Home Ajab Gajab ये हैं भारत के 10 सबसे बड़े शहर, नम्बर 1 है सबका चहेता

ये हैं भारत के 10 सबसे बड़े शहर, नम्बर 1 है सबका चहेता

by admin
sabse bade shahar

क्षेत्रफल के लिहाज से हमारा देश भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है। हमारे देश का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है। आपने अपने GK की किताबों में भारत के सबसे बड़े राज्यों के बारे में पढा होगा लेकिन आपको शायद ही मालूम होगा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है। अगर नहीं मालूम है तो कोई बात नहीं, हम आपको बताएंगे क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत 10 सबसे बड़े शहरों के बारे में।

आगे बढने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि इस Article में हमने किसी भी शहर के सिर्फ शहरी एरिया को ही शामिल किया है ग्रामीण एरिया को नहीं।


भारत के 10 सबसे बड़े शहर


10) चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत का दसवां सबसे बड़ा शहर है। चेन्नई के शहरी एरिया का क्षेत्रफल 426 वर्ग किलोमीटर है। अगर चेन्नई के ग्रामीण इलाकों को भी जोड़ लिया जाए तो कुल क्षेत्रफल 1189 वर्ग किलोमीटर हो जाता है। चेन्नई को दक्षिण एशिया का डेट्रायट भी कहा जाता है। अपनी पारम्परिक संस्कृति, जीवन शैली, क्लासिक कला, ऐतिहासिक स्मारकों और खूबसुरत बीचों के कारण यह शहर भारत के सबसे ज्यादा विजिटिंग शहरों में शामिल है। इतना ही नहीं, अपनी बेहतरीन हेल्थ फैसिलिटी के कारण यह भारत का हेल्थ कैपिटल भी बन गया है।

इसे भी पढें: बिहार के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

9) अहमदाबाद

सबसे बड़े शहर

Source

साबरमती नदी के किनारे बसा अहमदाबाद, गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। अहमदाबाद का क्षेत्रफल 464 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत का पहला ऐसा शहर है जिसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दे रखा है। यह शहर कॉटन के उत्पादन के मामले में पूरे भारत में दूसरे स्थान पर है। भारत के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध अहमदाबाद रहने के लिहाज से भी भारत के टॉप 10 शहरों में शामिल है।

8) जयपुर

पिंक सिटी यानि गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर, भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी भी है। जयपुर का क्षेत्रफल 485 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहाँ हवा महल, जन्तर-मन्तर, आमेर फोर्ट, जल महल जैसे दर्शनीय टूरिस्ट स्पॉट हैं।

7) इंदौर

Sabse bade shahar

Source

जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर का क्षेत्रफल 530 वर्ग किलोमीटर है। वहीं अगर इसके ग्रामीण इलाके को भी जोड़ दिया जाए तो इंदौर का कुल एरिया 2,380 वर्ग किलोमीटर हो जाता है। मध्यप्रदेश का एजुकेशनल हब कहे जाने वाले इंदौर को 2019 में लगातार तीसरे साल भारत के सबसे स्वच्छ सिटी का खिताब मिला है।

इतना हीं नहीं, नवम्बर 2018 में एक भारतीय एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार, इन्दौर को रहने और सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेस्ट शहर माना गया है। दोस्तों, यह शहर कितना सुरक्षित है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि देश के ज्यादातर शहरों में जहाँ रात में सड़कें सूनी हो जाती है वहीं इन्दौर के सर्राफा फूड बाजार में मौजूद फूड स्टॉल्स पर रात के 12 से 3 बजे तक जबर्दस्त भीड़ होती है।

6) मुम्बई

देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। मुम्बई का शहरी एरिया 603 वर्ग किलोमीटर है जबकि इसके बाहरी एरिया को भी मिला लिया जाए तो कुल क्षेत्रफल 4,355 वर्ग किलोमीटर हो जाता है। बड़ी इंडस्ट्रीज और मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन्स के अलावा मुम्बई को बॉलिवुड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के लिए भी जाना जाता है लेकिन इसके अलावा मुम्बई में घूमने के लिए बहुत ही अच्छे प्लेस मौजूद है जैसे गेटवे ऑफ इंडिया, सिद्धि विनायक मन्दिर, हाजी अली, मरीन ड्राइव इत्यादि।

5) हैदराबाद

हैदराबाद का जिक्र आते ही हम सभी के दिमाग में हैदराबादी बिरयानी और चार मीनार की तस्वीर उभर आती है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का शहरी एरिया 650 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है लेकिन इसके ग्रामीण एरिया को मिला लिया जाए तो इसका क्षेत्रफल 7,257 वर्ग किलोमीटर हो जाता है जो इसे देश के बड़े शहरों में से एक बना देता है। चारमीनार के अलावा हैदराबाद तेलूगू फिल्म इंडस्ट्री के लिए पूरे देश में फेमस हो चुका है। निजामों के शहर के नाम से मशहूर हैदराबाद को सिटी ऑफ पर्ल्स के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढें: भारत के 5 सबसे भरोसेमंद मित्र देश जो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं

4) राँची

जब भी आप कहीं भी राँची का नाम सुनते होंगे तो आपको सिर्फ एक ही नाम याद आता होगा – माही। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही उर्फ महेन्द्र सिंह धोनी राँची के ही रहने वाले हैं। झारखंड की राजधानी राँची का शहरी क्षेत्रफल 652 वर्ग किलोमीटर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राँची को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

3) विशाखापटनम

आन्ध्रप्रदेश के सबसे बड़े शहर विशाखापटनम को वाइजैग के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर लगभग 682 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो इसे भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर बनाता है। यह भारत के सबसे बड़े बंदरगाह शहरों में से एक है। सिटी ऑफ डेस्टिनी और ज्वेल ऑफ द ईस्ट कोस्ट के नाम से मशहूर वाइजैग में भारतीय नौसेना के ईस्टर्न कमांड का हेडक्वार्टर भी स्थित है। यह शहर अपने खुबसूरत समुद्री बीचों और गुफाओं के लिए जाना जाता है।

2) बंगलूरू

भारत के सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बंगलूरू का शहरी क्षेत्र 709 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जबकि ग्रामीण इलाकों के साथ इसका कुल क्षेत्रफल 8005 वर्ग किलोमीटर है। यह शहर भारत का आईटी हब होने के साथ-साथ एजुकेशनल, रिसर्च इंस्टीट्यूशन्स, डिफेन्स ऑर्गेनाइजेशन और लेबोरेट्रीज का भी गढ है। भारत की स्पेस एजेंसी इसरो का मुख्यालय भी बंगलुरू में ही है। इसके अलावा इन्फोसिस, विप्रो, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL जैसी कंपनियों का हेडक्वार्टर भी यहाँ है।

1) दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में नम्बर 1 पर है। दिल्ली लगभग 1484 वर्ग किलोमीटर के एरिया मे फैला हुआ है। यह मुम्बई के बाद भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। मध्यकाल से ही दिल्ली अलग-अलग वंश के शासकों की राजधानी रही है जिस कारण यहाँ बहुत सारी ऐतिहासिक इमारतें और प्लेस भी है।

एक तरफ जहाँ इंडिया गेट, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम मन्दिर, लाल किला और कुतुबमीनार जैसी ऐतिहासिक इमारतें है वहीं दूसरी तरफ कनॉट प्लेस, चाँदनी चौक, सरोजनी नगर और दिल्ली हाट जैसे बड़े मार्केट भी है। देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली में पूरे भारत से लोग आकर रहते हैं जिस कारण इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है।

अगर आपको लगता है कि इस लिस्ट में हमने किसी शहर के नाम को छोड़ दिया है तो कमेंट करके हमे जरूर बताइयेगा।


ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_45]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1