आज हर किसी के पास Smartphone है और लगभग सभी लोग Facebook चलाते हैं। फेसबुक पर तरह-तरह के पोस्ट जैसे फोटो और वीडियो भी पोस्ट किया जाता है जिसे पूरी दुनिया में करोड़ों लोग देखते हैं। आपने देखा होगा कि जब भी आप फेसबुक पर कोई वीडियो देखते हैं और वो वीडियो आपको पसंद आ जाता है तो आप उसे Download करना चाहते हैं। लेकिन फेसबुक किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने का Option नही देता है।
डाउनलोड करने की जगह फेसबुक आपको वीडियो Save करने का ऑप्शन देता है लेकिन सेव किया हुआ वीडियो आपके Facebook Profile में हीं रहेगा और आप उसे फेसबुक से बाहर किसी को Forward नहीं कर सकते हैं। हालांकि बहुत सारे लोग कोई न कोई Trick लगाकर फेसबुक पर मौजूद वीडियो डाउनलोड कर हीं लेते हैं।
इसे भी पढें: सावधान: आपके स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप कम होने की वजह कहीं ये तो नहीं है
चूँकि अधिकतर लोग Android Mobile में हीं फेसबुक चलाते हैं इसलिए मैं आज आपको Android App के बारे में बता रहा हूँ। एक ऐसा एंड्रॉयड ऐप्प जिससे आप आसानी से कोई भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। यहां तक कि उस ऐप्प के जरिए आप फेसबुक प्रोफाइल भी चेक कर सकते हैं। उस ऐप्प का नाम है Tubemate. आइये सबसे पहले जानते हैं Tubemate को डाउनलोड और Install करने का प्रोसेस।
ट्युबमेट ऐप्प इंस्टॉल करने का प्रोसेस (How to Install Tubemate)
1) इसके लिए सबसे पहले आपको Tubemate App डाउनलोड करना होगा। ट्युबमेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक/टच करें।
2) दिए गए लिंक पर जाने पर आपको 4 ऑप्शन दिखेंगे जिसमे से आपको किसी भी ऑप्शन पर टच कर देना है।
3) अब आपके सामने डाउनलोड का ऑप्शन आ जाएगा। डाउनलोड पर टच करते हीं Tubemate App Download हो शुरू हो जाएगा।
4) डाउनलोड हो जाने के बाद आपको इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर देना है।
फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने का प्रोसेस (How to Download Video from Facebook)
1) आपके स्मार्टफोन में ट्युबमेट इंस्टॉल हो जाने के बाद अब आप उसे ओपन करिए।
2) आपको ऊपर 3 लाइनें दिखेंगी जैसा कि स्क्रीनशॉट में दिख रहा है। आपको उन Lines पर टच करना है।
3) अब आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे जिसमे यूट्युब, डेलीमोशन, इंस्टाग्राम और फेसबुक भी होगा।
4) अब आप फेसबुक पर टच कर दीजिए। आपके सामने फेसबुक का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
5) अपने फेसबुक पर लॉगिन करिए।
6) फेसबुक ओपन होने के बाद आपको जहाँ भी वीडियो दिखेगा वहाँ रेड कलर का डाउन ऐरो भी दिखेगा।
7) जिस पर टच करते हीं पहली बार कुछ ऐसा मैसेज आएगा।
8) आपको ओके करके आगे बढना है। अब आपको वीडियो की साइज दिखाई जाएगी।
9) साइज देखने के बाद भी अगर आप डाउनलोड करना चाहते हैं तो रेड कलर वाले डाउन ऐरो पर टच कर दीजिए। फिर उस वीडियो का नाम पूछा जाएगा। नाम टाइप कर के ओके करते हीं वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
10) वीडियो डाउनलोड हो जाने के बाद आपको आपके स्मार्टफोन की गैलरी में दिखने लगेगा। जहाँ से आप जिसे चाहे उसे फॉरवर्ड कर सकते हैं।
इस ऐप्प की सबसे खास बात ये है कि आप इससे Youtube और Instagram के वीडियो भी डाउनलोड कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं आपको ये Process आसानी से समझ में आया होगा। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो हमे Subscribe जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- ATM ने मनाया अपना 52वाँ जन्मदिन, पढिए एटीएम के बारे में कुछ मजेदार बातें
- अगर आपके घर में भी कूलर है तो इसे जरूर पढें।
- रिलायंस जियो ने Launch किया नया प्लान, Airtel और वोडाफोन की नींद उड़ी
- दिल्ली के इस मार्केट में लैपटॉप मिलते हैं किलो के भाव
- अगर आप भी फेसबुक पर करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान, नही तो हो सकता है बड़ा नुकसान