बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है। यह विश्व का सबसे लोकप्रिय जीव होने के साथ-साथ विलुप्तप्राय जीव है यानि अब इसकी आबादी इतनी कम हो चुकी है कि यह विलुप्त होने के कगार पर आ गया है। बाघ को सबसे ताकतवर और सुंदर जीव माना जाता है। भारत, नेपाल, भूटान, कोरिया,
अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में बाघों की संख्या सबसे अधिक पायी जाती है। भारत के अलावा यह बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और मलेशिया का राष्ट्रीय पशु है। आइए जानते हैं बाघों के बारे में ऐसे ही कुछ मजेदार रोचक तथ्य।
Facts About Tiger in Hindi
1) बाघ का लैटिन नाम Panthera Tigris है। Panthera एक ग्रीक शब्द है, जिसका अर्थ होता है – शिकारी। जबकि Tigris प्राचीन पारसी शब्द है, जिसका अर्थ है – तेज या तीर की तरह यानि तीर की तरह तेज शिकारी।
2) बाघ पूरी दुनिया में बिल्ली की प्रजाति का सबसे बड़ा जीव है। इसके अलावा यह ध्रुवीय भालू और भूरे भालू के बाद धरती का तीसरा सबसे बड़ा मांसाहारी जानवर है।
3) आपको जानकर हैरानी होगी कि बाघ जन्म लेने के बाद एक सप्ताह तक बिल्कुल ही नहीं देख सकते यानि शुरूआती एक सप्ताह तक अंधे होते हैं।
4) बाघ अगर जंगल में होता है तो वो औसतन दस साल तक जीवित रहता है जबकि चिड़ियाघर में उसकी औसत उम्र बढकर 20 वर्ष हो जाती है।
5) बाघों की नौ तरह की प्रजातियां होती हैं लेकिन पिछले 80 सालों में इनका अत्यधिक शिकार होने के कारण बाघों की तीन तरह की जातियां विलुप्त हो चुकी हैं।
इसे भी पढें: भारतीय रेल के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
6) जिस तरह इंसानों के हाथों की उंगलियों के निशान अलग-अलग होते हैं ठीक उसी तरह बाघों के शरीर पर मौजूद धारियां भी अलग-अलग होती हैं।
7) साइबेरियन टाइगर के शरीर पर बंगाल टाइगर (Bengal Tiger) की तुलना में कम धारियां होती है जबकि साउथ चाइना टाइगर (South China Tiger) के शरीर पर सबसे कम और सुमात्रन टाइगर के शरीर पर सबसे ज्यादा धारियां होती हैं।
8) बाघों की दहाड़ बहुत तेज होती है। इनके दहाड़ने की आवाज 3 किलोमीटर दूर से भी सुनी जा सकती है।
9) बाघ एक मांसाहारी जानवर है और इसका पसंदीदा भोजन जंगली भैंसा, हिरण और सूअर है।
10) बाघ शिकार पर रात में ही निकलते हैं। अंधेरे में इनकी देखने की क्षमता इंसानों से 6 गुना ज्यादा होती है।
11) एक व्यस्क बाघ 30 फीट लंबा और 12 फीट ऊँचा छ्लाग लगा सकता है। इसके अलावा यह 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और लगातार 6 किलोमीटर तक तैर सकता है।
इसे भी पढें: उत्तर कोरिया के चौंका देने वाले तथ्य, जानकर आप हो जाएंगे हैरान
12) बाघ के दिमाग का वजन 300 ग्राम होता है जो मांसाहारी जानवरों में ध्रुवीय भालू के बाद दूसरा सबसे ज्यादा है।
13) बाघ के पिछले पैर इसके आगे के पैरों की तुलना में अधिक लंबे होते हैं जिस कारण इसे दौड़ने, कूदने और अपने शिकार पर झपटने में आसानी होती है। इसके अलावा बाघों की टांगे बहुत मजबूत होती है जिस कारण यह मरने के कुछ समय बाद तक अपने पैरों पर खड़ा रह सकता है।
14) ज्यादातर बाघों की आंखें पीली होती हैं जबकि सफेद बाघों की आंखें नीली होती हैं।
15) बाघों का भी इलाका बंटा होता है। ये अपने इलाके को चिन्हित करने के लिए पेड़ों को खरोचकर पंजे का निशान बना देते हैं। इसके अलावा वे कुछ जगहों पर अपने बदबूदार मूत्र का भी प्रयोग करते हैं।
16) अगर आपको जंगल में कभी बाघ की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसने आपको देख लिया है बल्कि बाघ अपने दूर के साथियों से संवाद करने के लिए दहाड़ते हैं।
17) आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि बाघ मिमिक्री भी कर लेता है। यह अपने शिकार को फंसाने के लिए दूसरे जानवरों के आवाज की नकल करता है जिससे उसका शिकार आसानी से उसकी तरफ खींचा चला आता है।
इसे भी पढें: दुनिया के 5 सबसे कीमती तरल पदार्थ, नम्बर 1 है चौंकाने वाला
18) बाघ अपने शिकार पर हमला करते हीं अपने 10 सेंटीमीटर लम्बे दांतों से उसके गले की नस काट देता है। इसके अलावा यह अपने शिकार को गला घोँट कर या गला तोड़ कर भी मारता है।
19) इंसानों की तरह बाघ भी संयमित होते हैं। वे शिकार करने के बाद मादा और शावकों का इंतजार करते हैं और उनके खाने के बाद ही खाते हैं। इसके अलावा वे खाने के लिए आपस में झगड़ा नहीं करते बल्कि अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं।
20) वैसे तो बाघ जल्दी इंसानों का शिकार नहीं करते लेकिन खतरा महसूस होने पर हमला करने से पीछे भी नही हटते। अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सन 1800 से 2020 तक पूरी दुनिया में बाघों ने लगभग 3,80,000 इंसानों का शिकार किया है।
21) बाघिन का गर्भाधान काल साढे तीन महीने का होता है और यह एक बारे में 2-3 शावकों को जन्म देती है। हालांकि ढाई वर्ष के होने के बाद बच्चे स्वतंत्र रूप से रहने लगते हैं।
22) 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में लगभग 4500 टाइगर ही बचे हैं जिसमे से 2967 अकेले भारत में ही है। वही मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 526 बाघ हैं।
23) बाघों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2010 में वर्ल्ड टाइगर डे (World Tiger Day) मनाना शुरू किया गया। इसके अलावा भारत में बाघों को बचाने के लिए Save The Tiger कैंपेन भी चलाया गया।
24) बाघ हमेशा घात लगाकर पीछे से हमला करता है लेकिन इसके बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आप इसकी आँखों में आँखें डालकर देखेंगे तो यह आप पर हमला नहीं करेगा और वापस चला जाएगा।
25) बाघ की जीभ खुरदुरी होती है जिससे ये अपने शिकार की चमड़ी को छील देता है लेकिन इस खुरदुरे जीभ के कारण इसे पानी पीने में दिक्कत आती है। तब ये अपनी जीभ को कप जैसा बनाकर उसमे पानी भरकर पीता है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- भारत के 5 सबसे भूतहा रेलवे स्टेशन
- दुनिया के 10 सबसे करप्ट देश, भारत है इतने नम्बर पर
- कुवैती दिनार से भी महंगी है ये करेंसी, लाखों में मिलती है इसकी कीमत
- गायोला आइलैंड सबसे शापित द्वीप, इसे खरीदने वाला हो जाता है बरबाद
- दुनिया के 10 ऐसे देश जहाँ रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय