परमाणु बम कितने खतरनाक होते हैं इसका उदाहरण 1945 में पूरे विश्व ने देखा था। इसके बावजूद पूरी दुनिया में परमाणु हथियार बनाने की एक होड़ शुरू हुई। जिसका नतीजा ये हुआ कि एक समय पूरी दुनिया में करीब 16000 से भी अधिक परमाणु बम मौजूद थे। हालांकि
इस वक्त दुनिया में नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं जिनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राएल और उत्तर कोरिया शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति शोध संस्थान (सिपरी) का अनुमान है कि 2019 की शुरुआत में दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या 13,865 थी। इस आंकड़े में उन सभी हथियारों को गिना गया है जिन्हें तैनात किया गया है या फिर डिस्मेंटल किया जाना है।
सिपरी की ताजा रिपोर्ट कहती है कि भले ही दुनिया के परमाणु शक्ति संपन्न देश अपने हथियारों को आधुनिक बनाने में जुटे हैं लेकिन उनकी संख्या घट रही है। एक साल पहले के मुकाबले परमाणु हथियारों की संख्या 600 कम हुई है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और रूस के बीच हुई स्टार्ट संधि है जिसके तहत दोनों देशों ने अपने परमाणु हथियार घटाए हैं। आइए जानते हैं किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं।
सबसे ज्यादा परमाणु हथियार वाले देश
9) उत्तर कोरिया (North Korea)
पाकिस्तान के वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान की मदद से परमाणु तकनीक हासिल करने वाले उत्तर कोरिया के पास 20-30 परमाणु हथियार हैं। हालांकि उत्तर कोरिया में मीडिया और सोशल मीडिया दोनो ही बैन है जिस कारण से वहां होने वाली गतिविधियों के बारे में बाकी दुनिया को बहुत कम ही पता है इसलिए इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि वर्तमान में उत्तर कोरिया के पास कितने परमाणु बम है।
8) इजराएल (Israel)
अपने चारों तरफ दुश्मन देशों से घिरे इजराएल के पास करीब 80 न्यूक्लियर हथियार हैं। 1948 से 1973 तक तीन बार अरब देशों से युद्ध लड़ चुके और उन्हे बुरी तरह हरा चुके इजराएल के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बहुत कम जानकारी हीं सार्वजनिक पोर्टल पर मौजूद है।
इसे भी पढें: दुनिया के सबसे खतरनाक देश इजराइल के रोचक तथ्य
7) भारत (India)
1974 में पहली बार और 1998 में दूसरी बार परमाणु परीक्षण करने वाले भारत के पास 130-140 परमाणु बम हैं। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद के बावजूद भारत ने वादा किया है कि वो किसी देश पर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा। साथ ही भारत का ये भी कहना है कि वह परमाणु हथियार विहीन देशों के खिलाफ भी इनका प्रयोग नहीं करेगा।
6) पाकिस्तान (Pakistan)
इस लिस्ट में भारत से ऊपर पाकिस्तान का नाम जानकर आप चौंक गए होंगे। अमेरिका और यूरोप के कुछ ताकतवर देशों द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने अपने परमाणु जखीरे में लगातार बढोत्तरी की है। आज की डेट में पाकिस्तान के पास अनुमानित तौर पर 150-160 परमाणु हथियार है और सबसे खतरनाक बात यह है कि जिस दिन ये परमाणु हथियार पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकवादियों के हाथ में लग गए तो पूरी दुनिया के लिए वो कयामत का दिन साबित होगा।
इसे भी पढें: दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं, पाकिस्तान का नम्बर जानकर चौंक जाएंगे
5) ब्रिटेन (United Kingdom)
एक समय लगभग पूरी दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन के पास करीब 225 परमाणु हथियार मौजूद हैं। ब्रिटेन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण 1952 में किया था। परमाणु अप्रसार संधि का पालन करने वाले ब्रिटेन ने भी अपने 120 न्यूक्लियर बम को अपने संभावित दुश्मन देशों की तरफ तैनात कर रखा है।
4) चीन (China)
एशिया में आर्थिक महाशक्ति और दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना रखने वाले चीन की असली सैन्य ताकत के बारे में बहुत पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि चीन के पास करीब 250 न्यूक्लियर बम हैं। चीन ने 1964 में न्यूक्लियर बम का पहली बार सफल टेस्ट किया था।
इसे भी पढें: खुल गया राज: ISI नहीं, ये है दुनिया की No.1 खुफिया एजेंसी
3) फ्रांस (France)
यूरोप में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार फ्रांस के पास हैं। उसके पास परमाणु बमों की संख्या 300 के आस-पास है। इनमे से फ्रांस ने 280 परमाणु बमों को तैनात भी कर रखा है यानि सिर्फ एक बटन दबाने की देर है और पूरी दुनिया खत्म।
2) अमेरिका (United State of America)
इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर है अमेरिका। 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु हमला किया और तब पूरी दुनिया को परमाणु बम और उसकी विध्वंशक शक्ति के बारे में पता चला। रूस के साथ शीत युद्ध के समय अमेरिका ने अपने परमाणु हथियारों में अच्छा-खासा इजाफा किया था लेकिन सिप्री के मुताबिक पिछले कुछ सालों में अमेरिका ने अपने परमाणु जखीरे को कम किया है। फिर भी उसके पास आज भी 6,185 परमाणु बम हैं।
1) रूस (Russia)
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) के मुताबिक परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में रूस सबसे आगे है. 1949 में पहली बार परमाणु परीक्षण करने वाले रूस के पास 6,500 परमाणु हथियार हैं। आज से लगभग 5 साल पहले तक रूस के पास लगभग 8500 परमाणु हथियार हुआ करते थे लेकिन रूस ने धीरे-धीरे इनकी संख्या कम करना शुरू किया और अब उसके पास लगभग 6500 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों
- ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ
- दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता, नम्बर 1 का नाम चौकाने वाला
- भारत के 5 सबसे भरोसेमंद मित्र देश जो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं
- इन 10 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा औसत सैलरी