Home Ajab GajabFacts चीन के ये रोचक तथ्य शायद आप भी नहीं जानते होंगे

चीन के ये रोचक तथ्य शायद आप भी नहीं जानते होंगे

by admin

चीन हमेशा से ही विस्तारवादी प्रवृति का देश रहा है। उसकी नजरें हमेशा ही अपने पड़ोसियों के जमीनों पर रही है। भारत ही नहीं, म्यानमार, जापान, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया इत्यादि देश भी चीन के इस विस्तारवादी रवैये से हमेशा परेशान रहे हैं। इसके अलावा चीन पर नकली सामान बनाने और उसे विश्व मार्केट में बेचने का आरोप भी लगता रहा है। आज हम आपको चीन के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे जिन्हे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।


Interesting Facts About China


1) चीन जिसका पूरा नाम पिपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना है, दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। इसकी सीमाएं भारत, नेपाल, रूस, म्यानमार, उत्तर कोरिया, भूटान, वियतनाम, मंगोलिया इत्यादि देशों से मिलती है।

2) चीनी सभ्यता को विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, चीन की सभ्यता 5000 वर्ष पुरानी है।

रोचक तथ्य

Source

3) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के कारण चीन के पास वीटो पॉवर मौजूद है जिसका प्रयोग वो ज्यादातर भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में करता है। और अफसोस की बात यह है कि ये वीटो पॉवर भारत को मिल रहा था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने थाली में सजाकर वीटो पॉवर चीन को गिफ्ट कर दिया।

इसे भी पढें: दुनिया के सबसे खतरनाक देश इजराइल के रोचक तथ्य

4) चीनी लोग पूरी दुनिया में न खाने वाली चीजों को भी खाने के लिए बदनाम हैं। कुत्ता, सांप, केकड़े, चमगादड़ इत्यादि के सूप उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है। चीन में चिड़िया के घोंसले से बनाए गए सूप की सबसे ज्यादा मांग है। इसे ‘इटेबल बर्ड नेस्ट’ सूप या ‘स्विफ्टलेट’ भी कहा जाता है। इस सूप की कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिस घोंसले का इस्तेमाल इस सूप के लिए होता है वो करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है।

5) “द न्यूयार्क टाइम्स” में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में स्वादिष्ट भोजन के नाम पर हर साल 40 लाख बिल्लियां खाई जाती हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान पशु कल्याण से जुड़ी संस्थाएं इसके विरोध में समय-समय पर प्रदर्शन करती रही है जिस कारण अब बिल्लियों को खाद्य पदार्थ के रूप में यूज करने में थोड़ी कमी आई है।

6) चीन में जब सैनिकों को जब ट्रेनिंग दी जाती हैं, तो उनकी यूनीफॉर्म की कॉलर में पिन लगा दी जाती हैं ताकि वे अपनी गर्दन हमेशा ऊपर ही रख सके। अगर गलती से वह आराम करने या सोने की कोशिश करते हैं तो गर्दन झूकते ही पिन उन्हे चुभ जाता है और वे सतर्क एवं चौकन्ना हो जाते हैं तथा गर्दन फिर से ऊँची कर लेते हैं।

7) आज जब पूरी दुनिया में नेट न्यूट्रिलिटी के अधिकार पर बहस हो रही है। लोग इन्टरनेट से जुड़े अपने अधिकार का खुल कर प्रयोग कर रहे हैं वहीं चीन ने अपने देश के लोगों पर इंटरनेट इस्तेमाल से जुड़ीं तमाम पाबंदियां लगाई हुई है। चीन में वर्ष 2009 से ही फेसबुक और ट्विटर पर पाबंदी लगी हुई हैं। वहाँ आप सोशल साइट्स पर सरकार के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते हैं। ऐसा करने पर चीनी गवर्मेंट कभी भी आपको जेल में डाल सकती है।

इसे भी पढें: कुवैत के बारे में कुछ मजेदार रोचक तथ्य

8) चीन के लोगों को ये तक पता नहीं है कि अभिव्यक्ति की आजादी किस चिड़िया का नाम है। हमारे देश में कुछ देशी और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सरकार को जम कर कोसती हैं लेकिन उन्ही में से कुछ अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की चीन में बोलती बंद हो जाती है। भारत सरकार के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाले मशहूर न्यूजपेपर न्यूयार्क टाइम्स को साल 2012 में चीन ने सरकार विरोधी लेख छापने पर उसका दफ्तर बंद करवाकर सारे स्टाफ को देश से निकाल दिया था।

वर्ष 2012 की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 13 फीसदी इंटरनेट पोस्ट्स को ब्लॉक कर दिया गया है| इतना ही नहीं चीन में इंटरनेट की लत से परेशान लोगों के इलाज के लिए कैम्प की भी व्यवस्था है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक चीन दुनिया का वो देश है जहां सबसे ज्यादा पत्रकार और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग जेल में बंद हैं।

9) यहीं नहीं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पाइरेसी के मामले में भी हमारा पड़ोसी चीन दुनिया का नंबर वन देश है। चीन में लगभग 78 फीसदी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पाइरेटेड होते हैं। पूरी दुनिया में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का औसत पाइरेसी दर लगभग 42 फीसदी है। इस लिहाज से चीन में पूरी दुनिया की अपेक्षा लगभग दोगुनी पाइरेसी हो रही है।

10) चीन ग्लोबल वार्मिंग के नाम पर दुनिया के दूसरे देशों को धमकाते रहता है लेकिन सच्चाई यह है कि चीन दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है। वहाँ की हवा कितनी खराब है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहाँ वायु प्रदूषण की वजह से रोजाना 4 हजार लोगों की मौत हो जाती है। यह आंकड़े रोजाना होने वाली मौतों का 17 फीसदी है।

इसे भी पढें: अमेरिका के बारे में रोचक तथ्य | America Facts in Hindi

अमेरिकी संस्था “बर्कले अर्थ” के मुताबिक, चीन की 80 फीसदी आबादी ऐसी हवा में सांस ले रही है जो उनकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। बीजिंग की हवा में सांस लेने का मतलब एक दिन में 40 सिगरेट पीने के बराबर खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा है। यही कारण है कि चीन में मास्क लगाकर घरों से निकलना लोगों के लिए आम बात है।

11) चीन की राष्ट्रीय फॉरेस्ट ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हर साल 45 बिलियन चॉपस्टिक का निर्माण किया जाता है, जिसके लिए हर साल 4 मिलियन पेड़ काटे जाते हैं। इन चॉपस्टिक में से 50% का उपयोग चीन में किया जाता है जबकि शेष 50% में से 77% चॉपस्टिक जापान को, 21% दक्षिण कोरिया को और 2% अमेरिका को निर्यात किया जाता है।

12) अगर आपको दुनिया के किसी भी कोने में “जायंट पांडा” नजर आए तो आप आंख बंद कर के यकीन कर सकते हैं कि इस पर चीन का अधिकार है। चीन ने इस प्रजाति को दूसरे देशों को लीज़ (किराए) पर दे रखा है और उसकी शर्त है कि भविष्य में इनके बच्चो पर भी चीन का ही हक होगा।

13) सिर्फ चीनी सरकार ही अजीबो-गरीब फैसले नहीं करती है बल्कि चीन के लोग भी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं। कुछ साल पहले चीन में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर सिर्फ इसलिए केस कर दिया था क्योंकि वो बदसूरत थी और हैरानी की बात ये है कि उसने केस जीत भी लिया था। पति का दावा था कि पत्नी की बदसूरती के कारण उसके बच्चे भी बदसूरत हो गए और महज इतनी सी बात को आधार मानकर वहाँ के कोर्ट ने पति के हक में फैसला दे दिया।

14) वैसे तो ट्रैफिक जाम लगना हर देश की कॉमन समस्या है। हम सभी आए दिन ट्रैफिक जाम में फंसते रहते हैं। 1-2 घंटे का ट्रैफिक जाम को अब हम नॉर्मल मानते हैं लेकिन जरा सोचिए अगर आपको लगातार 12 दिन तक ट्रैफिक जाम में फंसना पड़े तो क्या होगा। साल 2010 में, चीन के शंघाई शहर में दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम लगा था जो लगभग 100 किमी लंबा था। यह जाम लगभग 12 दिनो तक रहा था। इस दौरान उस सड़क के आस-पास रहने वाले लोगों ने सारे सामानों का 4 गुना और पानी को 10 गुना ज्यादा रेट पर बेचा था।

इसे भी पढें: सऊदी अरब के बारे में 20 रोचक तथ्य, जो शायद ही आप जानते होंगे

15) आपने किस्से-कहानियों में घोस्ट के बारे में पढा होगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में कई घोस्ट सिटीज भी हैं। दरअसल चीन में ऐसी कई गगनचुंबी ईमारतें हैं जो वीरान पड़ी हैं। उनमें कोई नहीं रहता। फिर भी वहां नई बिल्डिंगें बनाने का काम जोर शोर से चालू है। चीन का लक्ष्य है कि अगले 20 साल तक हर साल 20 शहर बनाए जाएंगे। लेकिन इन शहरों में लोगों के नहीं रहने की वजह से इन्हे ‘घोस्ट सिटी’ कहा जाता है।

16) इन सबके अलावा चीन में ब्रेन ड्रेन की गंभीर समस्या है। आंकड़ों के अनुसार, दूसरे देशों में पढ़ाई करने गए 10 चीनी छात्रों में से 7 कभी वापस नहीं लौटे। मजेदार बात ये है कि इनमें से ज्यादातर छात्र अमेरिका में रहना पसंद करते हैं। इसके पीछे एक कारण चीन में तमाम तरह की पाबंदियां होना और अमेरिका में हर तरह की छूट मिलना भी है।

17) चीन में प्रतिदिन हजारों लोग सुसाइड करते हैं। वहाँ सुसाइड की इतनी घटनाएं होती हैं कि वहां के लोगों को बॉडी फिशर की भी नौकरी मिल जाती है। इन लोगों का काम नदी में से डेड बॉडी को निकालना होता है।

18) चीन की आबादी 150 करोड़ से भी ज्यादा है। वहां बर्थ रेट इतना ज्यादा है कि अगर चीन की पूरी आबादी एक लाइन लगाकर आपके सामने से गुजरे, तो वो लाइन आपके पूरे जीवनकाल में खत्म नहीं होगी।

19) चीनी लोग अपने अजीबो-गरीब काम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। चीन में एक ऐसी भी वेबसाइट है जहां एक हफ्ते के लिए गर्लफ्रेंड उधार पर मिलती है। हालांकि इसके लिए 2000 चीनी युवान का पेमेन्ट करना पड़ता है।

20) सभी देशों में अपराध करने वालों को ही सजा भुगतने का प्रावधान होता है लेकिन अगर आप चीन में हैं और आपके पास ढेर सारा पैसा है यानि आप चीन के अमीरों में शामिल हैं तो आप अपने बदले दूसरे व्यक्ति को जेल भेज सकते हैं। बदले में जेल जाने वाले व्यक्ति को मुआवजा देना पड़ता है। है न हैरानी की बात।

आपको इनमे से कौन सा फैक्ट सबसे अजीब लगा, कमेंट करके बताना मत भूलिएगा। यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।


आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_42]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1