कहा जाता है कि जेब में पैसे हों तो आप दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हैं, कुछ भी खरीद सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है। आज भी इस दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ जाना हम आम इंसानों के लिए नामुमकिन है। इनमे से कुछ तो मानव निर्मित जगहें हैं जहाँ साधारण इंसान के जाने पर पाबंदी लगी हुई है तो वहीं कुछ ऐसी प्राकृतिक जगहें भी हैं जहाँ प्रकृति ने हीं इंसानों के आगमन पर रोक लगा दिया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ कम से कम हम जैसे लोग तो नहीं जा सकते हैं।
इन जगहों पर जाना मना है
1) लासकॉक केव्स (Lascaux Cave), फ्रांस
फ्रांस के साउथ वेस्ट में एक शहर है मॉन्टिग्नैक। इसी शहर में लासकॉक्स नाम की गुफाओं की एक श्रृंखला है। इन गुफाओं में करीब 17,000 साल पहले बनाई गई पेंटिंग्स हैं। 12 सितंबर, 1940 को कुछ दोस्तों के एक ग्रुप ने इस गुफा को खोज निकाला था। 1948 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। आम आदमी के आने से उनके साथ गर्मी, कार्बन डाई ऑक्साइड और प्रदूषित करने वाली अन्य चीजें उस गुफा में पहुंचने लगी जिससे पेंटिंग्स को नुकसान पहुंचने लगा।
इस प्राचीन धरोहर को नुकसान पहुँचते देख कर वहाँ के आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट को चिंता होने लगी और आखिरकार फ्रांस की सरकार ने इस प्राचीन आर्ट की सुरक्षा के लिए 1963 में यहां आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी। तब से इन गुफाओं में कोई आम आदमी नहीं जा सकता है।
इसे भी पढें: दुनिया के सबसे खतरनाक देश इजराइल के रोचक तथ्य
2) वेटिकन का गुप्त आर्काइव (Secret Archive of Vatican)
पूरी दुनिया में कैथोलिक ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरू पोप का निवास स्थान वेटिकन में ही है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है, साथ हीं यह दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश भी है। टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित वेटिकन सिटी में वेटिकन का गुप्त आर्काइव भी है जो दरअसल एक पुस्तकालय यानि लाइब्रेरी है।
कहते हैं कि पुस्तकें हर किसी के लिए होती है। कोई भी उसे पढ सकता है लेकिन वेटिकन सिटी के लाइब्रेरी में रखी पुस्तकें सभी के लिए नहीं है। इस पुस्तकालय में सिर्फ कुछ प्रतिष्ठित विद्वानों को ही जाने की अनुमति है। यहाँ कोई आम आदमी नहीं जा सकता। क्यों नहीं जा सकता, इस बारे में बाहरी दुनिया के लोगों को ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।
3) कोका कोला भवन (Coca Cola Building), USA
कोक, ठंढा इत्यादि नामों से प्रसिद्ध कोका कोला को हम सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी जरूर पीया है और आज भी पीते हैं। लेकिन आपमे से बहुत कम ही लोगों को मालूम होगा कि कोका कोला बनाने की रेसीपी एक बहुत ही सुरक्षित जगह पर रखी गई है और वहाँ जाने की इजाजत सिर्फ दो लोगों को हीं है। कोकाकोला का हेडक्वार्टर अमेरिका के अटलांटा में स्थित है और वहीं पर एक तिजोरी भी है जिसमे कोकाकोला बनाने का फॉर्मुला रखा गया है।
कहा जाता है कि जिन दो लोगों को इस फॉर्मुले के बारे में पता है उन्हे कभी भी एक साथ एक ही ऑफिस में नहीं रखा जाता है। कंपनी की स्ट्रैटजी के तहत यह दोनों ट्रैवल भी अलग-अलग ही करते हैं। ऐसे में आप खुद ही समझ सकते हैं कि आम आदमी के लिये इस फॉर्मुले तक पहुँचना कितना मुश्किल है।
इसे भी पढें: अजब-गजब: दुनिया के 6 ऐसे देश जहाँ रात नहीं होती
4) फोर्ट नॉक्स (Fort Knox), USA

Source
अमेरिका के केंटूकी राज्य के एलिजाबेथ और लुइसविले शहर के बीच में यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी का एक पोस्ट है जिसे फोर्ट नॉक्स कहा जाता है। यूएस आर्मी का यह पोस्ट 1,09,000 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। अमेरिकन न्यूज वेबसाइट्स के अनुसार यहाँ अमेरिकी सरकार ने करीब 4500 टन शुद्ध सोना रख रखा है। अब जहाँ इतना ज्यादा सोना होगा वहाँ सुरक्षा भी बहुत कड़ी होगी। इस इमारत में ब्लास्ट प्रूफ दरवाजा लगा हुआ है जो करीब 22 टन भारी और 21 इंच मोटा है।
इसके अलावा यहाँ की दीवारें ग्रेनाइट से बनी हुई है और छत बम प्रूफ है यानि कितने भी बम बरसा लो, छत टूटने वाली नहीं है। इसकी सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस 30,000 सैनिकों और टैंकों को तैनात किया गया है। साथ हीं हमलावर हेलिकॉप्टरों का एक बेड़ा भी यहाँ मौजूद है। इस जगह पर अंदर जाने के लिए आपको दस पासवर्ड चाहिए जो दस अलग-अलग जगहों पर दस अलग-अलग व्यक्तियों के पास सुरक्षित है। अब तो आप समझ हीं गए होंगे कि यहाँ जाना अपनी मौत को दावत देने जैसा है।
इसे भी पढें: खुल गया राज: ISI नहीं, ये है दुनिया की No.1 खुफिया एजेंसी
5) स्वालबार्ड वैश्विक बीज तहखाना (Svalbard Global Seed Vault), नॉर्वे
नॉर्वे के उत्तरी सागर में स्वालबार्ड आर्किपेलागो नामक निर्जन द्वीप पर एक बेहद हीं सुरक्षित तहखाने का निर्माण किया गया है। इस बनाने में विशेष वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग किया गया है, जिसका मकसद वैज्ञानिकों द्वारा विकसित 25 करोड़ फसलों के बीजों और प्रजातियों को बचाना है। ये बीज पूरी दुनिया से लाकर यहां सुरक्षित रखा गया है।
इनकी सुरक्षा और रखरखाव में सालाना 90 लाख डॉलर खर्च होते हैं। इस तहखाने में जाने की अनुमति भी सिर्फ कुछ खास लोगों को ही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस तरह का तहखाना बनाने की जरूरत क्यों पड़ गई। दरअसल वैज्ञानिकों का मानना है कि ध्रुवीय बर्फ पिघलने से जब ये दुनिया पूरी तरह खत्म हो जाएगी तब बचे हुए लोगों के साथ फिर से नई दुनिया बसाने और खेती के लिए ये बीज बहुत काम आएंगे।
6) एरिया 51 (Area-51), अमेरिका
अमेरिकी शहर लास वेगास से 80 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित एरिया 51 एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में पूरी दुनिया को आज भी ज्यादा कुछ नहीं मालूम है। यह एक बहुत ही रहस्यमयी क्षेत्र है जिसके बारे में लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहते हैं। आम तौर पर लोगों का मानना है कि अमेरिकी सरकार यहाँ यूएफओ (UFO) यानि उड़नतश्तरी और एलियन्स से संबंधित रिसर्च करती है और कई एलियन्स यहाँ पर कैद भी हैं।
इसे भी पढें: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ
एरिया 51 एक ऐसा स्थान है जो जहां आम आदमियों के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इस इलाके के चारों ओर बाड़ लगाया गया है जिससे कि कोई जानवर और इंसान गलती से या धोखे से अंदर नहीं घुस सके। बाड़ों के चारों अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी घूमते रहते हैं। इसके अलावा इसके ऊपर से कोई विमान भी नहीं उड़ सकता। अगर कोई प्लेन इस एरिया में आता भी है तो उसे पहले चेतावनी दी जाती है और नहीं रूकने पर प्लेन को ध्वस्त कर दिया जाता है।
इस जगह के बारे में इतनी गोपनीयता बरती गई है कि अमेरिकी सरकार के किसी नक्शे तक में इसकी कोई जानकारी नहीं है। यहाँ तक कि अगर आप गूगल मैप में भी सर्च करेंगे तब भी आपको एरिया 51 की जगह पर ग्रूम नाम की एक झील दिखेगी। लोगों के बीच फैसे इस रहस्य को भुनाते हुए हॉलिवुड ने तो बाकायदा एरिया 51 नाम से एक मूवी भी बना दिया जो सुपर-डूपर हिट भी हुई थी।
7) बरमुडा ट्राएंगल (Bermuda Triangle)

Source
उत्तर-पश्चिम अटलांटिक महासागर में एक बहुत ही रहस्यमयी क्षेत्र है जिसका नाम है बरमुडा ट्राएंगल। अमेरिका के फ्लोरिडा, प्यूर्टो रीको और बरमुडा के बीच समुद्र में एक ऐसा ट्राएंगल एरिया है जिसके बारे में कहा जाता है कि वहाँ से गुजरने वाले जहाज खुद ब खुद गायब हो जाते हैं। वहाँ दिशा बताने वाले कंपास काम नहीं करते।
वैज्ञानिकों का तो ये भी कहना है कि उस एरिया में साइंस के नियम भी काम नहीं करते। समय-समय पर बरमुडा ट्राएंगल के रहस्य को सुलझाने के कई दावे किए गए लेकिन आज तक कोई भी इस स्थान के रहस्य को सुलझा नहीं पाया। लोगों का मानना है कि ये ट्राएंगल एलियन्स की दुनिया में जाने का प्रवेश द्वार है और यहाँ जितने भी लोग या जहाज गायब हुए हैं वो सभी एलियन्स की दुनिया में पहुँच गए हैं जिस कारण उनका आज तक कोई सुराग नहीं मिला।
बरमुडा ट्राएंगल का रहस्य कब सुलझेगा ये तो पता नहीं लेकिन ये हॉलिवुड का सबसे फेवरिट टॉपिक जरूर रहा है और इस पर बहुत सारी मूवीज भी बन चुकी है।
इन सबके अलावा भी दुनिया में ऐसी बहुत सी रहस्यमयी जगहें हैं जहाँ जाना सबके लिए संभव नहीं है। अगर आपको भी ऐसी जगहों के बारे में पता है तो कमेंट करके बताइएगा।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों
- दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता, नम्बर 1 का नाम चौकाने वाला
- भारत के 5 सबसे भरोसेमंद मित्र देश जो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं
- इन 10 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा औसत सैलरी
- अमेरिका नहीं इस देश के पास है सबसे ज्यादा परमाणु बम