अक्सर हमारे देश में कुछ लोग ये आरोप लगाते हैं कि यहाँ उनके बोलने की आजादी छीन ली गई है और मजे की बात यह है कि ये आरोप लगाने के साथ ही वो देश के प्रधानमंत्री को गालियाँ भी देते हैं और इसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। अब जरा सोचिए, एक ऐसे देश के बारे में जहाँ पर आप वहाँ के शासक के खिलाफ बोलना तो दूर, अपनी मर्जी से अपने बाल भी कटवा लिए तो उसके लिए भी आपको मृत्युदंड की सजा दे दी जाएगी।
चौंक गए न ये सुनकर। लेकिन वाकई में इस धरती पर एक ऐसा देश है जहाँ इंसान अपनी मर्जी से खुशियाँ भी नहीं मना सकता है। उस देश का नाम है उत्तर कोरिया। एक ऐसा देश जिस पर संयुक्त राष्ट्र से लेकर कई अन्य देशों ने भी प्रतिबंध लगा रखे हैं लेकिन इस देश के तानाशाह किम जोंग उन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
नॉर्थ कोरिया की जनता को कंट्रोल करने के लिए किम जोंग ने कई ऐसे कठोर कानून बना रखे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप यही कहेंगे कि धरती पर अगर कहीं नरक है तो वो यही है। आज हम आपको तानाशाह किम जोंग उन द्वारा North Korea में बनाए गए कुछ अजीबो-गरीब कानून के साथ-साथ कई हैरान कर देने वाले रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
उत्तर कोरिया के बारे में रोचक तथ्य
1) उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजधानी होने के बावजूद भी इस शहर में रहना सभी को अलाउड नहीं है। यहाँ सिर्फ धनी व्यक्ति, सरकारी कर्मचारी और सेना के अधिकारी हीं रह सकते हैं। आम गरीब जनता शहर से बाहर रहती है।
2) आपसे पूछा जाए कि अभी कौन सा साल चल रहा है तो आप बिना एक पल सोचे जवाब देंगे कि 2020 चल रहा है लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उत्तर कोरिया में अभी 108वां साल चल रहा है। दरअसल नॉर्थ कोरिया के पूर्व शासक और किम जोंग उन के दादा किम इल सुंग के जन्म साल को यहाँ पहला वर्ष माना जाता है। चूँकि किम इल सुंग का जन्म 1912 में हुआ था और अभी 2020 चल रहा है इसलिए उत्तर कोरिया के नियमों के अनुसार वहाँ के कैलेंडर अभी 108वें साल को ही दिखा रहे हैं।
3) North Korea का कानून कितना सख्त है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अगर कोई नागरिक कोई अपराध करता है और उसका यह जुर्म साबित हो जाता है तो उसे तो सजा मिलती ही है साथ ही उसकी आने वाली तीन पीढ़ियों को भी यह सजा भुगतनी पड़ती है यानि दादा के अपराध की सजा पोते तक को भुगतनी पड़ती है। कई बार तो एक के अपराध की सजा के तौर पर पूरे परिवार को जेल में डाल दिया जाता है।
4) वहाँ का तानाशाह किम जोंग उन सनकी किस्म का इंसान है। एक बार किम जोंग-उन ने अपने चाचा को निर्वस्त्र करके 120 भूखे कुत्तो के बीच फिंकवा दिया था। उनकी गलती बस इतनी ही थी की जब किम जोंग-उन भाषण दे रहा था तब वो सो रहे थे।
इसे भी पढें: जापान के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप
5) उत्तर कोरिया में वहाँ के नागरिकों को जीन्स पहनने की आजादी नहीं है और अगर कोई नागरिक इस नियम को नहीं मानता और नियम के खिलाफ जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। इसके अलावा अगर वहाँ के नागरिक बाईबिल पढते हुए भी पकड़े जाते हैं तो वहाँ के कानून के अनुसार उन्हे मौत की सजा मिलती है।
6) अपने देश में हम मजे से इन्टरनेट, गूगल, फेसबुक, यूटयूब चलाते हैं लेकिन उत्तर कोरिया में के नागरिकों को इंटरनेट चलाने की भी आजादी नहीं है। इस देश में सिर्फ किम जोंग उन और उनके विश्वासपात्र नागरिक ही इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
7) उत्तर कोरिया में आप अपनी मर्जी से बाल भी नहीं कटवा सकते हैं। वहाँ सरकार ने महिलाओं के लिए 28 और पुरूषों के लिए 10 तरह के हेयर स्टाइल को मंजूरी दे रखा है। इसके अलावा किसी भी तरह का हेयर कट करवाने पर वहाँ के नागरिकों को जेल की हवा खानी पड़ जाती है।
8) सिर्फ इतना ही नहीं, उत्तर कोरिया में लोग अपनी मर्जी से अपने घरों को कलर भी नहीं करा सकते हैं। वहाँ सरकार द्वारा तय किया गया ग्रे कलर ही इमारतों पर पेंट करना होता है और साथ ही उन इमारतों पर पूर्व शासकों की तस्वीर भी लगानी होती है।
इसे भी पढें: दुनिया के सबसे खतरनाक देश इजराइल के रोचक तथ्य
9) हमारे देश में लोग अभिव्यक्ति की आजादी का गलत फायदा उठाते हैं लेकिन नॉर्थ कोरिया के लोगों को ये तक पता नहीं है कि अभिव्यक्ति की आजादी किस चिड़िया का नाम है। वहाँ हर घर में सरकार द्वारा नियंत्रित एक रेडियो लगवाया गया है और किसी भी नागरिक को इसे बंद करने की अनुमति नहीं है। अगर गलती से भी किसी ने ये रेडियो बंद कर दिया तो उसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।
10) हमारे देश में मीडिया को कुछ भी लिखने या बोलने की पूरी आजादी है फिर भी मीडिया यही कहती है कि सरकार मीडिया वालों को बोलने नहीं दे रही है। ऐसे मीडियाकर्मियों को एक बार उत्तर कोरिया घूम कर आना चाहिए। वहाँ कोई भी न्यूज चैनल या मैगजीन को सरकार के खिलाफ एक शब्द बोलने की आजादी नहीं है। इसके अलावा उन्हे देश से बाहर की चीजों को अपनी न्यूज में भी नहीं दिखाना है।
11) आम तौर पर भारत या अन्य देशों में 5 या 6 वर्किंग डे होता है लेकिन नॉर्थ कोरिया में 6 वर्किंग डे तो होते ही है साथ ही 1 दिन वालंटियर के तौर पर काम करना पड़ता है।
12) नॉर्थ कोरिया के नागरिकों को निजी वाहन खरीदने या रखने की अनुमति नहीं है। यहां सिर्फ सरकारी नौकर और सेना ही गाड़ियों के मालिक हो सकते हैं। बाकी सारे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।
13) हमारे देश में इतने टीवी चैनल्स हैं कि अगर सारे चैनल्स को 5-5 मिनट देखें तो भी 24 घन्टे में हम सारे चैनल नहीं देख सकते लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तर कोरिया में सिर्फ 3 टीवी चैनल है और वो भी सरकार द्वारा नियंत्रित होते हैं यानि लोग कौन सा प्रोग्राम देखेंगे ये भी वहाँ की सरकार तय करती है।
इसे भी पढें: सऊदी अरब के बारे में 20 रोचक तथ्य, जो शायद ही आप जानते होंगे
14) नार्थ कोरिया के लोग दुसरे देश में जा कर नही रह सकते और न ही उन्हें दुसरे देश का वीजा मिलता है। यहाँ तक की North Korea की सरकार किसी भी नागरिक को देश से बाहर भी नहीं जाने देती।
15) उत्तर कोरिया में किसी भी व्यक्ति को गरीबों की तस्वीर खींचने का अधिकार नहीं है खासकर पर्यटकों को। यहाँ की सरकार का मानना है कि पर्यटकों द्वारा गरीबों की तस्वीरें खींचने से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। इसी कारण से पर्यटकों को मोबाइल लेकर देश में आने की इजाजत नहीं है। उनके मोबाइल को एयरपोर्ट पर ही जब्त कर लिया जाता है और पर्यटकों को वापसी के वक्त ही दिया जाता है। यही नहीं, पर्यटकों को स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने की भी इजाजत नहीं है। उन्हें लगातार गाइड की निगरानी में रहना पड़ता है और उन्हें अकेले कहीं जाने या किसी एरिया में छानबीन करने की इजाजत नहीं होती है।
16) हालांकि इस देश की एक अच्छी बात यह है कि यहाँ कि 99 प्रतिशत आबादी शिक्षित है लेकिन साथ ही यहाँ एक नियम यह भी है कि 23 साल की उम्र तक पुरूषों और महिलाओं को सेना में अपनी सेवा देना जरूरी है। यही कारण है कि आज भारत के बाद पूरे विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा पैदल सेना उत्तर कोरिया के पास है। दोस्तों मैं यहाँ यह क्लियर कर देना चाहूँगा कि मैने पैदल सेना की बात की है पूरी आर्मी की नहीं।
17) उत्तर कोरिया में वहाँ के नागरिकों को अपनी मर्जी से खुशियाँ मनाने का भी हक नहीं है। वहाँ 8 जुलाई और 17 दिसम्बर को किसी भी तरह का जश्न मनाने की इजाजत नहीं है यहाँ तक की कोई व्यक्ति अपना जन्मदिन या एनिवर्सरी भी नहीं मना सकता है। इसका कारण यह है कि 8 जुलाई को किम इल सुंग और 17 दिसम्बर को किम जोंग इल की मृत्यु हुई थी और इस दिन वहाँ राजकीय शोक मनाया जाता है।
इसे भी पढें: कुवैत के बारे में कुछ मजेदार रोचक तथ्य
18) नॉर्थ कोरिया अपने देश में साउथ कोरिया के लोगों को बसाना चाहता है। इसके तहत वहाँ की सरकार ने नियमों में कुछ ढील दी थी जिसका फायदा उठाकर पिछले कुछ सालों में 25,000 से भी ज्यादा नॉर्थ कोरियन्स साउथ कोरिया में भाग गए जबकि साउथ कोरिया से इस दौरान सिर्फ 2 लोग ही रहने के लिए आए।
19) कहने के लिए नॉर्थ कोरिया में लोकतंत्र है और वहाँ हर 5 साल पर इलेक्शन भी होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी वहाँ लोगों के पास चुनने के लिए सिर्फ एक ही विकल्प होता है और वो है खुद किम-जोंग-उन। यानि वहाँ सबको पता है कि वो वोट करें या न करें ईवीएम तो ऑलरेडी हैक है।
20) सबसे खतरनाक बात यह है कि उत्तर कोरिया उन कुछ देशों में से एक है जिसके पास न्यूक्लियर मिसाइल है जिसके दम पर वो हमेशा अमेरिका को धमकियां देते रहता है।
इसलिए आप खुशियाँ मनाइए कि आप भारत जैसे महान देश में पैदा हुए हैं। जहाँ आपको अपने सारे पसंदीदा काम करने की पूरी छूट मिली हुई है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ मजेदार फैक्ट्स
- बिहार के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
- जानिए पश्चिम बंगाल के बारे में कुछ रोचक तथ्य
- सबसे ज्यादा रॉयल ग्रान्ट पाने वाले Top 10 Kings/Queen
- अमेरिका नहीं इस देश के राष्ट्रपति को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
Very Nice Post