शहद हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हम लोग इसे ब्रेड पर लगाकर खाते हैं तो कुछ लोग इसे गर्म पानी के साथ भी पीते हैं। लेकिन शहद का प्रयोग करते वक्त क्या आपने कभी सोचा है कि शहद कितने समय के बाद खराब हो जाता है या इसका कोई एक्सपायरी डेट होता है या नहीं।
शुद्ध शहद कितने समय के बाद खराब हो जाता है?
हम आपको बताना चाहेंगे कि शुद्ध शहद की कोई एक्सपायरी नहीं होती है। मिस्र से लेकर कई पुरानी सभ्यताओं के इतिहास की बात करें तो हमे पता चलता है कि हजारों साल पुरानी सभ्यताओं के अवशेष में शहद भी कई बार मिला है और वह भी अच्छी अवस्था में। जो यह बताता है कि शहद हजारों साल तक सुरक्षित रह सकता है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर शहद इतने सालों तक खराब क्यों नहीं होता है।
शहद की लंबी उम्र के पीछे क्या राज है यह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में भी पता लगाया है। शोधकर्ता अमीना हैरिस के अनुसार, “शुद्ध शहद में नमी न के बराबर होती है जिस वजह से इसमें जीवाणु पनप ही नहीं पाते या फिर जीवित नहीं रह
सकते हैं। यही वजह है कि शहद लंबे समय तक खराब ही नहीं होता है और अगर शहद खराब हो रहा है तो उसकी वजह उसमें किसी भी प्रकार की मिलावट हो सकती है।”
इसे भी पढें: जानिए अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी?
नेशनल हनी बोर्ड के अनुसार, अगर इसे एयरटाइट कंटेनर में सील बंद करके रख दें, तो यह अनंत काल तक खराब नहीं होता है। फिर चाहें यह भले ही क्रिस्टल में बदल जाए या समय के साथ काला पड़ जाए, लेकिन इसे तब भी खाया जा सकता है। साल 2015 में मिस्र के एक मकबरे से आर्कियोलॉजिस्ट्स ने 3000 साल पुराना एक बर्तन खोजा था, जिसमें शहद भरा हुआ था। वह उस वक्त भी खाने की स्थिति में था।
आप लंबे समय से रखे शहद की आखिरी बूंद तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि शहद के साथ ही नमक, शक्कर, चावल, वाइट वेनेगर, कॉर्न स्टार्च, सूखे बीन्स, प्योर वेनिला एक्सट्रेक्ट को यदि सही तरीके से स्टोर करके रखा जाए, तो यह सदियों तक खराब नहीं होते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
क्या आप जानते हैं टमाटर सब्जी है या फल? - जानिए दाग-धब्बे धब्बे वाले केले खाने चाहिए या नहीं?
- कुछ बादल काले और कुछ सफेद होते हैं, ऐसा क्यों?
- कभी सोचा है टीवी स्क्रीन पर बीचो-बीच नम्बर क्यों लिखे आते हैं
- जानिए लोग रात में लाइट बंद करके क्यों सोते हैं?
- कभी सोचा है गाड़ियों के पीछे Horn Ok Please क्यों लिखा जाता है?