वायरसों की गिनती पृथ्वी के सबसे पुराने जीवों में होती है। ये हर जगह पाए जाते हैं और जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं। दुनिया में ऐसा कोई जीव नहीं है, जिसे वायरस इंफेक्ट नहीं करते हों। आजकल कोरोना वायरस के कारण सभी लोग दहशत में हैं। सबको यही लग रहा है कि ये अब तक का सबसे खतरनाक वायरस है।
हम आपको बताना चाहेंगे कि दुनियाभर में करीब 3 लाख 20 हजार तरह के वायरस पाए जाते हैं, जो मेमल्स यानी स्तनधारी जीवों को इंफेक्ट कर सकते हैं। और इनमें से जो वायरस सबसे खतरनाक होते हैं वो हर साल दुनियाभर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों की जानें ले लेते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के अब तक के 10 सबसे खतरनाक वायरस के बारे में।
Most Deadliest Virus Ever

1) रोटा वायरस (Rota Virus)
रोटा वायरस को चाइल्ड किलर वायरस भी बोला जाता है। ये दुनियाभर में हर साल 5 लाख बच्चों की जान लेता है। यह नवजात बच्चों और 6 से 8 साल के बच्चो में घातक डायरिया फैलाता है। जिससे कई बार बच्चों की जान तक चली जाती है।
2) चेचक (Small Pox)
दूसरे किसी भी वायरस की तुलना में चेचक दुनिया के सबसे अधिक लोगों की जान ले चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक जो आंकड़ें अभी तक मौजूद हैं उसके अनुसार, पिछले 100 सालों में पूरी दुनिया में चेचक से अभी तक 30 से 50 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है। चेचक जिसे हमारे देश में छोटी माता भी कहा जाता है, एक संक्रामक बीमारी है यानी इस वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति 3 से 6 लोगों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि वैक्सिनेशन के जरिए इस वायरस को अब दुनिया से पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
इसे भी पढें: भारत के 5 सबसे भूतहा रेलवे स्टेशन
3) मीजल्स (Measles)
मीजल्स को आम भाषा में खसरा कहा जाता है। पिछले 150 साल में यह करीब 20 करोड़ लोगों की जान ले चुका है। पुराने रेकॉर्ड्स के हिसाब से यह हर साल करीब 2 लाख लोगों की जान लेता था। हालांकि अब वैक्सिनेशन के जरिए इस वायरस को कंट्रोल कर लिया गया है। लेकिन खसरा के मामले में सबसे खतरनाक बात यह है कि इस वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति 12 से 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है।
4) डेंगू (Dengue)
डेंगू वायरस, मच्छरों के काटने से फैलता है। ये वायरस दुनिया के 110 देशों में पाया है और हर साल इस वायरस की चपेट में करीब 10 करोड़ लोग आते हैं, जिनमें से करीब 20 हजार लोगों की मौत हो जाती है। वैसे तो हमारा शरीर किसी भी रोग के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है लेकिन डेंगू एक ऐसा वायरस है जो अगर किसी को दोबारा जकड़ लेता है, तो वो व्यक्ति अक्सर गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं।
इसे भी पढें: दुनिया के 10 सबसे करप्ट देश, भारत है इतने नम्बर पर
5) पीत ज्वर (Yellow Fever)
जब किसी व्यक्ति में येलो फीवर की स्थिति बहुत अधिक गंभीर होती है तो उसकी नाक, आंख, मुंह और पेट से खून आने लगता है। इस स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों में से करीब 50 प्रतिशत लोगों को 7 से 10 दिन के अंदर ही अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। आज भी येलो फीवर दुनियाभर में करीब 2 लाख लोगों को इंफेक्ट करता है और करीब 30 हजार लोगों की जान लेता है।
6) फ्लू (Flu or Influenza)
फ्लू के कारण दुनियाभर में हर साल करीब 5 लाख लोगों की जान चली जाती है। अब तक का सबसे खतरनाक फ्लू स्पेनिश फ्लू रहा है। इसे इनफ्लुएंजा पैनडेमिक ऑफ 1918 के नाम से भी जाना जाता है। इस वायरस ने 1918 से 1920 तक भयानक तबाही मचाई थी। उस समय स्पेनिश फ्लू से पूरी दुनिया में 5 से 10 करोड़ लोगों की मौत हुई थी। इसलिए इसे अब तक का सबसे खतरनाक फ्लू माना जाता है।
इसे भी पढें: सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाले Top 10 मुख्यमंत्री
7) रेबीज (Rabies)
रेबीज को पुराने वक्त से ही एक बहुत अधिक खतरनाक बीमारी माना जाता रहा है। रेबीज की बीमारी चमगादड़ या कुत्ते के काटने या नाखून गड़ाने से भी हो सकती है। इस बीमारी से दुनियाभर में हर साल 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से अधिकतर मौतें अफ्रीका और एशिया के कुछ भागों में होती हैं।
8) हेपेटाइटिस-बी ऐंड सी (Hepatitis-B&C)
हेपेटाइटिस-बी हर साल करीब 7 लाख लोगों की जान ले लेती है। वर्तमान में यह सबसे खतरनाक बीमारियों में गिनी जाती है। यह लीवर पर सबसे पहले अटैक करती है, जिससे लीवर डैमेज हो जाता है या फिर लीवर कैंसर हो जाता है। इस बीमारी में होनेवाला लीवर डैमेज पर्मानेंट होता है, जिसे इलाज से ठीक नहीं किया जा सकता। वहीं हेपेटाइटिस-सी से भी दुनिया में हर साल करीब साढ़े तीन लाख लोगों की डेथ हो जाती है।
इसे भी पढें: दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहर, दिल्ली है इतने नम्बर पर
9) इबोला और मारबर्ग वायरस (Ebola and Marburg Virus)
इबोला और मारबर्ग वायरस आज की दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस में शामिल हैं। क्योंकि इनका अभी तक कोई पुख्ता इलाज या वैक्सीन इजात नहीं किया जा सका है। जबकि इन वायरस का फैटेलिटी रेट 90 प्रतिशत तक है यानि इस वायरस से संक्रमित 10 में से 9 व्यक्तियों की डेथ हो जाती है। इन दोनों वायरस के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं। इनसे संक्रमित होने के बाद व्यक्ति को हैमरेजिक फीवर, ऑर्गन फेलियर जैसी समस्याएं हो जाती है।
10) एचआईवी एड्स (HIV – AIDS)
डब्ल्यू एच ओ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान समय में दुनियाभर में करीब 4 करोड़ लोग HIV वायरस से पीड़ित हैं। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले 30 साल से हर साल करीब 20 लाख लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। अब तक करीब ढाई करोड़ लोग इस बीमारी के कारण मर चुके हैं। अभी तक इस बीमारी का भी कोई पक्का इलाज नहीं ढूंढा जा सका है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- अगर पृथ्वी गोल है तो नीचे की तरफ रहने वाले लोग गिरते क्यों नहीं है?
- गायोला आइलैंड सबसे शापित द्वीप, इसे खरीदने वाला हो जाता है बरबाद
- कुवैती दिनार से भी महंगी है ये करेंसी, लाखों में मिलती है इसकी कीमत
- भारत के 5 सबसे बड़े दुश्मन देश, नम्बर 3 का नाम जानकर चौंक जाएंगे
- भारत की खोज: वह एक झूठ जो हमे बार-बार स्कूलों में पढाया गया