सावन का महीना शुरू हो चुका है। भोलेनाथ के दर्शनों के लिए लोग कांवड़ ले कर निकल पड़े हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। सावन महीने में भगवान शिव के दूसरे स्वरूप शिवलिंग की पूजा होती है। सभी प्रसिद्ध मंदिरों में शिवलिंग पर जल अर्पण कर के श्रद्धालु खुद को धन्य समझते हैं।
कई बार ऐसा भी होता है कि बहुत पूजा पाठ करने के बाद भी उन्हे उस पूजा का फल नही मिल पाता। ऐसा नही है कि उनकी भक्ति में कही कोई कमी है बल्कि कई बार गलत तरीके से पूजा करने पर भी पूजा का सही फल नही मिल पाता है। आइये जानते हैं पूजा करने की सही विधि के बारे में।
क्या है शिवलिंग पूजा के खास नियम?
1) कभी भी शिवलिंग के पूर्व, पश्चिम या उत्तर की तरफ बैठ कर पूजा न करें। ऐसा करने से पूजा का कोई फल नही मिलता है। शिवलिंग के दक्षिण में बैठकर पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
2) शिवलिंग की पूजा में हमेशा बेलपत्र और भस्म का प्रयोग जरूर करें। ये दोनो चीजें भगवान शिव को बहुत प्रिय है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र कटे-फटे न हों।
3) अगर आप पारिवारिक कलह से जूझ रहे हैं और घर में शांति नही है तब इस समस्या के निवारण के लिए शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
4) संतान सुख की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर घी का अर्पण करें यानि उसकी धारा डालें और शिव जी का पाठ करें।
5) अगर आप भौतिक सुख चाहते हैं तो शिवलिंग का इत्र से अभिषेक करें।
इसे भी पढें: इस बार गुरू पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष योग, जरूर करें सूर्य देव की पूजा
6) शिवलिंग का जल से अभिषेक करने पर व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।
7) अगर आप या आपके घर में कोई बार-बार बीमार पड़ जा रहा हो तो सावन महीने में शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें। इससे हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलेगी।
8) गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने पर धन संबंधी परेशानियाँ दूर होती हैं।
9) गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। उपर बताए गए सभी तरह के अभिषेक करते वक्त महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें।
10) सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होता है और रूके हुए कार्य पूरे होते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढ़ें:
- हनुमान जी के पूरे शरीर का रंग इस वजह से होता है लाल
- क्या आप जानते हैं रविवार के दिन सूर्य देवता को जल क्यों चढ़ाया जाता है?
- घर के दरवाजे पर निम्बू-मिर्ची क्यों लटकाया जाता है, जानकर हो जाएंगे हैरान
- क्या आप जानते हैं धार्मिक कामों में अगरबत्ती का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
- रात के समय भूल कर भी न करें ये 5 काम, हो सकता है भारी नुकसान