Home MISC भारत के 10 सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, No 1 का नाम चौंकाने वाला

भारत के 10 सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, No 1 का नाम चौंकाने वाला

by admin
Most Famous CM

न्यूज चैनल आज तक की पैरंट कंपनी इंडिया टूडे ग्रुप ने एक सर्वे कराया है जिसमे उसने लोगों से पूछा कि उनका सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन है। सबसे ज्यादा लोगों ने जो जवाब दिया वो जवाब जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आजतक के लिए ये सर्वे कर्वी इनसाइट्स लिमिटेड ने किया। MOTN यानि Mood of The Nation नाम के इस सर्वे में 19 राज्यों की कुल 97 लोकसभा सीट और 194 विधानसभा सीटों के 12021 लोगों से बात की गई। इस सर्वे में शामिल लोगों में 67 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों से थे
जबकि 33 प्रतिशत शहरी एरिया से थे। ये सर्वे 15 से 27 जुलाई तक आन्ध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में किया गया।

सबसे लोकप्रिय

Source

इस सर्वे में पूरे देश में सबसे ज्यादा 24 प्रतिशत वोट उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को मिले और वो इस लिस्ट में नम्बर 1 पर रहे। मजे की बात यह रही कि देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिर्फ उत्तर प्रदेश में हीं 49 प्रतिशत वोट मिले।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल। उन्हे पूरे देश में कुल 15 प्रतिशत वोट मिले। जबकि सिर्फ दिल्ली में ही उन्हे 63 प्रतिशत वोट मिले यानि दिल्ली में हर 100 में से 63 व्यक्ति उन्हे बेहतर सीएम मानता है।

इस सर्वे में आन्ध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी को 11 प्रतिशत वोट के साथ तीसरा स्थान मिला है। हालांकि जगन मोहन अपने राज्य में बहुत फेमस हैं। उन्हे आन्ध्र प्रदेश में 87 फीसदी वोट मिला है। इस तरह राज्य के अन्दर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वो पहले स्थान पर हैं।

ममता बनर्जी 9 प्रतिशत वोट के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जबकि पिछले साल पश्चिम बंगाल की सीएम पहले स्थान पर रही थी। जाहिर सी बात है उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है। हालांकि अपने राज्य के अन्दर अभी भी वो लोकप्रिय हैं और उन्हे कुल 59 प्रतिशत वोट मिले हैं।

इसे भी पढें: दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता, नम्बर 1 का नाम चौकाने वाला

पाँचवे स्थान पर मौजूद अन्य ऑप्शन को कुल 8 प्रतिशत वोट मिले हैं यानि लगभग 8 प्रतिशत लोगों ने अन्य को वोट दिया है।

वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस लिस्ट में छठे और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। दोनों को पूरे देश में 7 प्रतिशत वोट मिला है। इसके अलावा नीतीश कुमार को बिहार और उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के अन्दर 55 प्रतिशत वोट मिले हैं।

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। उन्हे पूरे देश में 6 प्रतिशत वोट मिला है जबकि तेलंगाना के सीएम केसीआर को 3 प्रतिशत वोट मिला है और वो नवें स्थान पर हैं। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत 2 प्रतिशत वोट के 10वें स्थान पर हैं।


ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_42]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1