हम भारतीयों को सोना कितना पसंद है यह सभी जानते हैं। शादी-विवाह का मौका हो या कोई पर्व-त्योहार, हमारे देश में सोना खरीदने में कोई कमी नहीं आती है। यहां शादी-विवाह जैसे समारोह में तो सोने के आभूषण भी पहने जाते हैं। वहीं दुनिया के अन्य देशों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। बावजुद इसके आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सोने के उत्पादन और स्टोर करने के मामले में भारत का स्थान पहला नहीं है।
अब सवाल ये उठता है कि सोने का भंडारण क्यों जरूरी है?
इसके पीछे का कारण है कि किसी देश की मुद्रा ताकत को बढ़ाने में वहां का स्वर्ण भंडार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस समय इस दिशा में भारत का स्थान कई देशों से पीछे है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा जारी आंकड़ों में दुनिया के उन टॉप देशों के नाम बताए गए हैं जिनके पास दुनिया में सबसे अधिक सोना है। तो चलिए जानते हैं इसमें पहला स्थान किस देश ने हासिल किया है। तो चलिए शुरुआत उस देश से करते हैं जो 10वें नंबर पर है….
इस विडियो में बताए गए सभी आंकड़े वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) द्वारा अक्टूबर 2019 में जारी किए गए हैं।
सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले देश
10) नीदरलैंड (Gold Reserve – 612.46 टन)
यह यूरोप के बहुत ही खुबसूरत देशों में से एक है। इसका लगभग 20% क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है। जिस कारण नीदरलैँड को पानी में तैरता हुआ देश भी कहा जाता है। बात करें नीदरलैंड के गोल्ड रिजर्व की तो यहां के रिजर्व बैंक के पास कुल 612.46 टन सोना मौजूद है। हालांकि नीदरलैंड 2018 में 612.5 टन सोने के साथ नवें नम्बर पर था लेकिन 2019 में उसकी यह रैंकिंग डाउन हो गई और उसे दसवें स्थान पर खिसकना पड़ा।
9) भारत (Gold Reserve – 618.17 टन)
पूरी दुनिया में एक हमारा ही देश ऐसा है जहां सबसे ज्यादा सोना पहना जाता है लेकिन हमारे देश के रिजर्व बैंक के पास सिर्फ 618.17 टन सोना ही है। हालांकि 2018 में भारत के पास 558.1 टन सोना था और भारत की रैंकिंग 11वी थी तो इस हिसाब से देखा जाए तो भारत के सोने का भंडार बढा है और रैंकिंग भी सुधरी है।
हालांकि 2018 में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट आई थी जिसमे ये कहा गया था कि भारत में 24 हजार टन सोना होने का अनुमान है। इसमें भी भारतीय महिलाओं के पास 21 हजार टन सोना है जबकि मंदिरों के पास करीब ढाई हजार टन सोना है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। इतना सोना सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले शीर्ष पांच देशों के बैंकों के भंडार को मिलाकर भी नहीं है।
8) जापान (Gold Reserve – 765.22 टन)
अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर जापान के पास 765.22 टन सोना है जो इसे दुनिया का आठवां सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व वाला देश बनाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सन 1950 में जापान के पास सिर्फ 6 टन सोना हुआ करता था लेकिन अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जापान ने लगातार सोने की खरीद की। यही कारण है कि जापानी मुद्रा येन का एक्सचेंज रेट कम होने के बावजूद वो दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद मुद्रा है।
इसे भी पढें: ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी करेंसी, नम्बर 1 के आगे डॉलर भी Fail है
7) स्विट्जरलैंड (Gold Reserve – 1040.01 टन)
अपनी प्राकृतिक खुबसूरती के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड गोल्ड रिजर्व के मामले में भी आगे है। स्विस गवर्नमेंट के पास 1040.01 टन सोना रिजर्व में मौजूद है। हालांकि स्विस सरकार ने अपना यह सोना अमेरिका और ब्रिटेन के बैंकों में रखा हुआ है।
6) चीन (Gold Reserve – 1916.29 टन)
हमारा पड़ोसी देश चीन सोने को रिजर्व रखने और उसका उपयोग करने में हमसे भी आगे है। पिछले तीन सालों में चीन ने करीब 600 टन सोना खरीदा है। वर्तमान में चीन के सोने का कुल रिजर्व 1916.29 टन है।
इसे भी पढें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे महँगे शहर, नम्बर 1 है बहुत महंगा
5) रूस (Gold Reserve – 2207.01 टन)
दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस सोने के भंडारण के मामले में भी पीछे नहीं है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के पास कुल 2207.01 टन सोना है जबकि 2018 में रूस के पास करीब 1842 टन सोना मौजूद था। जाहिर सी बात है कि रूस ने अपने सोने के भंडार में अच्छी-खासी बढोत्तरी की है।
4) फ्रांस (Gold Reserve – 2436.06 टन)
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है फ्रांस। दोस्तों फ्रांस का नाम लेते ही हमारे जेहन में सबसे पहले पेरिस के ऐफिल टॉवर की तस्वीर उभरती है। फ्रांस जितना खुबसूरत देश है उतनी ही मजबूत उसकी अर्थव्यवस्था भी है। फ्रांस का गोल्ड रिजर्व 2436.06 टन है। अपने इसी रिजर्व के दम पर फ्रांस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व वाला देश है।
इसे भी पढें: अमेरिका नहीं इस देश के पास है सबसे ज्यादा परमाणु बम
3) इटली (Gold Reserve – 2451.85 टन)
इटली का गोल्ड रिजर्व फ्रांस से थोड़ा सा ही अधिक है जो उसे नम्बर 3 बनाता है। वर्तमान में इटली के पास गोल्ड रिजर्व 2451.85 टन है जो फ्रांस से लगभग 15 टन ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इटली ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार का 64 प्रतिशत सोने के रूप में जमा कर रखा है।
2) जर्मनी (Gold Reserve – 3367.95 टन)
यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा सोना जर्मनी के पास है। जर्मनी का टोटल गोल्ड भंडार 3367.95 टन है। यह दुनिया का दूसरा सबसे अधिक गोल्ड रखने वाला देश है।
इसे भी पढें: इन 7 जगहों पर कभी नहीं जा सकते आप, नम्बर 1 है सबसे रहस्यमयी जगह
1) अमेरिका (Gold Reserve – 8133.53 टन)
इस लिस्ट में नम्बर वन पर है अमेरिका। दुनिया का सबसे विकसित और शक्तिशाली देश माना जाने वाले अमेरिका के पास कुल 8133.53 टन सोना मौजूद है। 1952 में अमेरिका के पास 20,663 टन सोना था लेकिन डॉलर को पूरी दुनिया की सबसे प्रचलित और भरोसेमंद करेंसी बनाने के लिए अमेरिका को अपने गोल्ड खर्च करने पड़े। नतीजतन, आज अमेरिका के पास 8133.53 टन सोना ही मौजूद है। हालांकि इतना सोना भी अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए पर्याप्त है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए 2020 में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में
- जानिए एक ऐसे देश के बारे में जहाँ लोगो का मरना मना है
- ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ
- बैंकॉक के बारे में ये 10 बातें जानकर आप वहाँ गए बिना नहीं रह सकेंगे
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों
बहुत ही अच्छी जानकारी ऐसे ही जानकारी शेयर करते रहें बहुत बहुत आभार34 सबसे मज़ेदार तथ्य जिन्हें जान आप रह जाएंगे दंग