Home Ajab Gajab भारत के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन जहाँ से रोज ट्रेन पकड़ते हैं लाखों लोग

भारत के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन जहाँ से रोज ट्रेन पकड़ते हैं लाखों लोग

by admin

आप सभी ने कभी न कभी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा। आपमे से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो रोज हीं पढने या काम पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ते होंगे। एक आंकड़े के अनुसार, हमारे देश में करीब ढाई करोड़ लोग रोज ट्रेन में सफर करते हैं। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब या श्रीलंका जैसे देशों की जनसंख्या के बराबर है यानि हमारे देश में रोज ऑस्ट्रेलिया के बराबर की जनसंख्या ट्रेनों में सफर करती है। हमारे देश में कुछ ऐसे भी रेलवे स्टेशन्स हैं जहाँ से रोजाना लाखों लोग ट्रेन पकड़ते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे देश के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन के बारे में।


Most Busy Railway Stations of India


10) वडोदरा जंक्शन

इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है गुजरात का वडोदरा जंक्शन। यह वेस्टर्न रेलवे का एक प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर 7 प्लेटफॉर्म और 9 रेलवे ट्रैक्स हैं जहाँ से प्रतिदिन 237 ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए निकलती हैं। वडोदरा से रोजाना लगभग ढाई लाख लोग अपनी यात्रा की शुरूआत या अंत करते हैं।

9) लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन

चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ का सबसे व्यस्त और भारत का नवां सबसे बिजी रेलवे स्टेशन है। यह भारत के सबसे खुबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन पर 9 प्लेटफॉर्म और 26 ट्रैक्स हैं जिनसे प्रतिदिन 300 ट्रेनें अपनी यात्रा की शुरूआत या अंत करती हैं या लखनऊ होकर गुजरती हैं। चारबाग स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 3 लाख ट्रैवल करते हैं।

इसे भी पढें: ये हैं भारतीय राजनीति के चाणक्य, नम्बर 1 हैं सबके चहेते

8) इलाहाबाद जंक्शन

व्यस्त रेलवे स्टेशन

Source

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थित इलाहाबाद जंक्शन भारत के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन्स में से एक है। हावड़ा से दिल्ली और मुम्बई के लिए यह मेन लाइन है। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर 12 प्लेटफॉर्म और 19 ट्रैक्स है। यहाँ से प्रतिदिन 187 ट्रेनें गुजरती हैं और रोजाना लगभग ढाई से 3 लाख लोग यहाँ से ट्रैवल करते हैं।

7) छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुम्बई

मुम्बई के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है छत्रपति शिवाजी टर्मिनस। इसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था। इस रेलवे स्टेशन पर 18 प्लेटफॉर्म और 20 से ज्यादा रेलवे ट्रैक्स है। यहां से प्रतिदिन 250 ट्रेनें गुजरती है जबकि 1250 लोकल ट्रेनें अपनी यात्रा प्रारम्भ या खत्म करती है। यहाँ से रोजाना लगभग 3 लाख यात्री अपनी यात्रा शुरू करते हैं।

इसे भी पढें: भारत के टॉप 10 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, नम्बर 1 है सबसे खतरनाक

6) पटना जंक्शन

पटना जंक्शन भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है। नई दिल्ली और कोलकाता के बीच स्थित होने के कारण पटना जंक्शन भारत के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है। इस स्टेशन पर 10 प्लेट फॉर्म और 15 ट्रैक हैं। यहाँ से प्रतिदिन 200 ट्रेनें गुजरती हैं और रोजाना लगभग 3 लाख लोग अपनी यात्रा शुरू और खत्म करते हैं।

5) कानपुर सेंट्रल

पूरे भारत में 5 सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन्स हैं। उन्ही में से एक है कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन। यह रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। कानपुर सेंट्रल में 10 प्लेटफॉर्म और 14 ट्रैक हैं। यहाँ से प्रतिदिन 230 से अधिक ट्रेनें गुजरतीं हैं। इस स्टेशन से प्रतिदिन 3 लाख यात्री ट्रैवल करते हैं। इसके अलावा कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के नाम नई दिल्ली स्टेशन के साथ दुनिया में सबसे बड़ा इंटरलॉकिंग मार्ग सिस्टम का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

इसे भी पढें: जानिए 2020 में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में

4) कल्याण जंक्शन

इस लिस्ट में नंबर 4 पर आता है कल्याण जंक्शन स्टेशन। यह मुंबई रेल नेटवर्क का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। हालांकि इस रेलवे स्टेशन पर केवल 8 ही प्लेटफार्म है लेकिन यहां से रोजाना लगभग साढे तीन लाख पैसेंजर्स यात्रा करते हैं और इस स्टेशन से प्रतिदिन 180 ट्रेनें गुजरती हैं।

3) विजयवाड़ा जंक्शन

आन्ध्रप्रदेश का विजयवाड़ा जंक्शन भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन में से एक है। जिसमें 350 से अधिक माल और यात्री गाड़ियाँ निकलतीं हैं। इस स्टेशन पर 10 प्लेटफॉर्म और 22 रेलवे ट्रैक है। यहाँ से रोज लगभग 5 लाख लोग आते जाते हैं।

2) नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली का मुख्य रेलवे स्टेशन है। यहाँ पर 16 प्लेटफॉर्म और 18 ट्रैक्स है जहाँ से रोजाना 400 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। प्रतिदिन यहाँ से 5 लाख से भी ज्यादा लोग अपनी यात्रा की शुरूआत या अंत करते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा मार्ग इंटरलॉकिंग सिस्टम है।

1) हावड़ा जंक्शन

इस लिस्ट में नम्बर 1 पर है हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन। यह देश का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर कुल 24 प्लेटफॉर्म और 26 रेलवे ट्रैक है जहाँ से पूरे दिन भर में 600 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। इस स्टेशन से 10 लाख से भी ज्यादा लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। हावड़ा जंक्शन के पास सबसे ज्यादा संख्या में प्लेटफॉर्म होने के रिकॉर्ड के साथ-साथ सबसे व्यस्त प्लेटफॉर्म होने का रिकॉर्ड भी है।

इन सबके अलावा मुम्बई सेन्ट्रल, सियालदह रेलवे स्टेशन, इटारसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, चेन्नई सेन्ट्रल, आसनसोल जंक्शन इत्यादि भी भारत के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।

इस पोस्ट में बताया गया सारा डेटा विकिपीडिया से लिया गया है और स्टेशन की रैंकिंग वहाँ आने वाले पैसेंजर्स के आधार पर की गई है।


आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_45]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1