आज हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है। कोई जॉब करके अपने इस सपने को पूरा करता है तो कोई बिजनेस के जरिए ढेर सारे पैसे कमाता है। बड़ी-बड़ी कंपनियाँ तो अपने एम्प्लॉइज को करोड़ों रूपए की सैलरी भी देती है। लेकिन इन सबके अलावा एक फील्ड ऐसा भी है जिसमे हाल के दिनों में अचानक से बहुत ज्यादा सैलरी मिलने लगी है। वह फील्ड है पॉलिटिक्स। कुछ देशों में वहाँ के राष्ट्राध्यक्ष को सालाना इतनी ज्यादा सैलरी मिलती है जितनी वहाँ का आम आदमी शायद अपनी पूरी जिन्दगी में न कमा सके। आज हम आपको सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दुनिया के कुछ चुनिंदा लीडर्स के बारे में बताएंगे।
आगे बढने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि इस पोस्ट में हमने सिर्फ किसी देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सैलरी को ही शामिल किया है न कि वहाँ के राजा या रानी की सैलरी को।
टॉप 10 राष्ट्रपति की सैलरी
10) एंजेला मर्केल (चांसलर – जर्मनी)

एंजेला मर्केल यूरोपीय देश जर्मनी की चांसलर हैं। वह सन 2005 से लगातार जर्मनी के चांसलर पद पर बनी हुई हैं। इन्हे विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला राजनेता माना जाता है। जर्मन चांसलर की सालाना सैलरी 3,69,727 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में करीब 2,62,50,000 रूपए है। यहाँ बताना चाहूँगा कि यह बेसिक सैलरी है और इसमे कोई भी डीए, टीए, एच आर ए या किसी भी प्रकार के अलाउंस को नहीं जोड़ा गया है।
9) स्कॉट मॉरिसन (प्रधानमंत्री – ऑस्ट्रेलिया)

बात करें ऑस्ट्रेलिया की तो इस देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सैलरी 3,84,767 डॉलर यानि करीब 2 करोड़ 73 लाख 18 हजार रूपए सालाना है। अगर इसमे भी उन्हे मिलने वाले अलाउंस को जोड़ दिया जाए तो यह सालाना $549,250 यानि करीब 3 करोड़ 90 लाख के बराबर होगा।
इसे भी पढें: दुनिया की 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं
8) डॉनल्ड ट्रंप (राष्ट्रपति – अमेरिका)

इस लिस्ट में आठवे नम्बर पर हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प। दुनिया के सबसे पॉवरफुल देश के राष्ट्रपति होने के बावजूद उनका सालाना सैलरी 4 लाख डॉलर यानि करीब 2 करोड़ 84 लाख रूपए है। हालांकि ट्रम्प को मिलने वाले अलाउंस भी उनकी सैलरी में जोड़ दिया जाए तो यह करीब $569,000 (करीब 4 करोड़ 4 लाख रुपये) होगा।
7) माइकल डी हिग्गीन्स (राष्ट्रपति – आयरलैंड)

यूरोप के खुबसूरत देशों में से एक आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिग्गीन्स की सैलरी $401,000 यानि 2 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपए के बराबर है।
6) एलेक्जेंडर वान डर बैलेन (राष्ट्रपति – ऑस्ट्रिया)

इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डर बैलेन। ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति को सालाना 4,10,000 डॉलर यानि करीब 2 करोड़ 91 लाख 10 हजार रूपए मिलते हैं।
5) सिमोनेट्टा सोम्मरूगा (राष्ट्रपति – स्विटजरलैंड)

यूरोप का स्वर्ग कहे जाने वाला स्विटजरलैंड अपने राष्ट्राध्यक्ष को सैलरी देने के मामले में पाँचवे नम्बर पर है। स्विस राष्ट्रपति सिमोनेट्टा सोम्मरूगा की सालाना सैलरी 5,07,000 डॉलर यानि करीब 3 करोड़ 60 लाख रूपए है।
इसे भी पढें: दुनिया के 10 ऐसे देश जहाँ रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय
4) कैरी लेम चेन्ग (चीफ एग्जीक्यूटिव – हॉन्ग कॉन्ग)

चीन प्रशासित देश होने के बावजूद भी हॉन्ग कॉन्ग का अपना एक अलग ही गवर्निंग और इकॉनोमिक सिस्टम है। यहाँ के राष्ट्राध्यक्ष को चीफ एग्जीक्यूटिव कहा जाता है। हॉन्ग कॉन्ग की चीफ एग्जीक्यूटिव कैरी लेम चेन्ग की सालाना सैलरी 5,68,400 डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में करीब 4 करोड़ 3 लाख के बराबर होगा।
3) पॉल बिया (राष्ट्रपति – कैमरून)

सेन्ट्रल अफ्रीका का देश कैमरून इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। यहाँ के राष्ट्रपति पॉल बिया 6 नवम्बर 1982 से लगातार अपने पद पर बने हुए हैं। उनकी सालाना सैलरी 6,20,976 अमेरिकी डॉलर है जिसे भारतीय करेंसी में कन्वर्ट करने पर यह करीब 4 करोड़ 40 लाख रूपए होगा।
इसे भी पढें: भारत के 5 सबसे भूतहा रेलवे स्टेशन
2) बरहम सालिह (राष्ट्रपति – इराक)

पेट्रोलियम पदार्थों से समृद्ध देश इराक इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इराक के वर्तमान राष्ट्रपति बरहम सालिह को 8,09,673 डॉलर यानि करीब 5 करोड़ 74 लाख रूपए सालाना सैलरी मिलती है।
1) ली सियन लूंग (प्रधानमंत्री – सिंगापुर)

दुनिया के सबसे छोटे लेकिन समृद्ध देशों में से एक सिंगापुर अपने राष्ट्राध्यक्ष को सैलरी देने के मामले में पूरे विश्व में नम्बर 1 पर है। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग की सैलरी 16,10,000 अमेरिकी डॉलर है। इसे अगर भारतीय रूपए में कन्वर्ट किया जाए तो यह 11 करोड़ 43 लाख रूपए के बराबर होगा।

अब आप सोच रहें होंगे कि भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सैलरी डॉलर में कितनी होगी। तो हम आपको बताना चाहेंगे कि भारत के राष्ट्रपति की सालाना सैलरी 84,500 डॉलर यानि करीब 60 लाख रूपए है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी 28 हजार डॉलर यानि करीब 20 लाख रुपये सालाना है। इसमे उन्हे मिलने वाले सारे अलाउंसेज भी शामिल है।
इस लिस्ट में सऊदी अरब, कुवैत, यूएई समेत कुछ देशों को शामिल नहीं किया गया है। ये आंकड़े संबंधित देशों की वेबसाइट और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष समेत अन्य संस्थाओं द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर निकाले गए हैं। समय व अंतराल के अनुसार इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- ये 10 हैं दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस, ले चुके हैं करोड़ों जानें
- इस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना, लिस्ट में भारत का नम्बर जानकर हैरान रह जाएंगे
- ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ
- गायोला आइलैंड सबसे शापित द्वीप, इसे खरीदने वाला हो जाता है बरबाद
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों