कोई भी लड़का किसी भी लडकी को प्रपोज करने से पहले उसे इम्प्रेस करने के लिए न जाने कितना तरकीब भिड़ा लेता है और तरह-तरह के फंडे को आजमा लेता है। लेकिन फालतू के फंडे को आजमाने के चक्कर में वो उस काम को करना भूल जाता है जो उसे सबसे पहले करना चाहिए होता है।
जिसका नतीजा ये होता है कि इम्प्रेस होना तो दूर की बात कोई भी लडकी उसे पलटकर देखती भी नहीं। तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि लड़कियों को लड़के की कौन-सी आदत अच्छी लगती है और वो किस तरह के लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं।
1) लड़कों की सादगी लड़कियों को करती है ज्यादा इम्प्रेस

कोई भी लड़का जब किसी लडकी को इम्प्रेस करना चाहता है तो वो इतना ज्यादा ओवरस्मार्ट बन जाता है कि कोई भी लडकी उसे पलटकर देखती तक नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियों को सिर्फ सादगी पसंद आती है और ज्यादा स्मार्ट दिखने वाले लड़के तो उसे कदापि भी अच्छे नहीं लगते। इसलिए जब भी किसी लडकी को इम्प्रेस करना हो तो सबसे पहले अपने आप को और अपने लाइफ स्टाइल को सिंपल बनाएं।
2) किसी भी लडकी को इम्प्रेस करने के लिए दूसरी लड़कियों की भी करें रिस्पेक्ट
बहुत सारे लड़के ऐसे होते हैं जो सिर्फ किसी एक लडकी को इम्प्रेस करने के लिए उसे तो पूरा सम्मान देने की कोशिश करते हैं लेकिन अपने आदतानुसार दूसरी लड़कियों और महिलाओं के साथ बदसलूकी से पेश आते हैं। आमतौर पर ऐसे किसी भी लड़के को कोई भी लडकी पसंद नहीं करती क्योंकि उसे लगने लगता है कि कहीं शादी हो जाने के बाद वो लड़का उसे भी अपना असली रंग दिखाना न चालू कर दे। इसलिए यदि आप किसी भी लडकी को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो उसके साथ ही साथ अन्य लड़कियों और महिलाओं की भी रिस्पेक्ट करें और उनके साथ नरमी से पेश आयें।
3) अपने अभिभावक की रिस्पेक्ट करने वाले लड़के को लडकियां करती हैं ज्यादा पसंद
आजकल की लडकियां अब बहुत जागरूक हो गयी हैं और वो अच्छे और बुरे लड़कों की पहचान करना सीख गयी है। यदि कोई लड़का अपने अभिभावक की इज्जत नहीं करता तो लड़कियां समझ जाती है कि भविष्य में वो लड़का उसके साथ भी गलत व्यवहार कर सकता है। इसलिए जहाँ तक संभव हो अपने अभिभावक की भी रिस्पेक्ट करें ताकि कोई भी लडकी आप पर आराम से भरोसा कर सके।
4) अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले लड़के को लडकी नहीं करती है पसंद
यदि कोई लड़का किसी पर भी बात-बात पर गुस्सा हो जाये और उसके साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल करे तो लडकियाँ ऐसे लड़के से दूर रहना ही ज्यादा पसंद करती है। क्योंकि जो लड़का किसी के साथ प्यार से बात न कर सके वो भला किसी लडकी को क्या प्यार और क्या सम्मान दे सकता है? गाली-गलौज करने वाले लड़के की तरफ तो लडकियां मुंह उठाकर देखना तक नहीं पसंद करती। इसलिए किसी भी इंसान से हमेशा सम्मानजनक शब्दों में बात करें और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कदापि न करें।
5) आवारागर्दी करने वाले लड़के को ज्यादा लडकियां करती हैं रिजेक्ट
जिन लड़कों को अपने कैरियर की चिंता नहीं होती है और पढ़ाई या काम-काज में ध्यान देने के बजाये जो दिनभर आवारागर्दी करते रहते हैं उन लड़कों को तो शायद ही कोई लडकी पसंद करती है। जो लड़का खुद अपने अभिभावक की कमाई को फालतू में उड़ा रहा हो और अपने भविष्य के लिए कुछ कर न रहा हो वो भला किसी लडकी के लिए क्या कर सकता है?
ऐसी ही बातें सोचकर लडकियां ऐसे लड़कों को कोई भाव नहीं देती हैं और उनसे दूरी बनाये रखने में ही समझदारी मानती है। इसलिए किसी भी लडकी को प्रपोज करने से पहले अपने क्वालिफिकेशन के आधार पर कोई जॉब या कोई अच्छा सा काम जरूर पकड़ लें।
6) दूसरी लड़कियों के साथ ज्यादा बातचीत न करें
यदि आप किसी भी लडकी को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो दूसरी लड़कियों के साथ बातचीत करने से बचें और बिना काम के उनसे कोई सम्बन्ध न रखें। किसी भी लडकी को लड़के की ये आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं होती कि वो किसी और लडकी के साथ घुल-मिल जाए।
7) ज्यादा कीमती सामान इस्तेमाल करने के बजाय सस्ते और अच्छे सामानों का करें इस्तेमाल
बहुत सारे लड़के ऐसे होते हैं जो किसी भी लडकी को इम्प्रेस करने के लिए महंगे-महंगे कपडे पहनते हैं और बाकी के सामान भी महंगे वाले ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लडकियां इन सभी बातों को फिजूलखर्ची मानती हैं और ऐसे लड़कों को हीन नजर से देखती हैं। इसलिए हमेशा महंगे सामानों के इस्तेमाल करने के बजाये वही सामान इस्तेमाल करें जो आपके अच्छे व्यक्तित्त्व को प्रदर्शित करता हो और आपको दूसरों से ख़ास बनता हो।
इस बात का ख़ास ख्याल रहे कि इंसान महंगे सामानों से नहीं बल्कि अपने अच्छे चरित्र से महान बनता है, इसलिए आपका जीवन भले ही सादगी चल रहा हो लेकिन आपके विचार महँ रहेगा तो कोई भी लडकी आपको रिजेक्ट नहीं कर पायेगी।
आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।