हम सभी जानते हैं कि सिविल सेवा की परीक्षा बहुत हीं कठिन होती है। इसमे अभ्यर्थी को लिखित हीं नही बल्कि इंटरव्यू भी देना होता है और उसमे पास होने वाले व्यक्ति का हीं चयन किया जाता है। सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव के आधार पर हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे सवाल जो इस तरह की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। आइये जानते हैं उन सवालों के बारे में।
सिविल सेवा साक्षात्कार सवाल और जवाब
सवाल 1) क्या आप बुधवार, शुक्रवार और रविवार का नाम लिए बिना तीन लगातार पड़ने वाले दिनों का नाम ले सकते हैं?
सवाल पढने के बाद पहली नजर में इसका जवाब असंभव सा लगता है और सच भी है कि बिना इन नामों के प्रयोग किए हम किसी भी दिन का नाम नही ले सकते हैं। बहरहाल अगर ऐसा सवाल पूछा गया है तो इसका जवाब भी जरूर होगा। जवाब जानने के लिए नीचे वाली लाइन देखें।
जवाब: कल, आज और कल।
सवाल 2) अगर 2 एक कंपनी है और 3 भीड़, तो 4 और 5 क्या होगा?
ये सवाल सुनने के बाद आप कहेंगे कि या तो सवाल गलत है या फिर अधूरा है। अगर किसी भी आदमी से ये सवाल पूछा जाए तो वो आपको हीं पागल कहेगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सवाल का भी जवाब है। यकीन नही होता तो नीचे वाली लाइन देखिए।
जवाब: सही जवाब 9 है क्योंकि 4 और 5 हमेशा 9 हीं होते हैं।
सवाल 3) आधे सेब की तरह क्या दिखता है?
ये सवाल पढकर तो आप इसका जवाब पाने के लिए अपने मन के घोड़े इस ब्रह्माण्ड के हर कोने में दौड़े चुके होंगे और आपने कई चीजें इमेजिन पर कर ली होगी। लेकिन जरा ठहरिए, इतनी दूर जाने की जरूरत भी नही है, बस नीचे वाली लाइन पढ लीजिए। आपको अपना जवाब मिल जाएगा।
जवाब: आधे सेब की तरह दूसरा आधा सेब दिखता है।
इसे भी पढें: आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे अजीबोगरीब सवाल, जान कर चौंक जाएंगे आप
सवाल 4) बे ऑफ बंगाल किस स्टेट में है?
अगर आपको जरा सी भी सामान्य ज्ञान की जानकारी होगी तो इस सवाल को पढते हीं हंसते-हंसते फर्श पर दोहरे हो गए होंगे, है न? आप भी सोच रहे होंगे कि ये भी कोई सवाल है। इसका जवाब तो बच्चा भी दे देगा। वैसे एक बार हमारा भी जवाब पढ लीजिए। क्या पता, हमारा जवाब कुछ और हो।
जवाब: लिक्विड स्टेट में। (आपने क्या सोचा था?)
सवाल 5) आप एक कच्चे अंडे को ठोस सतह पर कैसे छोड़ेंगे कि यह क्रैक न हो।
अगर आप अंडा खाने के शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि अंडे का ऊपरी सिरा मजबूत होता है और आसानी से नही टूटता है। वैसे अगर आप ये जवाब सोच रहे हैं तो जनाब आप फेल हो चुके हैं। जवाब इस सवाल में ही छुपा हुआ है। अगर पता चल जाए तो अपनी पीठ थपथपा लीजिएगा, नही तो नीचे वाली लाइन पढिए।
जवाब: ठोस सतह अंडे से तो टूटने से रही, चाहे आप उसे कैसे भी छोड़ लें।
अगर आपको ये प्रश्नोत्तरी पसंद आई हो तो आगे भी ऐसे हीं मजेदार सवाल-जवाब वाले पोस्ट पढने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें। लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें: