रसगुल्ले का नाम सुनते हीं सभी के मुँह में पानी आ जाता है। रसगुल्ला भारत के हर शहर और गांव में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। हालांकि अलग-अलग जगहों पर इसको बनाने के तरीके में थोड़ा-बहुत अंतर है लेकिन स्वाद में अंतर बिलकुल नहीं है। चाहें आप इसे दिल्ली में खाएं या कोलकाता में या चेन्नई में, आपको हर जगह रसगुल्ला का स्वाद जाना-पहचाना लगेगा।
लेकिन क्या आपने सोचा है कि जिस रसगुल्ला को आप इतने पसंद से खाते हैं उसका अंग्रेजी नाम क्या है? आप चाहे कितना भी इंग्लिश के विद्वान क्यों ना बन जाए लेकिन कुछ बहुत ही साधारण शब्दों को अंग्रेजी में क्या कहते है ये आपको भी नहीं मालूम होगा।
रसगुल्ला का इंग्लिश नाम जानने के लिए हमने ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी चेक किया तो हम हैरान रह गए। हमे विश्वास नहीं हुआ और फिर हमने ऑनलाइन भी चेक किया और गूगल ट्रांसलेट का भी उपयोग किया और आखिरकार वहाँ भी वही जवाब देखकर हम समझ गए कि रसगुल्ले को इंग्लिश में रसगुल्ला (Rasagulla) हीं कहा गया है।
इसे भी पढें: क्या आप जानते हैं समोसा को इंग्लिश में क्या कहते हैं
रसगुल्ला भारत के लोगों की बहुत ही पसंदीदा मिठाई है इसे आप भारतीय मिठाई भी कह सकते हैं। इसमें पनीर की छोटी गोलाकार आकृति बनायी जाती है और इसे सिरप में पकाया जाता है। भारत के अलावा यह विदेशों में नहीं बनायी जाती है। शायद इसीलिए अभी तक रसगुल्ले का इंग्लिश में नामकरण तक नहीं हुआ है।
गूगल ट्रांसलेट में रसगुल्ले की जो परिभाषा दी गयी है उसकी फोटो मैं यहां पोस्ट कर रहा हूँ। आपको यह जानकारी कैसी लगी इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करिएगा।
लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।