दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन-दौलत, सुख-समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। इस दिन हर कोई अपने तरीके से पूजा करता है लेकिन पूजा करते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए अन्यथा आपकी पूजा विफल हो जाएगी और आप धनवान की जगह कंगाल भी बन सकते हैं। आइये जानते हैं कि माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करते हैं।
कैसे करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न
हर व्यक्ति अपनी क्षमतानुसार पूजा-पाठ करता है और प्रसाद चढाता है। लेकिन कुछ प्रसाद ऐसे भी हैं जिन्हे चढाना जरूरी होता है और जिसे नहीं चढाने पर पूजा अधूरी मानी जाती है। माता लक्ष्मी को नारियल का लड्डू, कच्चा या जल से भरा नारियल चढाने पर वह प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा माता को खीर बहुत प्रिय है। इसलिए पूजा में खीर जरूर चढाएं।
माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से निकली थीं इसलिए उन्हे पानी से ज्यादा लगाव है और पानी वाले फल जैसे सिंघाड़ा और पानी में उगने वाला मखाना उन्हे अत्यंत प्रिय है। माता लक्ष्मी को बताशे का भी भोग लगाया जाता है। लक्ष्मी जी को पान भी बहुत पसंद है इसलिए पूजा के बाद पान का भोग जरूर लगाएं। भक्त अपनी क्षमतानुसार फल, मिठाई और मेवे का भी भोग लगा सकते हैं।
इसे भी पढें: जानिए नरक चतुर्दशी के दिन क्यों होती है यमराज की पूजा, इसका महत्व और पूजा विधि
दीपावली के दिन माता अपने वाहन पर सवार होकर पृथ्वी भ्रमण को निकलती हैं। इस दिन अपने घर को बिल्कुल साफ-सुथरा रखें और मुख्य दरवाजे पर पीपल, आम और अशोक के पत्तों का तोरण द्वार जरूर बनाएं। इस तोरण द्वारा का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये नाकारात्मक शक्तियों को घर के अन्दर प्रवेश करने से रोकता है।
दीपावली की रात माता लक्ष्मी की पूजा करते समय पूजा स्थल पर पीली कौड़ियों को जरूर रखें। इससे माता की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। इस दिन घर के आंगन में रंगोली जरूर बनाएं। कोशिश करें कि रंगोली में कमल, स्वास्तिक, कलश और फूलपत्ती इत्यादि का प्रयोग किया गया हो। इससे माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।
इस मंत्र का करें जाप
ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा॥
माता की पूजा करते वक्त इस मंत्र का जाप जरूर करें।
आप सभी पाठकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। माता लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें:
- जानिए क्यों की जाती है छठ पूजा, महापर्व व्रत कथा हिन्दी में
- दिवाली की रात दिखें ये चीजें तो समझ जाइए माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं
- छठ पूजा व्रत विधि और नियम हिन्दी में
- शुभ दीपावली वॉलपेपर और शुभकामना संदेश हिन्दी में
- शरद पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाए, मां लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा
- दिवाली पर घर की सफाई के लिए अपनाएं ये टिप्स