तिरंगे को देखते ही हमारे अन्दर एक अलग ही जोश और जज्बा भर जाता है। देशभक्ति उमड़-उमड़ कर बाहर आने लगती है। हमारे देश के जवान तो तिरंगे की लिए हंसते-हंसते अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं। आज फेसबुक और वॉट्सएप्प का जमाना है। लोग सोशल मीडिया पर किसी को स्वतंत्रता दिवस या रिपब्लिक डे की बधाई देते हैं तो मैसेज के साथ में तिरंगा झंडा जरूर लगाते हैं।
लेकिन ज्यादातर लोग जल्दी-जल्दी में भारत के तिरंगे की जगह नाइजर के तिरंगे को मैसेज में डाल देते हैं। चौंक गए न ये सुनकर। लेकिन ये सच है बहुत सारे लोग ऐसी गलती करते हैं। असल में कसूर उनका भी नहीं है। दरअसल वॉट्सएप्प के इमोजी सेक्शन में झंडे का आइकॉन इतना छोटा होता है कि पता ही नहीं चलता कि वो भारत का झंडा है या नाइजर का।
इसके अलावा नाइजर का झंडा भारत के तिरंगे से इतना मिलता जूलता है कि कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा। लेकिन सिर्फ नाइजर ही नहीं बल्कि कई देशों के झंडे हमारे तिरंगे से मिलते-जूलते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में बताएंगे जो थोड़े-बहुत या हूबहू हमारे तिरंगे जैसे दिखते हैं और साथ में उन ध्वजों में प्रयोग किए गए रंगों का मतलब भी बताएंगे।
तिरंगे से मिलते-जुलते राष्ट्रीय ध्वज
1) नाइजर (Niger)
नाइज़र का झंडा देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि वॉट्सएप्प पर ज्यादातर लोग भारतीय तिरंगे की जगह इसे क्यों लगा देते हैं। दरअसल नाइजर और भारत के तिरंगे में कई समानता है। जैसे कि हमारे देश की ही तरह नाइज़र के झंडे में भी तीन रंग हैं। यहां तक कि वहां के झंडे में पहला रंग ऑरेंज है, दूसरा रंग सफेद और तीसरा रंग हरा है और सफेद पट्टी पर बीचों-बीच केसरिया रंग का सर्कल है।
जिस तरह हमारे तिरंगे का हर रंग किसी न किसी चीज को दर्शाता है उसी तरह नाइजर के तिरंगे का प्रत्येक रंग भी किसी न किसी चीज को रिप्रजेँट करता है। नाइज़र ने इस तिरंगे को 1959 में अपना राष्ट्रीय ध्वज बनाया था। इसके तिरंगे की पहली पट्टी का ऑरेंज रंग उत्तर में मौजूद सहारा रेगिस्तान का प्रतीक है। दूसरी पट्टी में सफेद रंग है जो जनता में पवित्रता और मानवता का संदेश देती है। तीसरी पट्टी में हरा रंग है जो देशवासियों को उम्मीद रखने का संदेश देता है। वही गोल सर्कल सूर्य की तरह त्याग करने का प्रतीक है।
इसे भी पढें: MOTN: जनता ने बताया नरेन्द्र मोदी के बाद कौन होगा अगला पीएम
2) आइवरी कोस्ट (Ivory Coast)
आइवरी कोस्ट का राष्ट्रीय ध्वज भी भारतीय तिरंगे की तरह ही दिखता है। फर्क सिर्फ इतना है कि हमारा तिरंगा हॉरिजोन्टल यानि समानान्तर है जबकि आइवरी कोस्ट का तिरंगा वर्टिकल यानि लम्बवत है। आइवरी कोस्ट के राष्ट्रीय ध्वज में भी केसरिया, सफेद और हरा रंग मौजूद है लेकिन उसमे हमारे तिरंगे की तरह अशोक चक्र जैसा कोई सिम्बल नहीं है।
कोटे डी आइवर यानि आइवरी कोस्ट ने इस झंडे को 1959 में अपनाया था। इस झंडे में मौजूद केसरिया रंग देश में मौजूद रेगिस्तान, उच्चकटिबंधीय घास के मैदान सवाना और देश की तरक्की को रिप्रजेंट करता है। वहीं सफेद रंग शांति, एकता और देश में मौजूद नदियों का प्रतीक है। जबकि हरा रंग बेहतर भविष्य की उम्मीद और देश के दक्षिणी भाग में स्थित रेनफॉरेस्ट का प्रतीक है।
इसे भी पढें: स्वतंत्रता दिवस के बेस्ट वॉट्सएप्प मैसेजेस कलेक्शन हिन्दी और इंग्लिश में
3) आयरलैंड (Ireland)
देखा जाए तो आयरलैँड का झंडा कोटे डी आइवर के झँडे का मिरर इमेज है यानि ठीक विपरीत। ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद आयरलैँड ने 1920 में इस झँडे को अपना राष्ट्रीय ध्वज बनाया था। आयरलैंड के झंडे में भी केसरिया, सफेद और हरा रंग है लेकिन इसमे हरा रंग पहले आता है और केसरिया बाद में। आयरलैँड का हरा रंग इसके एमराल्ड आइलैंड और कैथोलिक हिस्से को दर्शाता है। जबकि सफेद रंग देश में मौजूद सभी धर्मों की एकता का प्रतीक है। वहीं केसरिया रंग प्रोटेस्टेन्ट समुदाय और आयरलैंड की रॉयल फैमिली को रिप्रजेँट करता है।
4) तजाकिस्तान (Tajikistan)
सोवियत युनियन से अलग हुआ देश तजाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज भी थोड़ा-बहुत भारतीय तिरंगे से मिलता-जुलता है। फर्क सिर्फ इतना है कि तजाकी झँडे में लाल, सफेद और हरा रंग है और बीच में सफेद पट्टी पर एक सोने का मुकुट और उसके ऊपर सात सितारे हैं।
1992 में सोवियत यूनियन से अलग होने के बाद अस्तित्व में आए तजाकिस्तान ने इस झंडे को अपने राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अपनाया। इसका लाल रंग सोवियत यूनियन के कम्यूनिस्ट शासन को दर्शाता है जबकि सफेद रंग देश में होने वाले कॉटन के प्रॉडक्शन को रिप्रजेँट करता है वहीं हरा रंग आधुनिक कृषि प्रोडक्शन का प्रतीक है।
5) हंगरी (Hungary)
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की तरह ही हंगरी का राष्ट्रीय ध्वज भी तीन रंगों से बना हुआ है। नाइजर और कोटे डी आइवर के बाद भारत में तिरंगे के विकल्प के तौर पर लोग हंगरी का झंडा भी यूज करते हैं। दरअसल हमारे देश में सभी को जल्दी और शॉर्टकट मारने की आदत होती है। इसलिए ज्यादातर लोग ये नहीं देखते कि जो झँडा वो मैसेज में डाल रहे हैं वो भारत का तिरंगा ही है या किसी और देश का झंडा है। बस कलर मिलते-जुलते दिख गए तो चिपका दिया।
हंगरी ने इस झंडे को 1848 में अपने राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर मान्यता दी थी। इसका लाल रंग ताकत का प्रतीक है। सफेद रंग विश्वास का जबकि हरा रंग आशा और उम्मीद का प्रतीक है।
इसे भी पढें: भारत के 10 सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, No 1 का नाम चौंकाने वाला
6) घाना (Ghana)
वैसे तो घाना का राष्ट्रीय ध्वज हूबहू भारत के तिरंगे के जैसा तो नहीं दिखता है लेकिन कई बार लोग जल्दबाजी में वॉट्सएप्प मैसेज में इसे भी तिरंगे की जगह चिपका देते हैं। घाना का यह राष्ट्रीय ध्वज 1957 में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद अस्तित्व में आया था। भले ही यह भी तिरंगे जैसा ही है लेकिन इसमे लाल, पीला और हरे रंग की तीन पट्टियां है। इसके साथ ही तिरंगे की पीली पट्टी पर पांच प्वॉइंट के साथ एक स्टार बना हुआ है।
घाना के तिरंगे का लाल रंग इसकी आजादी के दौरान हुए खून-खराबे और शहीद हुए लोगों को दर्शाता है। वहीं पीला रंग देश में मौजूद खनिज संपदा का प्रतीक है जबकि हरा रंग देश के हरे-भरे जंगलों को रिप्रजेंट करता है। वहीं पीली पट्टी पर मौजूद पाँच प्वॉइंट वाला ब्लैक स्टार घाना की शिपिंग कंपनी ब्लैक स्टार लाइन का प्रतीक है। इस कंपनी ने एक मिशन चलाकर दुनिया भर में फैले घाना के लोगों को वापस घाना लौटने में मदद की थी। देश के प्रति कंपनी के इस समर्पण को देखते हुए कंपनी के लोगो को राष्ट्रीय ध्वज में जगह दी गई।
7) बोलिविया (Bolivia)
बोलिविया का नैशनल फ्लैग भी भारत के तिरंगे और घाना के राष्ट्रीय ध्वज की तरह ही है। बोलिविया के झंडे में भी तीन रंग हैं, झंडे का पहला लाल रंग है जो वहां के सैनिकों की बहादुरी को दर्शाता है और पीला रंग जो बीच की पट्टी का है वो देश की सम्पत्ति और आखिरी पट्टी में हरा रंग वहां की प्राकृतिक और सामाजिक एकता को दर्शाता है। वहीं पीली पट्टी पर बोलिविया का कोट ऑफ आर्म को जगह दी गई है।
ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- विदेशी कर्ज में डूबे टॉप 10 देश, भारत का रैंक जानकर हैरान हो जाएंगे
- भारत के इन अजीबोगरीब क़ानून के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे
- जानिए अभी लोकसभा चुनाव हुए तो किस पार्टी की बनेगी सरकार
- पाकिस्तान के 20 अजीब रोचक तथ्य जो शायद ही आप जानते होंगे
- भारत में 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं, नम्बर 2 का नाम चौकाने वाला