देश में चारों तरफ नवरात्रि का उत्साह है। पूरा माहौल भक्तिमय हो रखा है। मंदिरों और तीर्थों में माता के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस दिन सभी लोग अलग-अलग तरीकों से माता की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है। इसलिए इस बार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा में विशेष रंग के कपड़े धारण कर मां दुर्गा की पूजा करें। नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहनने और मां की पूजा करने का खास महत्व है। आइये जानते हैं किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।
दिनों के अनुसार पहने खास रंग के कपड़े

1) नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसलिए आप पूजा में पीले रंग का वस्त्र पहनें।
2) दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माँ की पूजा के समय हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
3) तीसरे दिन माँ चन्द्रघँटा की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को ग्रे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
4) चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा होती है। माँ दुर्गा को नारंगी रंग बहुत पसंद है इसलिए इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर माँ की पूजा करने से माँ जल्दी प्रसन्न होती हैं।
5) पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
6) छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
इसे भी पढें: माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में इस जगह रखें माता की मूर्ति और करें इन मंत्रों का उच्चारण
7) सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन नीला रंग पहनना शुभ होता है।
8) आठवे दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहन कर माँ की पूजा करनी चाहिए।
9) 9वें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान काले रंग के कपड़े नही पहनना चाहिए। किसी भी शुभ काम में काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।
लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें:
- शुभ नवरात्रि मैसेज क्लेक्शन हिन्दी और इंग्लिश में
- प्रथम देवी: माता शैलपुत्री की व्रत कथा और पूजा विधि
- द्वितीय नवरात्र: माता ब्रह्मचारिणी की व्रत कथा, मंत्र और पूजा विधि
- तृतीय नवरात्रि: दुष्टों का संहार करने वाली माता चन्द्रघंटा का मंत्र और पूजा विधि
- नवरात्रि में धारण करें कछुआ अंगूठी, बदल जाएगी आपकी किस्मत