Home Ajab Gajab क्या आप जानते हैं ये मजेदार तथ्य

क्या आप जानते हैं ये मजेदार तथ्य

by admin
rochak tathya

अक्सर हम लोगों से कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो वैसे तो बहुत आसान होते हैं लेकिन उस वक्त हमें याद नही आते या फिर हमे मालूम नहीं होते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे हीं मजेदार फैक्ट्स जो शायद आपको पता नही होगा और जिसे पढने के बाद आपके मुँह से निकलेगा, “क्या वाकई में ऐसा भी होता है?”

क्या आप जानते हैं

1) भारत में करीब 3,72,000 पेशेवर भिखारी (सिर्फ पेशेवर, टोटल नही) हैं जिनमे से करीब 78,000 भिखारी 12वीं पास हैं जबकि 3000 से ज्यादा के पास पेशेवर डिप्लोमा या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी है।

2) घरों में पाई जाने वाली मक्खी की उम्र सिर्फ 14 दिन की होती है। मक्खी को संगीत से बहुत लगाव होता है। असल में मक्खी की भिनभिनाहट भी एक तरह का संगीत हीं हैं जो हमे पिया और हार्मोनियम पर एफ बटन दबाने से मिलती है।

Source

3) एक अनुमान के अनुसार, दुनिया भर के समंदर में कुल 2 करोड़ टन सोना डुबा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इस सारे सोने को निकालकर सभी लोगों में बराबर-बराबर मात्रा में बांट दिये जाए तो दुनिया में बसे तमाम लोग अमीर हो सकते हैं।

4) एक सिगरेट में 4800 रसायन होते हैं जिसमे से 69 रसायनों की वजह से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है।

5) दुनिया का सबसे ऊँचा पुल भारत में है। यह पुल लद्दाख घाटी में द्रास और सुरू नदियों के बीच बना हुआ है। इसकी ऊँचाई 18379 फुट है। इस पुल को भारतीय सेना ने 1982 में बनाया था।

6) अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को एक खास सूट पहनने को दिया जाता है जिसे स्पेस सूट कहते हैं। इस स्पेस सूट की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 75,24,05,400 रूपये है जबकी अमेरीकी मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 1,2 करोड़ डॉलर है।

7) मुंबई में बने बांद्रा-वर्ली सीलिंक में इतना स्टील लगा है कि उससे पुरी पृथ्वी को आसानी से लपेटा जा सकता है। इस सीलिंक का वजन 50,000 हाथियों के बराबर है वहीं इसे बनाने में लगभग 2,57,00,000 कामकाजी घंटे लगे हैं।

8) एक इंसान के लगातार 30 मिनट तक दौड़ने से इतनी ऊर्जा पैदा होती है जिससे 3,78 लीटर पानी आराम से गर्म हो जाए।

9) अगर एक आदमी पूरे दिन में सिर्फ एक बार फ्लश चलाए तो वो पूरे साल भर में 8290 लीटर पानी बचा सकता है।

10) शेर की दहाड़ 8 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है। इसके अलावा शेर एक ऐसा जानवर है जो 24 में से 20 घंटे तक सोता रहता है।

इसे भी पढें: पढिए दिमाग घुमा देने वाले अजब सवाल के गजब जवाब

11) हर साल चाँद हमारी पृथ्वी से 3,78 सेँटीमीटर दूर हो रहा है। अगर ऐसा हीं चलता रहा तो कुछ लाख साल बाद चांद, पृथ्वी के ऑरबिट से बाहर निकल कर अंतरिक्ष में मुक्त भ्रमण के लिए निकल पड़ेगा जहाँ वो किसी दूसरे तारे या ग्रह के गुरूत्वाकर्षण में फँसकर नष्ट हो जाएगा या फिर उसके चक्कर लगाने लगेगा।

12) चीनी को जब चोट पर लगाया जाता है तो दर्द तुरंत कम हो जाता है।

13) जरूरत से ज्यादा टेंशन आपके दिमाग को कुछ समय के लिए बंद कर सकती है।

14) 92% लोग सिर्फ हंस देते हैं जब उन्हे सामने वाले की बात समझ में नही आती है।

15) बतख अपने आधे दिमाग को सुला सकती है जबकि उसका आधा दिमाग जगा रहता है।

 


आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में कमेंट कर के हमे जरूर बताइयेगा। ऐसी हीं और भी मजेदार जानकारियों के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करना न भूलें। लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_45]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1