Home Ajab Gajab पाकिस्तान के 20 अजीब रोचक तथ्य जो शायद ही आप जानते होंगे

पाकिस्तान के 20 अजीब रोचक तथ्य जो शायद ही आप जानते होंगे

by admin
facts about Pakistan

हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान 1947 से पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन बंटवारे के बाद से ही दोनों देश एक दूसरे के दुश्मन बन गए। एक तरफ भारत 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है वही पाकिस्तान 14 अगस्त को अपनी आजादी का दिन मनाता है। हालांकि पाकिस्तान अपनी उल्टी-सीधी हरकतों से पूरी दुनिया में बदनाम हो चुका है। हालत यह हो गई है कि पाकिस्तान का नाम आते ही सबके दिमाग में नेगेटिव बातें ही आती है। आज हम आपको पाकिस्तान के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे जो आप भी नहीं जानते होंगे।


Amazing Facts About Pakistan in Hindi


पाकिस्तान का

Source

1) पाकिस्तान का अधिकारिक नाम “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान” है। यह दुनिया का ऐसा पहला देश है जो धर्म के आधार पर बना था। इसका क्षेत्रफल 8,81,913 वर्ग किलोमीटर है और यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 33वां सबसे बड़ा देश है।

2) पाकिस्तान 1947 में भारत से अलग हुआ था लेकिन आज भी पाकिस्तान के स्कूलों में बच्चों को ये पढाया जाता है कि भारत, पाकिस्तान से अलग हुआ था। इसके अलावा पाकिस्तान 1948, 1965, 1971 और 1999 में भारत से चार युद्ध लड़ चुका है और चारों में करारी हार का सामना भी किया है लेकिन फिर भी वहाँ बच्चों को ये पढाया जाता है कि इन युद्धों में पाकिस्तान विजयी हुआ था।

3) पाकिस्तान की जनसंख्या 21 करोड़ से भी ज्यादा है। अगर इसी रफ्तार से पाकिस्तान की जनसंख्या बढती रही तो सन 2030 तक पाकिस्तान, इंडोनेशिया को पछाड़ विश्व में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा।

4) हम अक्सर पाकिस्तान को वैज्ञानिक रूप से पिछड़ा देश मानते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा वैज्ञानिक और इंजीनियर के मामले में पाकिस्तान दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है।

पाकिस्तान का

Source

5) अब तक पाकिस्तान के सिर्फ दो लोगों को ही नोबेल पुरस्कार मिला है। वे दो लोग है : मलाला युसुफजाई, इन्हे 2014 में शांति का नोबेल मिला था जबकि 1979 में अब्दुल सलाम को फिजिक्स के लिये नोबेल दिया गया था।

इसे भी पढें: आइसलैंड के ये रोचक तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे

6) दुनिया का सबसे पहला कम्प्यूटर वायरस पाकिस्तान में ही बना था। फारूक अल्वी ब्रदर्स नाम के कम्प्यूटर इंजीनियर ने सन 1986 में इन दी वाइल्ड नाम से पहला कम्प्यूटर वायरस बनाया था।

7) वैसे तो पाकिस्तान में बॉलिवुड की फिल्में बहुत ज्यादा देखी जाती है लेकिन पाकिस्तान की अपनी भी एक फिल्म इंडस्ट्री है जिसे लॉलिवुड कहा जाता है। लॉलिवुड की फिल्में ज्यादातर उर्दू, पश्तो और पंजाबी भाषा में होती है।

8) पाकिस्तान का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है लेकिन मजे की बात यह है कि पाकिस्तान हाथ से बनी फूटबॉल के लिए पूरे विश्व में फेमस है। वहाँ के सियालकोट के स्थानीय कारखानों में हर वर्ष लगभग 4 से 6 करोड़ फूटबॉल बनती है जो विश्व के कुल निर्माण की 50 से 70 प्रतिशत तक है। सबसे हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर फूटबॉल हाथ से बनी होती है।

9) हालांकि पाकिस्तान में लोकतंत्र है लेकिन वहाँ के ज्यादातर लोग शरिया कानून को फॉलो करते हैं। यहाँ तक कि कई बार पाकिस्तान के कोर्ट भी शरिया के आधार पर फैसला देते हैं।

इसे भी पढें: विदेशी कर्ज में डूबे टॉप 10 देश, भारत का रैंक जानकर हैरान हो जाएंगे

10) अगर आप मुस्लिम नहीं हैं और रमजान के महीने में पाकिस्तान में मौजूद हैं तो आप घर के बाहर कुछ भी नहीं खा सकते हैं। ऐसा करना वहाँ गैरकानूनी माना जाता है। चाहे आप किसी भी धर्म के मानने वाले हों लेकिन अगर आप दिन के समय घर से बाहर कुछ भी खाते हैं तो आपको वहाँ गिरफ्तार किया जा सकता है।

11) पूरी दुनिया में भारत के बाद पाकिस्तान ही एक ऐसा देश है जहाँ आपको राष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं होती है लेकिन अगर आप किसी स्कूल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पढा-लिखा होना जरूरी है।

12) हमारे देश में पढाई पर ज्यादा खर्च होता है तो सरकार टैक्स में छूट देती है लेकिन अगर आप पाकिस्तान में पढाई करते हैं और आपकी पढाई पर 2 लाख रूपए से ज्यादा का खर्च होता है तो आपको सरकार को 5 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है।

13) पाकिस्तान (Pakistan) विश्व का पहला मुस्लिम देश है जिसने परमाणु हथियार बनाया था और परमाणु उर्जा की शक्ति प्राप्त कर ली है।

14) अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क किस देश में है तो आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अमेरिका या किसी योरोपिय देश का नाम लेंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क पाकिस्तान में स्थित है और इस नेटवर्क को बनाने का श्रेय पाकिस्तान के अब्दुल सत्तार एधी को जाता है।

उन्होने सन 1951 में एधी फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ शुरू किया था। आज अकेले पाकिस्तान में एधी फाउडेंशन के 300 से अधिक केन्द्र है। इसके अलावा इसकी ब्रांचेज ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, जापान और चीन जैसे देशों में भी स्थित है।

15) भारत में त्योहार के दौरान लोग व्रत रखते हैं और उसमे समुद्री नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करते हैं। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि भारत में सेंधा नमक पाकिस्तान से आता है। विश्व में सेंधा नमक की दूसरी सबसे बड़ी खान पाकिस्तान में है।

कहा जाता है कि पाकिस्तान के झेलम जिले के खेवरा में स्थित नमक की इन खानों की खोज सिकंदर ने 320 ईसा पूर्व में की थी। इस तरह यह पाकिस्तान की सबसे पुरानी नमक की खान भी है। इन खानों में प्रति वर्ष 4,65,000 टन सेंधा नमक का उत्पादन होता है।

इसे भी पढें: दुनिया के सबसे खतरनाक देश इजराइल के रोचक तथ्य

16) पाकिस्तान का पासपोर्ट इजरायल में मान्य नहीं है। दरअसल पाकिस्तान ने कभी भी इजरायल को एक देश के रूप में मान्यता नहीं दी जिस कारण पाकिस्तानी पासपोर्ट भी इजरायल में बैन है।

17) पाकिस्तान का ट्रक आर्ट पूरी दुनिया में फेमस है। पाकिस्तान के लोग अपने ट्रकों को दुल्हन की तरह सजाना पसंद करते हैं।

18) पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो सिर्फ पाकिस्तान की ही नहीं बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की प्रधानमंत्री बनने वाली सबसे पहली महिला थी।

19) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों में से एक मानी जाती है। एक समय ऐसा भी था जब भारत सहित अमेरिका और यूरोपीय देशों को आईएसआई के एजेंटों का खौफ बहुत ज्यादा था। हालांकि बाद में रॉ, मोसाद, सीआईए के एजेंटों ने आईएसआई के वर्चस्व को तोड़ कर अपना डंका पूरी दुनिया में बजवाया।

20) पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा एरिगेशन सिस्टम यानि सिंचाई व्यवस्था है। हालांकि इस सिस्टम का विकास पाकिस्तान सरकार ने नहीं बल्कि आजादी के पहले अंग्रेजों ने किया था।


आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_45]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1