कई बार हम जिंदगी में लगातार आ रही परेशानियों से तंग आ जाते हैं और कुछ उल्टा-सीधा कर बैठते हैं। हम ये भूल जाते हैं कि सुख और दुख एक हीं सिक्के के दो पहलू है। अगर अभी आप दुख झेल रहे हैं तो इसके बाद आपको सुख भी मिलेगा। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो ये पोस्ट पूरा पढिए, हो सकता है आपको एक नई दिशा मिले और जिंदगी को लेकर आपकी सोच साकारात्मक हो जाए।
1) अगर आप किसी युद्ध को हार जाते हैं तो उसे फिर से जीत सकते हैं लेकिन युद्ध शुरू होने से पहले हीं अगर हार मान लेते हैं तो दुनिया की कोई ताकत आपको जीता नही सकती। इसलिए कोई भी काम शुरू करने से पहले ही हार मत मान लीजिए। कहा भी गया है मन के हारे हार है और मन के जीते जीत।
2) हमेशा अपना रास्ता खुद चुनिए, क्यूँकि आप क्या हैं, आपकी क्षमता क्या है ये आपसे बेहतर कोई नही जानता।
3) भीड़ का हिस्सा कभी मत बनिए। भीड़ हमेशा आसान रास्ता चुनती है लेकिन जरूरी नही है कि वो रास्ता सही हो। जिन लोगों ने अपने रास्ते खुद बनाए हैं आज दुनिया उन्हे ही याद करती है। याद रखिए उपरवाले ने आपको पैदा किया है तो आपको आगे बढने का रास्ता भी वही दिखाएगा, बस आपको अपने ऊपर और अपने भगवान के ऊपर भरोसा होना चाहिए।
4) हर इंसान की जिन्दगी में दो महत्वपूर्ण दिन जरूर आता है जिसमे से पहला दिन उसके हक में होता है और दूसरा दिन उसके खिलाफ। जिस दिन आपके हक मे हो उस दिन आप घमन्ड मत करना और जिस दिन आपके खिलाफ मे हो उस दिन थोड़ा सब्र जरूर करना।
5) घोड़ा जीत के लिए नही बल्कि शरीर पर पड़ने वाले चाबुक से होने वाली तकलीफों से बचने के लिए तेज दौड़ता है और रेस जीत लेता है। उसी तरह अगर हमारे ऊपर भी मुसीबत रूपी चाबुक पड़ता है तो इसका मतलब है कि ऊपर बैठा हमारा भगवान चाहता है कि हम भी जीतें। इसलिए मुसीबत के समय धैर्य न खोएं बल्कि उसका डट कर सामना करें।
इसे भी पढें: अगर आप जीवन से निराश हो गए हैं तो ये 35 Motivational Quotes आपका जीवन बदल देंगी
6) पैसे आने पर कभी घमंड न करें क्यूँकि लोग आपका नही आपके पैसे का सम्मान करते हैं।
7) अगर आप कोई काम करने में गलती कर बैठते हैं तो इसमे कोई बुराई नही है। बुराई तो तब है जब आप अपनी उस गलती से कोई सबक नही लेते और बार-बार वो गलती दोहराते हैं।
8) अगर जिन्दगी में आगे बढना है तो माफ करना सीखो। दूसरों की छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाओगे तो कभी आगे नही बढ पाओगे।
9) जब आपको बहुत गुस्सा आये तब कोई फैसला न लें और जब बहुत ज्यादा खुश हों तब कोई वादा न करें।
10) कोई भी अच्छा काम करने से पहले ये मत सोचो कि लोग क्या कहेंगे। आप कुछ नही करोगे तब भी लोग कहेंगे ही। इसलिए आप हमेशा अपने दिल की सुनों, लोगों की नही।
आपको सुविचार कैसे लगे? इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- इन 4 आदतों वाले लोगों को जीवन में कभी सफलता नही मिलती है
- बेहतरीन प्रेरक हिन्दी शायरी, जो आपकी जिन्दगी बदल देगी
- संस्कृत के बारे में ये 20 तथ्य जान कर आपको भारतीय होने पर गर्व होगा
- अगर आपके अन्दर है आत्मविश्वास की कमी तो ये कहानी जरूर पढें
- अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाइएं ये 6 आदतें