भारत में हवाई सफर करने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। 2018 में देश भर के एयरपोर्टों से करीब 30 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने उड़ान भरा। आज की तारीख में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट है। फिलहाल भारत में करीब 22 एयरलाइन और 132 हवाई अड्डे हैं। इनमें सबसे बड़े और व्यस्त वो हैं जो तमाम सिटी सेंटर्स को जोड़ते हैं। आज हम आपको भारत के दस सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे।
भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
5) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एयरपोर्ट, कोलकाता
भारत के सबसे बिजी एयरपोर्ट की लिस्ट में पांचवे स्थान पर है कोलकाता का नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एयरपोर्ट। कोलकाता के दम-दम एरिया में होने के कारण इसे दमदम एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यह एयरपोर्ट 2460 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ 2 टर्मिनल और 2 रनवे है जिनसे साल 2018 में 161,565 यात्री विमान और 163,323 कार्गो विमानों ने उड़ान भरी थी। साल 2018 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एयरपोर्ट से लगभग 21,877,350 यात्रीयों ने फ्लाइट पकड़ा था।
4) चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चेन्नई
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा। यह एयरपोर्ट कुल 1323 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ 2 टर्मिनल और 2 रनवे है जहां से 2018 में 1,78,079 यात्री विमान और 4,11,613 कार्गो विमानों ने उड़ान भरी थी। साल 2018 में इस एयरपोर्ट से कुल 2,25,43,822 यानि लगभग सवा दो करोड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरे थे।
इसे भी पढें: ये हैं भारत के 10 सबसे बड़े शहर, नम्बर 1 है सबका चहेता
3) कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बंगलुरू
बंगलुरू का कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है। यह एयरपोर्ट कुल 4000 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ एक पैसेंजर टर्मिनल और 2 रनवे है। 2018 में इस एयरपोर्ट से लगभग ढाई करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी थी जबकि 2,39,395 यात्री विमान और 3,86,849 कार्गो विमान उड़े थे। यह देश का पहला एयरपोर्ट है जो पूरी तरह से सोलर पॉवर से चलता है।
2) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का दूसरा सबसे बिजी एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट कुल 1850 एकड़ में फैला हुआ है। इस एयरपोर्ट के पास 3 टर्मिनल है लेकिन सिर्फ 2 रनवे है। इसके बावजूद मुम्बई एयरपोर्ट से साल 2018 में 3,20,689 यात्री विमान और 9,06,321 कार्गो विमानों ने उड़ान भरी थी। इसके अलावा 2018 में कुल 4,98,77,918 लोगों ने मुम्बई एयरपोर्ट से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट पकड़ी थी।
1) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इतना हीं नहीं यह दुनिया का 12वां सबसे बिजी एयरपोर्ट है। 2018 में यहाँ से 6,99,00,938 यात्रियों ने यहाँ से उड़ान भरी थी। आईजीआई एयरपोर्ट 5,106 एकड़ में फैला हुआ है। इस एयरपोर्ट पर फिलहाल तीन रनवे है जिनमें से एक इस देश की सबसे लंबी हवाई पट्टी है और उसकी लम्बाई 4,430 मीटर यानि 4.4 किलोमीटर है। साथ ही यहाँ तीन टर्मिनल भी हैं (T1 C-D, T2, T3)। 2018 में आईजीआई एयरपोर्ट से 4,93,958 यात्री विमान और 10,31,659 कार्गो विमान ने उड़ान भरी थी।
ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- बिहार के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
- भारत के 5 सबसे भरोसेमंद मित्र देश जो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं
- जानिए आखिर क्यों रखी जाती है सामान की कीमत 1 रूपए कम
- बैंकॉक के बारे में ये 10 बातें जानकर आप वहाँ गए बिना नहीं रह सकेंगे
- जानिए प्राचीन भारत के 15 बड़े अविष्कार के बारे में, आज दुनिया कर रही है जिनका उपयोग