अगर आपसे कहा जाए कि इस दुनिया में ऐसी भी जगह मौजूद है जहाँ आज भी लोग बहुत ईमानदार हैं। सड़कें साफ-सुथरी है। लोग लम्बी उम्र तक जीते हैं। चोरी और बड़े अपराध ना के बराबर है। तो क्या आप यकीन करेंगे/ बहरहाल आप यकीन करें या न करें, लेकिन इस दुनिया में वाकई में एक ऐसा देश मौजूद है जहाँ के लोगों में ये सारी खूबियां है और उस देश का नाम है जापान।
कहने के लिए जापान, भारत से बहुत छोटा देश है लेकिन इससे हम भारतीय बहुत कुछ सीख सकते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको जापान के बारे में ऐसे हीं 25 मजेदार रोचक तथ्य बताएंगे जो हम सभी को जानना भी चाहिए और जापान से सीखना भी चाहिए।
जापान के बारे में 25 रोचक तथ्य
1) जापान एशिया महाद्वीप के प्रमुख देशों में से एक है। प्रशांत महासागर के पूर्वी तट पर स्थित यह एक द्वीपीय राष्ट्र है। जापान को जैपनीज में निहोन या निप्पॉन कहते हैं जिसका अर्थ होता है ‘उगते सूर्य की भूमि’। दरअसल ऐसा माना जाता है कि दुनिया में सबसे पहले सूर्योदय जापान में ही होता है।
2) यह चार बड़े और लगभग 6852 छोटे द्वीपों के समूह से मिलकर बना है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा इन द्वीपों में मात्र 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं।
3) जापान के कुल क्षेत्रफल का 97% भाग केवल 4 द्वीपों से मिल कर बना है जबकि बचे हुए 6848 द्वीप का क्षेत्रफल जापान के क्षेत्रफल का मात्र 3% है। जापान का लगभग 70% हिस्सा पहाड़ी है और यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी हैं।
4) भूकंप के लिहाज से भी जापान बहुत सेंसेटिव जोन में है। यहाँ हर साल औसतन 1500 से ज्यादा भूकंप आते हैं।
5) जापान के लोगों की उम्र काफी अधिक होती है। यहाँ पुरूष औसतन 81 वर्ष और महिलाएं औसतन 88 वर्ष तक जीवित रहती हैं। यहाँ की कुल आबादी का 21 प्रतिशत 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का है जो कि दुनिया में सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार जापान में लगभग 50,000 लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक है।
इसे भी पढें: दुनिया के 10 ऐसे देश जहाँ रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय
6) हमारे देश में अगर कहीं जेसीबी की खुदाई चल रही हो तो लोग उसे भी भीड़ लगाकर देखना शुरू कर देते हैं लेकिन जापानी लोग फालतू कामों में अपना वक्त बर्बाद करना पसंद नहीं करते। वे खाली समय में कुछ न कुछ काम करना जरूर पसंद करते हैं। चाहे वो घर की सफाई ही क्यों न हो।
7) हमारे देश में ट्रेन अगर 15 मिनट भी लेट आए तो हम कहते हैं कि ट्रेन अपने टाइम पर आई है यानि हम उसे लेट नहीं मानते। लेकिन जापान में ट्रेनें 30 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं हो सकती। अगर वहाँ ट्रेन 1 मिनट भी लेट हो जाए तो ये न्यूज की हेडलाइन बन जाती है।
8) सिर्फ ट्रेनें ही नहीं बल्कि जापानी लोग भी समय के बहुत पाबंद होते हैं। एक तरफ हम है जो कहीं भी देर से पहुँचना अपनी शान समझते हैं वहीं जापानी लोग दिए हुए वक्त पर पहुँचते हैं और जरा सा भी देरी होने पर माफी मांगने से भी पीछे नहीं हटते।
9) जापान के लोग पशुप्रेमी होते हैं। उन्हे बिल्ली, कुत्ता, गिलहरी, गाय आदि पालना पसंद है यही कारण है कि जापान में इंसानो से ज्यादा पालतू पशु हैं। यहाँ तक कि जापान में एक ऐसा द्वीप भी है जहां पर कुत्तों को पालना गैरकानूनी है। इस द्वीप पर मात्र 100 लोग रहते हैं लेकिन यहां बिल्लियों की संख्या इन से 4 गुना ज्यादा है जिस कारण यहाँ कुत्तों को ले जाना भी अलाउड नहीं है।
10) हमारे देश में सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान चलाना पड़ता है। लेकिन जापान के लोग साफ-सफाई को लेकर काफी जागरूक ह॥ यहां तक कि जापान के स्कूलों में भी अध्यापक तथा छात्र मिलकर क्लास रूम की सफाई करते हैं। अब जरा सोचिए, अगर हमारे देश में छात्र क्लास रूम की सफाई करते तो क्या होता? ये मीडिया में एक बड़ी खबर बन जाती और स्कूल के प्रिसिंपल को सस्पेंड कर दिया जाता। यहाँ तक कि पैरेन्टस आकर टीचरों की पिटाई भी कर देते।
इसे भी पढें: अमेरिका नहीं इस देश के राष्ट्रपति को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
11) जापानी लोगों के नववर्ष मनाने का तरीका भी लाजवाब है। वे लोग नववर्ष की खुशी में सबसे पहले मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं। उसके बाद पूरा दिन वो अपने परिवार के साथ बिताते हैं।
12) जापान के लोग खेलों में भी बहुत रूचि रखते हैं। वहाँ का लोकप्रिय खेल सूमो कुश्ती है। इसके अलावा जापान के लोगों को कॉमिक्स बुक पढ़ना काफी पसंद है यहां प्रकाशित होने वाली किताबों में लगभग 20% कॉमिक्स बुक्स होती हैं।
13) अपने देश में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हे हिन्दी बोलने में शर्म आती है। वहीं जापानियों को अपनी मातृभाषा जापानी पर गर्व है और वे लोग जापानी भाषा में ही अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां तक कि जापान के वैज्ञानिक जापानी भाषा में ही शोध भी करते है।
14) जापान में Vending Machine का Business काफी जोर-शोर से चलता है। इस बिजनेस के तहत जापान की प्रत्येक गली में वेंडिंग मशीन लगी हुई है। अगर आप इन मशीनों में Coin डालते हैं तो यह मशीन आपको नूडल्स, सॉफ्ट ड्रिंक, कॉर्न आदि देती है। आंकड़ों के अनुसार, जापान में लगभग 5.52 मिलियन वेंडिंग मशीनें हैं।
15) आपने तरबूज तो खाया ही होगा। अगर आपसे पूछा जाए कि तरबूज दिखने में कैसा होता है तो आप कहेंगे कि तरबूज गोल होता है लेकिन अगर मैं आपसे कहूँ कि जापान के लोग चौकोर तरबूज उगाते हैं तो आप क्या कहेंगे? हो सकता है आपको विश्वास ही न हो। जापान के लोग कृषि में आए दिन नए-नए अविष्कार करते रहते हैं। जापानी लोग चौकोर तरबूज की खेती करते हैं जो पूरे विश्व में सिर्फ जापान में ही उगाया जाता है।
इसे भी पढें: सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाले Top 10 मुख्यमंत्री
16) अगर आप कहीं जा रहे हों और सामने से काली बिल्ली आपका रास्ता काट जाए तो आप क्या करेंगे। ज्यादातर लोग काली बिल्ली को अशुभ मानते हैं इसलिए वो थोड़ी देर के लिए रूक जाएंगे। लेकिन जापानी लोग काली बिल्ली को शुभ मानते हैं और इसलिए अधिकतर जापानी काली बिल्ली को पालना पसंद करते हैं।
17) जापान के लोगों को मछली खाना बहुत पसंद है। समुद्र से घिरा होने के बावजूद भी जापान 27% मछलियां दूसरे देशों से मंगवाता है। वहाँ के लोकप्रिय पकवानों में से एक है फुगु, जो एक बहुत जहरीली मछली है। इसे बनाने के लिए 7-11 साल की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। तब जाकर इसे बनाने का लाइसेंस मिलता है। फुगु का डिश बनाने के बाद ग्राहक को देने से पहले कूक को उसे चखना पड़ता है कि कहीं वो जहरीली तो नहीं है।
18) जापान के लगभग सभी लोग पढे-लिखे होते हैं। यही कारण है कि जापान की साक्षरता दर 100 प्रतिशत है। यहाँ अखबारों और न्यूज चैनलों में हमारे देश की तरह दुर्घटना, अपराध, फिल्मी दुनिया इत्यादि से संबंधित खबरें नहीं छपती हैं। बल्कि यहाँ के अखबारों में आधुनिक जानकारी और जरूरी खबरें ही छपती हैं।
19) हमारे देश में बच्चों के ऊपर कम उम्र में ही पढाई का इतना ज्यादा बोझ लाद दिया जाता है कि वो अपना बचपन जीना भूल जाते हैं। यहाँ तक कि उनके नम्बर भी कम आते हैं तो पैरेन्टस टेन्शन में आ जाते हैं। लेकिन जापान में एक ऐसा कानून है जिसके तहत बच्चों को 10 साल तक किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी पड़ती है। इन 10 सालों में उन्हें उनका बचपन इंजॉय करने दिया जाता है। हमारे देश की सरकार और पैरेंटस को भी इस बारे में जापान से बहुत कुछ सीखना चाहिए।
इसे भी पढें: इस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना, लिस्ट में भारत का नम्बर जानकर हैरान रह जाएंगे
20) हमारे देश में आत्महत्या करने को कानूनन जुर्म माना जाता है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार आत्महत्या को रोकने के लिए कुछ नहीं कर पाती है। लेकिन जापान में आत्महत्या करने पर सरकार उस व्यक्ति के परिवार पर जुर्माना लगाती है और उस व्यक्ति की मौत का दण्ड उस परिवार के द्वारा सरकार को व्यवधान शुल्क के रूप में देना पड़ता है।
21) जापान रिसर्च और टेक्नोलॉजी उपयोग के क्षेत्र में विश्व में नंबर एक पर है। जापानी लोग आए दिन टेक्नोलॉजी से संबंधित नए अविष्कार करते रहते हैं। यही कारण है कि जापान में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कई ऐसे हाईवे बनाए गए हैं जो बिल्डिंगों के बीच में से निकलते हैं और इसके बावजूद भी उस इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।
22) हर देश के लोगों में कोई न कोई अन्धविश्वास जरूर होता है जैसे हमारे देश में 13 नम्बर को अशुभ माना जाता है। उसी तरह जापान के लोग चार नामक शब्द को या चार नम्बर को अशुभ मानते हैं। यहां के लोग चार प्रयोग कहीं नहीं करते हैं। अन्धविश्वास की हद तो ये है कि यहां पर बनी इमारतों में भी 3 मंजिल के बाद चौथी मंजिल को पांचवी मंजिल माना जाता है।
23) भारतीयों की तरह ही जापानी भी अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाने जाते हैं। यह लोग अपने मेहमानों का तहेदिल से आदर सत्कार करते हैं। यहाँ तक कि घर बनवाते वक्त भी अपने घरों में मेहमानों के लिए एक अलग कमरा अवश्य बनाते हैं।
24) जापान के लोग मेहनत से बिल्कुल नहीं घबराते हैं। उन्हे मेहनत करना बहुत पसंद है और वे मेहनत से कमाना जानते हैं। जापानी मुफ्त में मिली किसी भी चीज को स्वीकार नहीं करते हैं। यहाँ तक कि उन्हें Tip लेना भी पसंद नहीं है्।
25) जापान में अपराध नाम मात्र के होते हैं। आंकड़ों के अनुसार, यहां पर औसतन प्रति 20,00,000 लोगों में मात्र एक हत्या होती है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- ये 10 हैं दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस, ले चुके हैं करोड़ों जानें
- भारत के 5 सबसे बड़े दुश्मन देश, नम्बर 3 का नाम जानकर चौंक जाएंगे
- ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ
- गायोला आइलैंड सबसे शापित द्वीप, इसे खरीदने वाला हो जाता है बरबाद
- ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी करेंसी, नम्बर 1 के आगे डॉलर भी Fail है