पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है और समाज तथा देश को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस हर वो काम करती है जो सही और देशहित में होता है। कई बार पुलिस को कानून से ऊपर उठकर दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर करना पड़ता है। हमारे देश में ऐसे बहुत सारे पुलिस ऑफिसर्स हैं जिन्होने समय-समय पर खतरनाक अपराधियों का एनकाउंटर करके समाज को सुरक्षित किया है। आज हम इस वीडियो में भारत के 10 जाबांज पुलिस ऑफिसर्स के बारे में जानेंगे जिन्हे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है।
Top 10 Encounter Specialist
10) राजेश कुमार पांडे – 50 एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय 1989 बैच के आईपीएस हैं। वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश में बरेली रेंज के डीआईजी हैं। अब तक चार बार वीरता पुरस्कार से सम्मानित हो चुके आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार पांडेय के नाम आधिकारिक तौर पर 50 एनकाउंटर्स दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश में कुख्यात गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला के गैंग के खात्मे में उनका अहम योगदान रहा है।
9) राजबीर सिंह – 51 एनकाउंटर
दिल्ली पुलिस के एसीपी रहे राजबीर सिंह के नाम से ही अपराधी कांप जाते थे। 1982 में उन्होंने पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर शुरुआत की थी। वह ऐसे एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें 13 वर्षों की सर्विस के बाद एसीपी बनाया गया था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर 51 अपराधियों को ढेर किया था। हालांकि साल 2008 में एक प्रापर्टी विवाद के चलते उन्हें उनके ही दोस्त ने गोली मार दी थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई।
इसे भी पढें: भारत के 10 बेस्ट पुलिस स्टेशन, नम्बर 1 का नाम तो आपने सुना भी नहीं होगा
8) रविंद्र आंग्रे – 54 एनकाउंटर
रविंद्र आंग्रे का जिक्र भारत के सबसे निडर पुलिस अधिकारियों और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर किया जाता है। 1983 में बतौर सब-इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स जॉइन करने वाले आंग्रे को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ऑर्गेनाइज माफिया को खत्म करने के लिए जाना जाता है। रविन्द्र आंग्रे के नाम आधिकारिक तौर पर 54 एनकाउंटर दर्ज है। उनकी मुख्य उपलब्धियों में से एक है ठाणे के सुरेश गैंग का खात्मा।
7) दीपक कुमार – 56 एनकाउंटर
बिहार के बेगुसराय जिले के रहने वाले दीपक कुमार वर्तमान में चित्रकुट रेंज के डीआईजी हैं। आधिकारिक तौर पर दीपक कुमार ने उत्तर प्रदेश में रहते हुए 56 एनकाउंटर्स किए हैं। राजस्थान के बावरिया गिरोह और बांग्लादेशी गिरोह पर नकेल कसना उनकी मुख्य उपलब्धियों में से एक है।
6) अनंत देव तिवारी – 60 एनकाउंटर
1986 में पुलिस फोर्स जॉइन करने वाले अनंत देव तिवारी को 2006 में बतौर आईपीएस प्रमोट किया गया। इन्हें उत्तर प्रदेश का दया नाइक और प्रदीप शर्मा कहा जाता है। वर्तमान में कानपुर में बतौर एसएसपी तैनात अनंत देव उस वक्त चर्चा में आए थे जब इन्होने यूपी एसटीएफ को लीड करते हुए चंबल के खुंखार अपराधी ददुआ का एनकाउंटर किया था। अभी तक अनंत देव के नाम आधिकारिक तौर पर 60 एनकांउटर दर्ज है।
5) सचिन हिन्दुराव वाजे – 63 एनकाउंटर
सचिन हिंदुराव वाजे भी महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 1990 में पुलिस के साथ अपना करियर शुरू किया था। 2007 में उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। वह महाराष्ट्र के सबसे चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे हैं। उनकी गोली ने 63 अपराधियों को ढेर किया है। इनमें से ज्यादातर अपराधी छोटा शकील समेत दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़े थे।
इसे भी पढें: दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता, नम्बर 1 का नाम चौकाने वाला
4) विजय सालस्कर – 83 एनकाउंटर
विजय सालस्कर मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे। इनके नाम भी अलग-अलग मुठभेड़ों में 83 अपराधियों को मार गिराने का रिकॉर्ड दर्ज है। विजय सालस्कर की सबसे खास उपलब्धि है मुम्बई में अरूण गवली के गैंग पर नकेल कसना। हालांकि सालस्कर अब इस दुनिया में नहीं हैं। नवंबर 2008 के मुंबई हमलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए वो शहीद हो गए थे। 2009 में बहादूरी के लिए इन्हे अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।
3) दया नायक – 85 एनकाउंटर
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर आप सभी ने दया नायक का नाम जरूर सुना होगा। 1995 में मुंबई पुलिस ज्वाइन करने वाले नायक अब तक आधिकारिक तौर पर 85 अपराधियों को मौत की नींद सुला चुके हैं। छोटा राजन और बबलू श्रीवास्तव के गैंग से सीधे टक्कर लेने वाले दया नायक को महाराष्ट्र पुलिस में एक निडर अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। 2004 में आई फिल्म अब तक छप्पन में नाना पाटेकर ने दया नायक के किरदार को ही पर्दे पर दिखाया था।
2) प्रफुल्ल भोंसले – 90 एनकाउंटर
मुंबई क्राइम ब्रांच में जांबाज अधिकारी के तौर पर शामिल प्रफुल्ल भोंसले 1987 से पुलिस फोर्स में हैं। वह अपराधियों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर इनकी अच्छी-खासी दहशत है। पुलिस महकमे में उनकी पहचान कम बोलने वाले एक जेंटलमेन ऑफिसर के तौर पर है। छोटा शकील के गुर्गों के साथ मुठभेड़ से चर्चा में आए प्रफुल्ल भोंसले अब तक आधिकारिक तौर पर 90 शातिर अपराधियों को ढेर कर चुके हैं।
1) प्रदीप शर्मा – 114 एनकाउंटर
मुंबई पुलिस में एक जांबाज अधिकारी में गिने जाने वाले प्रदीप शर्मा इंडिया के टॉप एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। इनकी गोली ने अब तक आधिकारिक तौर पर 114 शातिर अपराधियों को ढेर किया है। 2000 के दशक में लगातार अपराधियों का एनकाउंटर करके प्रदीप शर्मा मुंबई अंडरवर्ल्ड के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुके थे। हालांकि उन पर कई बार फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाकर सस्पेंड भी किया गया लेकिन हर बार वो बेदाग साबित हुए।
ये थे भारत के टॉप 10 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट। अगर इस लिस्ट में किसी पुलिस ऑफिसर का नाम छूट गया है तो कमेंट में जरूर बताएं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- 2019 में सबसे ज्यादा कमाने वाले Top 10 फेमस सेलिब्रिटी
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों
- दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं, पाकिस्तान का नम्बर जानकर चौंक जाएंगे
- ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ
- जानिए 2020 में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में