1) OK का फुल फ़ॉर्म क्या होता है?
उत्तर:- OK का फुल फॉर्म All Correct है। यहाँ All Correct का AC होता है लेकिन सन 1838-39 के समय English शब्दों की गलत Spelling लिखने का Fashion था, जिसके कारण All Correct को Oll Korrect कहते थे।
इसके बाद 23 March 1839 में पहली बार एक अमेरिकी अखबार ने Oll Korrect को प्रकाशित किया| फिर कुछ दिनों बाद इसे छोटा कर बॉस्टन मॉर्निग पोस्ट नामक अखबार ने इसे OK कर दिया। जिसके बाद यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया|
लगभग 170 साल पहले गलत Spelling लिखने के Fashion के कारण OK शब्द का जन्म हुआ, OK का जन्म 1839 में हुआ और तब से लेकर आज तक लोग OK ही बोलते है।
2) आर्मी में कोर्ट मार्शल क्या होता है?
उत्तर:- कोर्ट मार्शल एक तरह की कोर्ट होती है जो खास आर्मी कर्मचारियों के लिए बनी होती है। इसका काम आर्मी में अनुशासन तोड़ने या अन्य अपराध करने वाले आर्मी मैन पर केस चलाना, उसकी सुनवाई करना और सजा सुनाना होता है। आर्मी मैन द्वारा किए गए अपराध का ट्रायल मिलिट्री कानून के तहत होता है। इस कानून में 70 तरह के अपराधों के लिए सजा का प्रावधान है।
3) हम कितने वर्ष पुराना पानी पीते हैं?
उत्तर:- हो सकता है आपको जानकर हैरानी हो लेकिन वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च से पता लगाया है कि हम जो पानी पीते हैं वो 3 से 5 अरब साल पुराना है।
इसे भी पढें: क्या आप जानते हैं 1 बैरल में कितना लीटर पेट्रोल होता है?
4) प्याज काटते समय आँखों में आंसू क्यों आते हैं?
उत्तर:- प्याज में साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नामक रसायन पाया जाता है। प्याज काटते समय यह रसायन हमारी आँखों की लेक्राइमल ग्लैंड अश्रु ग्रंथि को उत्तेजित कर देता है जिस वजह से आँखों में आंसू आ जाते हैं।
5) इंटरनेट का मालिक कौन है?
उत्तर:- इंटरनेट का मालिक कोई नहीं है। दरअसल इंटरनेट पर किसी एक व्यक्ति या देश का अधिकार नहीं है। इंटरनेट विभिन्न देशों के सहयोग से चलता है। हालांकि प्रत्येक देश की सरकार अपने-अपने देश में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कम्पनियों के जरिए इंटरनेट को कंट्रोल कर सकती है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- हेलिकॉप्टर मनी क्या है? किन परिस्थितियों में इसका प्रयोग किया जाता है
- क्या आप जानते हैं Warantee और Gaurantee में क्या अंतर होता है
- GK Sawal: भारत का कौन सा राज्य तीन तरफ से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा है?
- क्या आप जानते हैं डॉक्टरों की हैंडराइटिंग गन्दी क्यों होती है?
- गांधी जी खुद के द्वारा लॉन्च की गई गांधी टोपी क्यों नहीं पहनते थे?