अक्सर लोगों से कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो वैसे तो बहुत आसान होते हैं लेकिन उस वक्त हमें याद नही आते या फिर हमे मालूम नहीं होते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे हीं मजेदार फैक्ट्स जो शायद आपको पता नही होगा और जिसे पढने के बाद आपके मुँह से निकलेगा, “क्या वाकई में ऐसा भी होता है?”
क्या आप जानते हैं?
1) गिनीज बुक के अनुसार अब तक का सबसे वजनी बच्चा 5,8 किलोग्राम का था। आम तौर पर बच्चों का वजन 3.4 किलोग्राम होता है।
2) बच्चे के जन्म के वक्त एक माँ को 20 हड्डियों के टूटने के बराबर दर्द होता है। सामान्य तौर पर मानव शरीर 45 डेल (यूनिट) दर्द सहन कर सकता है लेकिन डिलीवरी के वक्त माँ को 57 डेल (यूनिट) दर्द होता है।
3) भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने अपने 12 साल के कार्यकाल के बाद अपने कुल वेतन का सिर्फ 25% लिया था बाकि उन्होने सरकारी खजाने में जमा करवा दिया था। उस वक्त राष्ट्रपति का वेतन 10,000 रूपए था।
4) मानव शरीर का दिल एक दिन में 1,00,000 बार धड़कता है। एक साल में 2,65,00,000 बार और 30 साल में 1 अरब बार धड़कता है।
5) दुनिया का सबसे ऊँचा युद्ध का मैदान सियाचिन है जहाँ भारत और पाकिस्तान का बॉर्डर है। यह समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊँचाई पर है। यहाँ सर्दियों में तापमान शून्य से 50 डिग्री नीचे चला जाता है।
इसे भी पढें: क्या आप जानते हैं ये मजेदार तथ्य पार्ट-1
6) इंसान की किडनी में करीब 10 लाख फिल्टर होते हैं। ये फिल्टर हर मिनट 1,3 खून लिटर की सफाई करते हैं। इसके अलावा ये हर रोज 1.5 लीटर मूत्र बाहर निकालने का जिम्मा भी संभालते हैं।
7) लिखित रिकॉर्ड के अनुसार, दुनिया में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप 1960 में चिली में आया था। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 9.5 थी और इसमे मरने वालों की संख्या 6-10,000 थी।
8) हर साल दुनिया में औसतन 20,000 भूकंप आते हैं और इसके कारण हर साल लगभग 8000 लोग मारे जाते हैं। ज्ञात आंकड़ों की बात करें तो पिछले 4000 सालों में 1.3 करोड़ लोग भूकंप की वजह से मारे जा चुके हैं।
9) इंसान के शरीर के भीतर इतना आयरन है कि अगर उसे इकट्ठा किया जाए तो एक 3 इंच लम्बी कील बन जाएगी।
10) हमारी पृथ्वी का कुल वजन 5,972,190,000,000,000 किलोग्राम है जबकि हमारी धरती पर 1.4 करोड़ प्रजातियां पाई जाती है।
11) बिना किसी टेलिस्कोप की मदद से आप अंतरिक्ष में 24 लाख प्रकाश वर्ष तक देख सकते हैं। यानी यह दूरी मील में नापें तो कुल 140,000,000,000,000,000,000 मील होगा।
12) इंसान जब पैदा होता है तो उसके शरीर में 300 हड्डी होती है जो कि बड़े होने पर घटकर 206 रह जाती है।
13) इस धरती पर पेड़ लगाने में सबसे बड़ा योगदान गिलहरियों का है। गिलहरियां अपने खाने के लिए बीज इधर से उधर ले जाते वक्त गलती से कुछ बीज गिरा भी देती हैं। गिलहरियों की इस प्यारी सी गलती हम सभी के लिए फायदेमंद साबित होती है और हर साल करीब 10 लाख पेड़ इन गिलहरियों की गलतियों के कारण हीं पैदा होते हैं।
14) भारत में 2014 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 54 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। मतदाताओं की ये संख्या अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जापान के कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है।
15) दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट ग्राउंड 2444 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। ये ग्राउंड हिमाचल प्रदेश के चैल में स्थित है।
आपको ये जानकारी कैसी लगी इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे सभी पोस्ट को अपने इनबॉक्स में पाने के लिए हमे सब्सक्राइब जरूर करें। लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें:
- पढ़िए अजब सवाल के गजब जवाब, लोटपोट सवाल
- IAS इंटरव्यू में पूछे जाने वाले अजब-गजब सवाल
- आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे अजीबोगरीब सवाल, जान कर चौंक जाएंगे आप
- दिमाग घुमा देंगे आईएएस इंटरव्यू में पूछे गए ये प्रश्न
- पढिए ऐसे अजीबो-गरीब सवाल, जिनके जवाब उससे भी ज्यादा घुमावदार हैं