पश्चिम बंगाल का नाम सुनते हीं हमारे दिमाग में तीन चीजों का ख्याल सबसे पहले आता है – हावड़ा ब्रिज, बंगाल टाइगर और बंगाल का फेमस रसोगुल्ला। भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है जिसे पहले कलकत्ता भी कहा जाता था। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी।
इस राज्य में 23 जिले और 42 लोकसभा सीटें हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से देश का 14वां सबसे बड़ा राज्य जबकि आबादी के अनुसार यह देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य बन चुका है। आज हम आपको इस पोस्ट में पश्चिम बंगाल से संबंधित ऐसे ही कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में बताएंगे।
पश्चिम बंगाल भारत का एक खूबसूरत राज्य

1) पश्चिम बंगाल मध्य काल से ही व्यापार का समृद्ध केन्द्र रहा है। 15वीं शताब्दी के अंत तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था। वहीं 18वीं शताब्दी के अंत तक बंगाल अंग्रेजों के कब्जे में आ चुका था और इस तरह भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की शुरूआत बंगाल से ही हुई थी।
2) आजादी के बाद बंगाल को दो हिस्सों में बाँट दिया गया। पूर्वी बंगाल बांग्लादेश बन गया और पश्चिम बंगाल भारत का अटूट हिस्सा बन गया।
3) राज्य की तीन-चौथाई आबादी गाँवों में बसती है। इस राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल में चार में से तीन व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से कृषि से जुड़े हुए हैं।
4) पूरे देश में जूट का उत्पादन सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में ही होता है। इसके अलावा यह चाय का भी प्रमुख उत्पादक राज्य है। राज्य की प्रमुख फसलों में आलू, तिलहन, पान, तंबाकू, गेंहू, जौ और मक्का हैं। इन सबके अलावा भारत के चावल उत्पादक राज्यों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद भी देश की कुल खपत का 14% चावल इसी राज्य से आता है।
5) सिर्फ खेती हीं नहीं बल्कि यह राज्य खनिज संपदाओं से भी समृद्ध है। राज्य में मैगनिज, लोहा, पेट्रोल, कोयला, डोलोमाइट, चूना पत्थर और अभ्रक जैसे कीमती खनिज तत्व भी पाए जाते हैं।
6) बात करें उद्योग धंधों की तो यहाँ स्टील प्लांट, ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, लेदर, टेक्स्टाइल्स, रेलवे कोच फैक्ट्री और कई केमिकल, मशीनरी, मैन्यूफैक्चरिंग और हल्के-इंजीनियरिंग उद्योग हैं।
7) पश्चिम बंगाल अपनी मिठाईयों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। रसगुल्ला और सोन्देश जैसी मिठाईयाँ इसी राज्य की देन है।
इसे भी पढें: बिहार के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
8) खेती और खनिज हीं नहीं बल्कि यह राज्य टूरिज्म के लिए बहुत फेमस है। बंगाल की खाड़ी से लेकर हिमालय तक फैले पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। हरे भरे जंगल हों या पहाड़, समुद्र तट हो या धार्मिक स्थान, इस राज्य में सबकुछ है। इसकी भौतिक विशेषताओं की विविधता इसे सैलानियों की पसंदीदा जगह बनाती है।
9) चाय के बागानों के लिए फेमस हिल स्टेशन दार्जिलिंग इसी राज्य में स्थित है। इसके अलावा कलिम्पोंग और कुर्सेओंग जैसे हिल स्टेशन भी टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक है।
10) विश्व का सब से बड़ा Mangrove Forest सुंदरवन भी इसी राज्य में है। सुंदरवन रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतिक निवास स्थान है।
11) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता कभी भारत की राजधानी भी हुआ करती थी। भले ही यह अब भारत की राजधानी नहीं है लेकिन आज भी इसे देश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से जाना जाता है।

12) सिटी ऑफ जॉय (City of Joy) के नाम से मशहूर कोलकाता में ही भारत की पहली मेट्रो ट्रेन चली थी। यहाँ मेट्रो ट्रैन की शुरुआत 1984 में हुई थी।
13) कोलकाता में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं जैसे विक्टोरिया मेमोरियल, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, हावड़ा ब्रिज, बिड़ला तारामंडल, साइंस सिटी इत्यादि।
इसे भी पढें: जानिए उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ मजेदार फैक्ट्स
14) कोलकाता का रॉयल कैलकटा गोल्फ क्लब (Royal Calcutta Golf Club), यूनाइटेड किंगडम से बाहर दुनिया में बना सबसे पहला गोल्फ क्लब है।
15) इसके अलावा यहाँ का साल्ट लेक स्टेडियम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है। कोलकाता भारत के उन कुछ शहरों में से एक है, जहाँ फुटबॉल का जूनून लोगों के सर चढ़ कर बोलता है।
16) कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम भी बैठने की क्षमता अनुसार भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।
17) दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे प्रमुख त्योहार है। इसके अलावा यहाँ रथ यात्रा और ईद भी बहुत उत्साह से मनाया जाता है।
18) पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने देश को 4 नोबेल विजेता और एक ऑस्कर विजेता दिया है।
19) बंगाल की धरती ने ही स्वामी विवेकानन्द, सुभाष चन्द्र बोस, रविन्द्रनाथ टैगोर, रामकृष्ण परमहंस, राजा राममोहन राय, खुदीराम बोस, महाश्वेता देवी, सौरव गांगुली जैसे लाल पैदा किए हैं जिन्होने अपने कामों से भारत का परचम विदेशों में भी फहराया है।
20) बंगाल के लोग मछली-भात जिसे यहाँ माछ-भात भी कहा जाता है, को बहुत पसंद करते हैं। अपने बंगाली मिठाईयों की तरह बंगाली भाषा भी बहुत मीठी है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- कुवैत के बारे में कुछ मजेदार रोचक तथ्य
- कभी सोचा है टीवी स्क्रीन पर बीचो-बीच नम्बर क्यों लिखे आते हैं
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों
- क्या आप जानते हैं टावरों पर लाल रंग की बत्ती क्यों लगी होती है?
- दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं, पाकिस्तान का नम्बर जानकर चौंक जाएंगे
- सऊदी अरब के बारे में 20 रोचक तथ्य, जो शायद ही आप जानते होंगे