदल की संपत्ति करीब 9600 करोड़ यानि 96 बिलियन रूपए है। JSW फाउंडेशन जिंदल ग्रुप का हिस्सा है। यह मेटल और माइनिंग इंडस्ट्री में मार्केट लीडर है।
9) जयश्री उल्लाल (Jayashree Ullal)

अमेरिकन कंपनी अरिस्टा नेटवर्क जो कि एक क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी है कि सीईओ जयश्री उल्लाल सबसे अमीर भारतीय बिजनेस वूमन की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति लगभग 98 सौ करोड़ यानि 98 बिलियन रूपए है। इसके अलावा वह अरिस्टा नेटवर्क कंपनी के 5 प्रतिशत शेयर की मालकिन भी हैं।
8) नीलिमा मोतपार्थी (Nilima Motaparti)

हैदराबाद की कंपनी Divis Laboratories की बोर्ड मेम्बर नीलिमा मोतपार्थी इस लिस्ट में आठवें नम्बर पर हैं। डिविस लेबोरेटरीज एक फार्मास्युटिकल कंपनी है जिसका मुख्य काम एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएन्ट्स और जेनेरिक इन्टरमीडिएट बनाना है। डिविस लेबोरेटरीज के अलावा नीलिमा 10 अदर कंपनियों के भी बोर्ड में शामिल हैं। उनका नेट वर्थ भी लगभग 9800 करोड़ यानि 98 बिलियन रूपए है।
इसे भी पढें: सबसे ज्यादा रॉयल ग्रान्ट पाने वाले Top 10 Kings/Queen
7) वेम्बु राधा (Vembu Radha)

वेम्बू राधा क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो की इमेल सर्विस जोहो मेल की प्रोडक्ट मैनेजर हैं। उनके कुशल नेतृत्व में कंपनी ने सॉफ्टवेयर और सर्विस के फील्ड में बहुत तेजी से तरक्की की है। वेम्बु राधा की कुल संपत्ति लगभग 9900 करोड़ यानि 99 बिलियन रूपए हैं।
6) लीना गांधी तिवारी (Leena Gandhi Tewari)

USV Pvt., Ltd की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी भारतीय बिजनेस वूमन की इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। उनकी कंपनी फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी में डील करती है। लीना तिवारी की कुल संपत्ति 13,200 करोड़ यानि 132 बिलियन रूपए है।
इसे भी पढें: भारत के सबसे महंगे बोर्डिंग स्कूल, फीस है लाखों में
5) मन्जू डी गुप्ता (Manju D. Gupta)

मन्जू डी गुप्ता भारत की पाँचवी सबसे अमीर महिला हैं। उनका नेट वर्थ 18,000 करोड़ रूपए यानि 180 बिलियन रूपए है। वह मुम्बई बेस्ड कंपनी लुपिन लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं। उनकी कंपनी भी फार्मास्युटिकल के फील्ड में डील करती है।
4) किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar Shaw)

Biocon India Group की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजूमदार-शॉ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति कुल 18,500 करोड़ रूपए यानि 185 बिलियन रूपए है। Biocon India Group भी फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में डील करती है।
इसे भी पढें: भारत के 10 सबसे अमीर आदमी 2019, नम्बर 1 पर है ये बिजनेसमैन
3) किरण नाडर (Kiran Nadar)

भारत की टॉप आईटी कंपनी में शामिल HCL Technologies के फाउंडर और एमडी शिव नाडर की पत्नी किरण नाडर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनका नेट वर्थ 25,100 करोड़ रूपए यानि 251 बिलियन रूपए है।
2) स्मिता वी क्रिसना (Smita V. Crishna)

भारत की मशहूर कंपनी गोदरेज ग्रुप में वन-फिफ्थ हिस्से की मालकिन स्मिता वी क्रिसना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 2019 में 37,570 करोड़ रूपए के साथ पहले स्थान पर रही स्मिता के नेट वर्थ में भारी कमी आई है। 2020 में स्मिता की कुल संपत्ति 31,400 करोड़ रूपए यानि 314 बिलियन रूपए आंकी गई है।
इसे भी पढें: 10 ऐसे देश जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं
1) रोशनी नाडर (Roshni Nadar)

HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर भारतीय बिजनेस वूमन की इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर की बेटी रोशनी हाल ही में कंपनी की चेयरपर्सन बनी हैं। Kellogg School of Management से MBA करने वाली रोशनी नाडर को सन 2009 में HCL Corporation के बोर्ड में शामिल किया गया था जहाँ वह कंपनी की सीईओ थी।
जबकि 2013 में HCL Technologies के बोर्ड में उन्हे बतौर वाइस चेयरपर्सन शामिल किया गया था। शिव नाडर के इस्तीफे के बाद कंपनी की चेयरपर्सन बनी रोशनी नाडर की कुल संपत्ति 36,800 करोड़ रूपए यानि 368 बिलियन रुपए है।
हर साल बिलियनरियों की लिस्ट में फेरबदल होता रहता है। इसलिए संभव है कि आने वाले समय में इस लिस्ट में भी बदलाव देखने को मिले। समय के साथ-साथ हम भी आपको नए लिस्ट से अपडेट कराते रहेंगे।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। Article पसंद आया हो तो इसे लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।