किसी भी देश में महंगाई कम या अधिक होना उस देश के कई महत्वपूर्ण फैक्टर्स पर निर्भर करता है जिसमे से सबसे मुख्य है कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में डॉलर के मुकाबले उस देश की करेन्सी का प्रदर्शन कैसा है। अगर डॉलर के मुकाबले संबंधित देश की करंसी बहुत ज्यादा सस्ती है तो कहा जाता है कि वहां महंगाई ना के बराबर होगी। लेकिन डॉलर और उस दूसरी करेंसी के एक्सचेंज रेट में ज्यादा फर्क नहीं होगा तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उस देश को महंगा माना जाता है।
उदाहरण के लिए, अगर कोई अमेरिकी नागरिक हमारे देश में आता है तो उसे अमेरिका की तुलना में कम खर्चे में ही यहां अच्छे होटल और दूसरी सुविधाएं मिल जाएंगी लेकिन अगर वही कुवैत में चला जाए तो वहां उसे अपने देश की तुलना में लगभग तीन गुनी रकम खर्च करनी पड़ जाएगी। क्योंकि एक अमेरिकी डॉलर लगभग 71 भारतीय रूपए के बराबर है वहीं एक कुवैती दिनार 3.29 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईईआई) ने 2019 के कॉस्ट आफ लिविंग के हिसाब से दुनिया के 50 सबसे महंगे शहरों की लिस्ट जारी की है। कंपनी ने इस सर्वे में 133 शहरों में 150 चीजों की कीमत का आंकलन किया। इसमे खाने-पीने के सामानों, ट्रांसपोर्ट और मकान के किराये जैसी 150 चीजों का मिलान किया जाता है। इस सर्वे का मकसद दूसरी कंपनियों को दुनियाभर के शहरों के रहने के खर्चे के हिसाब से अपने एम्प्लॉयज के भत्ते और बिजनेस के सिलसिले में सफर करने वाले लोगों को पैकेज निर्धारित करने में मदद करना है।
आइए जानते हैं इस लिस्ट में शामिल दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों के बारे में।
दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर
10) शेनझेन (Shenzhen), चीन

शेनझेन को चीन का सिलिकॉन वैली कहा जाता है। यहां हुवावे और टेन्सेन्ट जैसी बड़ी कंपनियों के हेडक्वार्टर है तो सिटी, एचएसबीसी जैसे बैंकों की ब्रांचेज भी है। रहने के लिहाज से चीन का यह शहर 2019 का दसवां सबसे महंगा शहर है। यहां 1 बेडरूम वाले अपार्टमेंट का औसत मासिक किराया 5,185 युवान यानि लगभग 51,850 रूपए के बराबर है जबकि अगर आप यहां अपार्टमेंट खरीदना चाहते हैं तो प्रति वर्ग मीटर की कीमत 94,500 युवान यानि लगभग 9,45,000 रूपए है।
9) न्यूयॉर्क सिटी (New York City), संयुक्त राज्य अमेरिका

अमेरिका का बिजनेस कैपिटल न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे अमीर शहर भी है। न्यूयॉर्क को हम स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और एम्पायर स्टेट जैसी इमारतों के लिए भी जानते हैं। कॉस्ट ऑफ लिविंग के हिसाब से न्यूयॉर्क इस लिस्ट में नवें स्थान पर है। न्यूयॉर्क शहर में आपको 1 बेडरूम का अपार्टमेंट किराए पर लेने के लिए मासिक तौर पर औसतन 3080 डॉलर यानि लगभग 2,17,208 रूपए खर्च करने पड़ेंगे जबकि यहां अपार्टमेंट की कीमत औसतन 14353 डॉलर यानि लगभग 10,12,203 रूपए प्रति वर्ग मीटर है।
इसे भी पढें: ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी करेंसी, नम्बर 1 के आगे डॉलर भी Fail है
8) कोपेनहेगन (Kopenhagen), डेनमार्क

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन सबसे महंगे शहरों में आठवे नम्बर पर है। यहां आपको 1 रूम का अपार्टमेंट किराए पर लेने के लिए औसतन 8961 डेनिस क्रोन यानि लगभग 94,440 रूपए प्रति माह खर्च करने होंगे जबकि अपार्टमेंट खरीदने के लिए प्रति वर्ग मीटर 46,670 डेनिस क्रोन यानि 4,91,952 रूपए देने होंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि यह न्यूयॉर्क से सस्ता है तो हम बताना चाहेंगे कि ईईआई ने अपने सर्वे में 150 चीजों को शामिल किया था और उनके आधार पर ये डेटा जेनरेट किया है जबकि हम आपको अपार्टमेंट की कीमत का उदाहरण देकर समझा रहे हैं।
7) सियोल (Seoul), दक्षिण कोरिया

भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर अपनी जड़ें जमा चुकी सैमसंग और एलजी कंपनी की स्थापना दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ही हुई थी। हालांकि भारत का एक रूपया दक्षिण कोरिया के 16.52 दक्षिण कोरियन वोन के बराबर है लेकिन अगर आप सियोल में जाकर रहना चाहते हैं तो आपकी जेब में अच्छे-खासे पैसे होने चाहिए।
इसे भी पढें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर देश, भारत है इतने नम्बर पर
कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स में 7वे नम्बर पर मौजूद सियोल में एक बेडरूम का फ्लैट किराए पर लेने के लिए 8,47,756 वोन यानि 51,331 रूपए प्रति माह खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो 1,40,67,560 वोन यानि लगभग 8,51,784 रूपए की भारी-भरकम धनराशि प्रति वर्ग मीटर के लिए चुकानी पड़ेगी।
6) टोक्यो (Tokyo), जापान

टेक्नोलॉजी के मामले में जापान पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुका है। वहीं कॉस्ट ऑफ लिविंग के हिसाब से जापान की राजधानी टोक्यो भी दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों में छठे स्थान पर है। भारत के एक रूपए की कीमत 1.53 जापानी येन के बराबर है। फिर भी अगर आप सोच रहे हैं कि आपके लिए टोक्यो में घर लेना ज्यादा महंगा नहीं होगा तो जरा इन आंकड़ों पर नजर डाल लीजिए।
टोक्यो में सिर्फ एक रूम का फ्लैट किराए पर लेने के लिए आपको महीने में 1,24,928 येन यानि 81,707 रूपए की धनराशि चाहिए होगी और अगर आप फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो 2,76,800 येन यानि 1,81,037 रूपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से 40-50 लाख रूपए का इंतजाम कर लीजिए और उस फ्लैट में बैठ कर मजे से बॉलिवुड की फिल्म लव इन टोक्यो का आनंद उठाइएगा।
5) जेनेवा (Geneva), स्विटजरलैंड

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन सहित यूनाईटेड नेशन्स के कई मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में ही स्थित है। दुनिया का पांचवा सबसे महंगा शहर जेनेवा को हम भारतीय जेनेवा संधि के लिए बेहतर तरीके से जानते हैं। अगर आपके परिवार में 4 लोग हैं और जेनेवा में आपका अपना फ्लैट है तो भी आपके एक महीने का खर्चा 5,279 स्विस फ्रैंक यानि 3,77,746 रूपए के बराबर होगा। वहां एक बेडरूम के फ्लैट का मासिक किराया 1950 स्विस फ्रैंक यानि 1,39,535 रूपए है जबकि फ्लैट खरीदने के लिए आपको 12,818 स्विस फ्रैंक यानि 9,17,210 रूपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से चुकाने पड़ेंगे।
4) ज्यूरिख (Zurich), स्विटजरलैंड

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है स्विटजरलैंड का ही शहर ज्यूरिख। अगर 4 सदस्यों वाला परिवार इस शहर में अपने खुद के फ्लैट में बिल्कुल साधारण जीवनयापन करे तो भी उसका महीने का औसतन खर्च 5,647 स्विस फ्रैंक यानि 4,04,079 रूपए के बराबर होगा। अगर आप किराए पर 1 रूम का फ्लैट लेना चाहते हैं तो 1811 स्विस फ्रैंक यानि 1,29,588 रूपए देने के लिए तैयार रहना होगा और अगर फ्लैट खरीदने का इरादा है तो 12,510 स्विस फ्रैंक यानि 8,95,171 रूपए प्रति वर्ग मीटर की भारी भरकम कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।
इसे भी पढें: अजब-गजब: दुनिया के 6 ऐसे देश जहाँ रात नहीं होती
3) हांगकांग (Hong Kong)

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है हांगकांग। यह एक ऐसा शहर है पिछले कई सालों से सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में टॉप 5 में बना हुआ है। यहां रहना कितना महंगा है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि यहां बहुत मुश्किल से किराए पर रूम मिलते हैं और अगर मिल भी गया तो 1 रूम वाले फ्लैट का किराया ही औसतन 17,597 हांगकांग डॉलर यानि 1,58,363 रूपए प्रति महीने देने होंगे।
अगर आप यहां अपार्टमेंट लेने की सोच रहे हैं तो आप निश्चित ही भारत के अरबपति होंगे क्योंकि यहां प्रति वर्ग मीटर की कीमत 2,36,105 हांगकांग डॉलर यानि 21,24,820 रूपए है जिसे चुकाना कम से कम हम जैसे आम इंसानों के बस की बात नहीं है।
2) पेरिस (Paris), फ्रांस

दुनिया का सबसे खुबसूरत सूरत पेरिस को ऐफिल टॉवर के लिए भी जाना जाता है। लेकिन साल 2019 में लोग इसे दुनिया के दूसरे सबसे महंगे शहर के तौर पर याद रखेंगे। यहां हांगकांग की तुलना में फ्लैट सस्ते हैं लेकिन बाकी दूसरी चीजों की कीमत कहीं ज्यादा है जैसे टैक्सी का बेसिक किराया ही 5 यूरो यानि 393 रूपए से शुरू होता है और प्रत्येक किलोमीटर पर 1.35 यूरो यानि 106.32 रूपए बढते जाता है। यहां 1 रूम के अपार्टमेंट का मंथली किराया 1202 यूरो यानि 94,664 रूपए है जबकि फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो प्रति वर्ग मीटर 10,972 यूरो यानि 8,64,105 रूपए की कीमत अदा करनी होगी।
इसे भी पढें: इन 10 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा औसत सैलरी
1) सिंगापुर (Singapore)

दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक सिंगापुर लगातार दूसरे साल महंगे शहरों की लिस्ट में नम्बर 1 पर रहा है। एशिया का बिजनेस हब बन चुके इस देश में घूमने के लिए भी बहुत अच्छी-अच्छी जगहें है। लेकिन घूमने के लिए आपको अच्छा-खासा पैसा भी खर्च करना पड़ेगा और सिर्फ घूमने ही नहीं बल्कि रहने के लिहाज से भी यह बहुत खर्चीला शहर है। यहां पानी की एक बोतल खरीदने के लिए भी आपको 1.39 सिंगापुर डॉलर यानि करीब 72 रूपए खर्च करने होंगे।
वहीं 1 लिटर दूध 2.94 सिंगापुर डॉलर यानि 152.66 रूपए में मिलेगा। हांगकांग की तरह यहां भी फ्लैट महंगे हैं। 1 बेडरूम वाले फ्लैट को किराए पर लेना चाहेंगे तो आपको प्रति महीने 2,716 डॉलर यानि 1,41,029 रूपए देने होंगे लेकिन अगर आप फ्लैट खरीदना ही चाहते हैं तो फिर प्रति वर्ग मीटर के लिए आपको अपनी जेब से 26,079 सिंगापुर डॉलर यानि 13,54,163 रूपए ढीले करने पड़ेंगे।
आपका ड्रीम शहर कौन सा है। अगर मौका मिले तो आप इनमे से किस शहर में अपार्टमेंट लेना चाहेंगे। कमेंट कर के जरूर बताइएगा।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए 2020 में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में
- जानिए एक ऐसे देश के बारे में जहाँ लोगो का मरना मना है
- ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ
- बैंकॉक के बारे में ये 10 बातें जानकर आप वहाँ गए बिना नहीं रह सकेंगे
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों