पासपोर्ट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो एक देश से दूसरे देश यात्रा करने के लिए काफी जरुरी होता है। इससे ये पता चलता है कि आप किस देश के नागरिक हैं। किसी दूसरे देश जाने के लिए ये अतिआवश्यक है। क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे बेस्ट, पावरफुल या ताकतवर पासपोर्ट किस देश का है और क्यों?
अमेरिकी एडवायजरी फर्म हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 (The Henley Passport Index) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में जापान के पासपोर्ट को सबसे ताकतवर और अच्छा माना गया है। हम आपको बता दें कि पासपोर्ट के ताकतवर होने का मतलब यह है कि किसी देश के नागरिक बिना वीजा के कितने देशों में घूम सकते हैं। इसका मतलब यह है कि किसी देश के पासपोर्ट की पावर का आंकलन उस देश के नागरिकों की अलग-अलग देशों में वीजा फ्री एंट्री के आधार पर किया गया है।
1) हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार जापानी दुनिया के 190 देशों में बिना वीजा के जा सकते है।
2) जर्मनी, दक्षिण कोरिया और फिनलैंड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इन तीनों देशों के लोग 187 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
3) इटली, डेनमार्क और लग्जमबर्ग संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों के निवासी 186 देशों में बिना वीजा लिए जा सकते हैं।
4) स्वीडन, फ्रांस और स्पेन चौथे स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट रखने वाले नागरिकों को 185 देशों में बिना वीजा के जाने की अनुमति प्राप्त है।
5) इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं ऑस्ट्रिया, नीदलैंड्स, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के पासपोर्ट। इनके पासपोर्ट पर आप 184 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
इसे भी पढें: इन 10 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा औसत सैलरी
6) अगर आपके पास अमेरिका, नॉर्वे, ब्रिटेन, बेल्जियम, कनाडा, ग्रीस, आयरलैंड में से किसी भी देश का पासपोर्ट है तो आपको 183 देशों में जाने के लिए किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स में इन देशों की रैंकिंग छठी है।
7) सातवें स्थान पर है माल्टा जिसका पासपोर्ट 182 देशों में आपको वीजा मुक्त यात्रा करा सकता है।
8) चेक गणराज्य इस लिस्ट में आठवें स्थान पर है। इनके पासपोर्ट से आप 181 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।
9) ऑस्ट्रेलिया, आइसलैंड, लिथुआनिया और न्यूजीलैंड इस मामले में संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर है। इनके पासपोर्ट से 180 देश में आसानी से जा सकते हैं।
10) दसवें स्थान पर संयुक्त रूप से लाटिविया, स्लोवेनिया और स्लोवाकिया जैसे देश हैं, जिनके पासपोर्ट से 179 देशों में जाने की इजाजत मिलती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि भारत का स्थान कितना है तो इस रिपोर्ट के अनुसार भारत 81वे रैंक पर है और भारत के लोग 58 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- क्या आप जानते हैं टावरों पर लाल रंग की बत्ती क्यों लगी होती है?
- दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं, पाकिस्तान का नम्बर जानकर चौंक जाएंगे
- सऊदी अरब के बारे में 20 रोचक तथ्य, जो शायद ही आप जानते होंगे
- दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता, नम्बर 1 का नाम चौकाने वाला
- क्या 1947 में वाकई 1 रूपया 1 डॉलर के बराबर था, जानिए पूरा सच