आमतौर पर सभी लोगों की दिनचर्या एक जैसी नहीं होती है। सभी के खान-पान से लेकर पहनावे तक में अंतर होता है। सब अपने पसंद के अनुसार खाते भी हैं और अपने पसंद के अनुसार कपड़ा भी पहनते हैं। कुछ लोग टी-शर्ट पहनते होंगे तो कुछ लोग शर्ट पहनते हैं। वहीँ, सभी महिलाओं के खान-पान और पहनावे भी एक समान नहीं होते।
कुछ महिलाएं साड़ी पहनती हैं तो कुछ महिलाएं शूट या शर्ट भी पहनती हैं। पुरूष के शर्ट में बायीं तरह एक जेब भी होता है लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि महिलाओं के शर्ट में एक भी जेब नहीं होते हैं? क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह के बारे में जानने की कोशिश किया है? यदि नहीं तो कोई बात नहीं, आज हम आपको इसकी वजह बताते हैं।
इसे भी पढें: Snake Island Brazil: धरती का नागलोक जहाँ चलती है जहरीले नागों की सत्ता
इस वजह से महिलाओं के शर्ट में नहीं होते जेब
जब भी कोई आदमी अपने शर्ट की जेब में कोई सामान रखता है तो वहां पर उभार हो जाता है लेकिन महिलाओं के साथ ऐसी स्थिति पहले से ही होती है। ऐसे में यदि किसी महिला के शर्ट में जेब लगा दी जाये तो वो उसमें कुछ-न-कुछ जरूर रखेगी। लेकिन इस अवस्था में उसके शरीर में बहुत ज्यादा उभार आ जाएगी जिस वजह से उनकी सुन्दरता भंग हो जाती हैं और उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
साथ ही दूसरी वजह ये है कि भारत हमेशा से ही पुरूष प्रधान देश रहा है और पुराने जमाने में महिलाओं को सिर्फ सुन्दरता की वस्तु ही समझा जाता था। महिलाओं का काम सिर्फ घर-गृहस्थी चलाना और पुरूषों को खुश रखना ही होता था। इसलिए महिलाओं को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाती थी जिस वजह से उन्हें जेब की जरूरत ही नहीं पड़ती थी।
लेकिन साथ ही जेब रहने से चूंकि उनकी सुन्दरता भी भंग हो सकती है, ये सोचकर पुराने जमाने से ही ये रिवाज चलने लगा। वही सब पुरानी बातें आज भी लागू हैं जिस वजह से आज भी महिलाओं के शर्ट में जेब नहीं लगाया जाता है।
लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें: