स्विटजरलैँड की तरह ही थाईलैंड भी करोड़ों भारतीयों के लिए सपनों के देश की तरह है। औसतन हर दूसरा भारतीय अपने जीवन में एक बार थाईलैंड जरूर जाना चाहता है। भारत से हर साल लाखों पर्यटक थाईलैंड की यात्रा पर जाते भी हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक अपनी नाइट लाइफ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की थाई मसाज भी काफी लोकप्रिय है।
इसके अलावा बैंकॉक में देखने के लिए और भी बहुत सी जगहें हैं, जो सभी को पसंद आ सकती हैं। अगर आप थाईलैंड-बैंकॉक की यात्रा करते तो आपका बजट भी करीब 30-40 हजार रुपए से ज्यादा नहीं जाएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि यहां भारतीयों को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा भी मिलती है। दिल्ली-मुंबई से थाईलैंड के लिए फ्लाइट्स मिल जाती हैं।
आइए जानते हैं बैंकॉक की 10 लोकप्रिय जगहों की खास बातों के बारे में।
1) द ग्रैंड पैलेस
बैंकाक शहर के मध्य में स्थित है द ग्रैंड पैलेस। इस पैलेस की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है। यहां एक विशाल परिसर है और बैंकॉक में पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र भी है। इसे पैलेस को यहां के राजाओं के लिए बनाया गया था। ये पैलेस चाओ फ्राया नदी के किनारे स्थित है।
2) वाट अरुण
थाईलैंड में 30,000 से भी ज्यादा मंदिर हैं, इन्हें वाट भी कहा जाता है। इनमें से कुछ वाट बैंकॉक में हैं। यहां वाट अरुण है, जिसे सूर्योदय का मंदिर कहा जाता है। ये यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। ये मंदिर भी चाओ फ्राया नदी के तट पर स्थित है। आंखों को सुकून देने वाला ये मंदिर पर्यटकों का आकर्षित करता है।
3) वाट फो
अगर आप भगवान बुद्ध के भक्त हैं तो बैंकॉक में वाट फो जरूर जाएं। यहां बुद्ध की विशाल प्रतिमा है, जो कि लेटी हुई अवस्था में है। ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। वाट फो में सैकड़ों बौद्ध प्रतिमाएं हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ा है।
इसे भी पढें: जानिए प्राचीन भारत के 15 बड़े अविष्कार के बारे में, आज दुनिया कर रही है जिनका उपयोग
4) चाटूचक मार्केट
बैंकॉक में हर सप्ताह एक खास मार्केट लगता है, जिसे चाटूचक मार्केट कहा जाता है। वीकेंड में लगने वाले बाजार में विश्व स्तरीय शॉपिंग की जा सकती है। चाटूचक मार्केट यहां का सबसे बड़ा बाजार है और यहां 8000 से भी ज्यादा दुकानें हैं।
5) सियाम निरामित
बैंकॉक में सियाम निरामित को दुनिया के सबसे बड़े स्टेज प्रोडक्शन में से एक माना जाता है। यहां होने वाले कार्यक्रम सपरिवार देखे जा सकते हैं। यहां होने वाले शो देश की आध्यात्मिकता बताते हैं और यहां के ऐतिहासिक महत्व को समझने के लिए सियाम निरामित जरूर जाना चाहिए। यहां शुद्ध थाई खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है।
6) खूबसूरत बीचेस
बैंकॉक के चारो ओर कई खूबसूरत बीचेस हैं। यहां शानदार बीच आपको ऐसा अहसास कराएंगी कि आप यहां बार-बार आना चाहेंगे। बैंकॉक में शहर की भीड़भाड़ से दूर इन बीचेस तक पहुंचना काफी आसान है।
7) विश्व प्रसिद्ध नाइट लाइफ
बैंकॉक की नाइट लाइफ तो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां एक से बढ़कर एक नाइट क्लब हैं, बार और रेस्टोरेंट्स हैं। खाने-पीने को शौकीन लोगों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग की तरह ही है। बैंकॉक की नाइट लाइफ देखने के बाद इस शहर को आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
8) थाई मसाज
जो भी बैंकॉक घूमने जाता है, वह यहां की पारंपरिक थाई मसाज का आनंद जरूर लेता है। ये यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। ये मसाज बॉडी को आराम देती है। यहां से लौटकर आपको बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं होगी।
9) बैंकॉक का शानदार खाना
बैंकॉक की सड़कों पर खाने-पीने की बहुत सी दुकानें लगी रहती हैं जो कि आपको भारतीय शहरों में लगने वाली स्ट्रीट फूड की दुकानों की तरह दिखाई देती हैं। यहां कई तरह के सी फूड, वेज और नॉनवेज फास्ट फूड मिलते हैं।
10) बोट में घूमने का आनंद
बैंकॉक से होकर गुजरती है चाओ फाय्रा नदी। नदी में धीरे धीरे चलने वाली मोटर बोट में बैठकर आप पूरे शहर को देख सकते हैं। यहां पर वाटर टैक्सी काफी प्रसिद्ध है, जिसमें घूमना आपके लिए यादगार रहेगा।
आपको ये जानकारी कैसी लगी? इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- सावधान! इन जगहों पर होता है भूतों का निवास
- Snake Island Brazil: धरती का नागलोक जहाँ चलती है जहरीले नागों की सत्ता
Source: DB