1) मेंहदी के पत्तों का रंग यू़ं हरा होता है लेकिन पीसने पर लाल कैसे हो जाता हैं?

उत्तर – मेहँदी को पीसने पर इसमें से एक प्राकृतिक डाई निकलता है जिसे लासोन कहते हैं. जब यह लासोन, किरेटिन नाम के प्रोटीन के संपर्क में आता है तो लाल रंग देता है। किरेटिन नाम का ये प्रोटीन, एक्सो स्केल्टन (exoskelton) यानि कि त्वचा, नाखून, बाल आदि में पाया जाता है। जब पिसी हुई मेहँदी हाथों या बालों में लगाई जाती है तो उसमे मौजूद लासोन हमारे हाथों या बालों में मौजूद किरेटिन से रासायनिक प्रक्रिया करता है और लाल हो जाता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पीसने पर मेहँदी के हरे पत्तों का रंग लाल नहीं होता बल्कि वो हरे ही रहते हैं। इसीलिए पिसी हुई मेहँदी की कीप मिलती है, जो कई दिनों तक रखी जा सकती है।
2) रसगुल्ले को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

उत्तर – रसगुल्ला को इंग्लिश में भी रसगुल्ला ही कहते हैं। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी रसगुल्ला को रसगुल्ला ही लिखा गया है। हालांकि जैसा कि आप जानते हैं अपने देश के लोग किसी का भी नाम रखने में महारथ हासिल कर चुके हैं। इसलिए ऐसे लोगों ने रसगुल्ले को उसके आकार के आधार पर नाम भी दे दिया है। चूंकि रसगुल्ला गोल होता है और चाशनी में डूबा होता है इसलिए कुछ लोगों ने इसका इंग्लिश नाम सीरप फ़िल्ड बॉल्स रखा है। हालांकि ये काम चलाउ नाम है लेकिन हकीकत में रसगुल्ले को इंग्लिश में भी रसगुल्ला ही कहा जाता है।
3) भारत की समुद्री सीमा की लम्बाई कितनी है?

उत्तर – भारत की समुद्री सीमा की लम्बाई 15,200 किलोमीटर है जबकि समुद्री तट की लम्बाई 7,517 किलोमीटर है। समुद्री सीमा समुद्र के अन्दर वह जगह है जहां तक भारत देश का बॉर्डर है। उसके बाद या तो अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा शुरू हो जाती है या फिर किसी और देश का समुद्री बॉर्डर शुरू हो जाता है जबकि समुद्री तट उस जगह को कहते हैं जहां समुद्र और जमीन आपस में मिलते हैं जैसे मुम्बई, पणजी, विशाखापतनम इत्यादि।
इसे भी पढें: रविवार के दिन ही छुट्टी क्यों होती है, भारत में रविवार की छुट्टी कब शुरू हुई थी?
4) दुनिया के किस शहर में ढाई महीने का एक दिन होता है?

उत्तर – नॉर्वे के हम्मरफेस्ट शहर में। यह शहर उत्तरी ध्रुव के बेहद नजदीक है जिस कारण यहां हर साल 14 मई से 31 जुलाई तक सूर्यास्त नहीं होता है। इसका मतलब 79 दिनों तक यहां सूर्य चमकते रहता है।
5) सिम कार्ड का एक कोना कटा हुआ क्यों होता है?

उत्तर – ज्यादातर उपभोक्ता सिम कार्ड को अपने मोबाइल में गलत तरीके से लगा देते हैं जिस कारण उनके मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ पाता है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए सिम कार्ड के एक कोने को कंपनियों ने काटना शुरू कर दिया और मोबाइल में भी कटे हुए सिम की तरह का स्लॉट भी दिया जाने लगा जिससे सिम कार्ड यूजर को आसानी से पता चल जाता है कि सिम के किस हिस्से को कहां लगाना है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- एयर कंडीशनर से पानी क्यों निकलता है, छिपकलियां दीवारों से गिरती क्यों नहीं हैं?
- 99% Fail: हम कितने वर्ष पुराना पानी पीते हैं?
- क्या आप जानते हैं 1 बैरल में कितना लीटर पेट्रोल होता है?
- 99% Fail: भारत में शुक्रवार को ही फिल्में क्यों रिलीज होती है?
- क्या आप जानते हैं 1 लीटर पानी में कितना बूंद पानी होगा?
- अगर पृथ्वी गोल है तो नीचे की तरफ रहने वाले लोग गिरते क्यों नहीं है?