हम सभी अपने रोजमर्रा की लाइफ में टेक्नोलॉजी से जुड़ी बहुत सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं और अपने काम में उन चीजों का भरपूर फायदा भी उठाते हैं जैसे मोबाईल, इन्टर्नेट, कम्प्यूटर इत्यादि। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि इन सभी के जो नाम है वो इंग्लिश में है। इसका मतलब है कि हम आम बोलचाल की भाषा में भी इन चीजों के इंग्लिश नाम को ही बोलते हैं। कभी आपने सोचा है कि इन सभी चीजों के हिन्दी नाम क्या हो सकते हैं? अगर नहीं सोचा तो कोई बात नहीं, हम आपको बताएंगे। आइए जानते हैं –
टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ खास चीजों के हिन्दी नाम
इन्टरनेट (Internet)

इन्टरनेट हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। आज आप ये आर्टिकल पढ पा रहे हैं वो भी इसी इन्टर्नेट के कारण संभव हुआ है। इसके बिना हमारी लाइफ बिल्कुल ही बोरिंग हो जाएगी। ऐसे में हिन्दी नाम जानना तो बनता ही है। इन्टरनेट को हिन्दी में अन्तर्जाल या भूजाल कहते हैं। आपको यह नाम सुनकर हैरानी हो रही होगी लेकिन अगर आप इन्टरनेट का इंग्लिश में डेफिनिशन देखेंगे तो उसमे कहा गया है कि Internet is a Networks of Network यानि ये नेटवर्कों का नेटवर्क है। तो इस तरह जिसने भी इसका नाम अंतर्जाल रखा है बहुत सोच समझ कर रखा है।
कम्प्यूटर (Computer)

हम सभी जानते हैं कि कम्प्यूटर के अविष्कार ने हमारे रोजमर्रा के कामों को कितना आसान कर दिया है। जिस काम को करने के लिए आज से 20 साल पहले हमे लम्बी लाइन में लगना पड़ता था आज कम्प्यूटर के कारण वो सभी काम पलक झपकते ही हो जाता है। भले ही कम्प्यूटर के कारण हमारी लाइफ आसान हो गई हो लेकिन कम्प्यूटर का हिन्दी नाम, बोलने में बहुत ही मुश्किल है। कम्प्यूटर को हिन्दी में संगणक कहते हैं। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो संगणक का उच्चारण भी सही से नहीं कर पाएंगे।
लैपटॉप (Laptop)

कम्प्यूटर के अविष्कार के बाद लगातार उस पर शोध हुए और उसमे बहुत सारे चेजेंस होते गए। उन्ही चेंजेस का परिणाम था कि कभी एक बड़े कमरे जितना बड़ा कम्प्यूटर आज लैपटॉप की शक्ल में हमारे हाथों में था। ऐसे में दुनिया की हर चीजों का नाम रखने वाले लोग इसे कैसे छोड़ देते। चूंकि ये था तो एक कम्प्यूटर ही, इसलिए इसका हिन्दी नाम दिया गया एक छोटा गणक। वैसे कभी आप लैपटॉप खरीदने जाना तो ये मत कहना कि मुझे छोटा गणक चाहिए नहीं तो वहां मौजूद लोग आपको पागल समझ लेंगे।
सॉफ्टवेयर (Software)

सॉफ्टवेयर एक कम्प्यूटर प्रोग्राम होता है जो कम्प्यूटर में एक खास तरह के काम को करने के लिये बनाया जाता है। जैसे आपके पास टैली का सॉफ्टवेयर है तो आप उससे सिर्फ अकाउंट्स से रिलेटेड काम कर पाएंगे। अगर आपके पास फोटोशॉप का सॉफ्टवेयर है तो उसे फोटो एडिटिंग का ही काम कर पाएंगे। अब सवाल ये है कि इस सॉफ्टवेयर को हिन्दी में क्या कहते हैं। सॉफ्टवेयर का हिन्दी नाम है क्रमानुदेश। इसके नाम से आपको ऐसा लग रहा होगा कि किसी को क्रम से यानि लाइन लगा कर आगे बढने का आदेश दिया जा रहा हो।
टेक्नोलॉजी (Technology)

टेक्नोलॉजी ने हमारे काम को बहुत आसान बना दिया है। देखा जाए तो हमारे आस-पास ऐसी चीजों की भरमार है जो टेक्नोलॉजी पर आधारित है चाहे वह आपके रूम में मौजूद पंखा हो, बल्ब हो या टीवी हो ये सब टेक्नोलॉजी की ही देन है। जिस टेक्नोलॉजी ने हमारे काम को इतना आसान बना दिया है उसका हिन्दी नाम जानना तो बनता ही है। टेक्नोलॉजी को हिन्दी में प्रौद्योगिकी कहते हैं। आपको सुनने में यह नाम बहुत ही अजीब लग रहा होगा लेकिन इसी नाम ने आपकी दुनिया बदल दी है।
इसे भी पढें: अगर पृथ्वी गोल है तो नीचे की तरफ रहने वाले लोग गिरते क्यों नहीं है?
इंजीनियर (Engineer)

अक्सर हमे सुनने में आता है कि अमुक व्यक्ति कम्प्यूटर इंजीनियर है तो कोई मेकानिकल इंजीनियर तो कोई सिविल इंजीनियर। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इंजीनियर को हिन्दी में क्या कहते हैं। नहीं न, चलिए हम आपको बताते हैं। इंजीनियर को हिन्दी में अभियंता कहते हैं। अक्सर सरकारी नौकरी के लिए इंजीनियर की जो वैकेंसी निकलती है उसमे अभियंता शब्द का ही प्रयोग होता है। अब आप सोच कर देखिए कि कम्प्यूटर इंजीनियर को हिन्दी में बोलना हो तो क्या कहेंगे? संगणक अभियंता।
टीवी (T.V.)

टीवी की महिमा तो हम सभी जानते हैं। हमारी पसंदीदा फिल्में, सीरियल्स, न्यूज, क्रिकेट ये सब हम इसी के माध्यम से तो देखते हैं। टीवी को इंग्लिश में तो टेलिविजन कहते हैं लेकिन हिन्दी में? आपमें से बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि टीवी को हिन्दी में चित्रपटल कहते हैं। हालांकि गांव में लोगों ने इसका नाम बुद्धू बक्सा रखा हुआ है जो एक तरह से सही भी है क्योंकि ये हमे बुद्धू बनाने का काम ही तो करता है।
इसे भी पढें: वह कौन सी चीज है जिसे खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन खाते नहीं हैं?
सोशल मीडिया (Social Media)

आजकल हर व्यक्ति फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया का यूज जरूर करता है। मैं खुद भी करता हूँ लेकिन मुझे भी अब से कुछ देर पहले तक ये नहीं पता था कि सोशल मीडिया को हिन्दी में क्या कहते हैं। सोशल मीडिया को हिन्दी में सामाजिक माध्यम कहते हैं। अब आपसे कोई पूछे कि फेसबुक क्या है तो आप जवाब देना वह एक सामाजिक माध्यम है फिर उस सवाल पूछने वाले का चेहरा देखना।
मोबाइल फोन (Mobile Phone)

मोबाइल फोन के कारण दुनिया बहुत छोटी हो गई है। जब मर्जी दुनिया के दूसरे कोने में बैठे व्यक्ति से आप जितनी देर चाहे बातें कर सकते हैं। एक समय था जब घरों में लैंडलाइन फोन हुआ करते थे तब लोगों को किसी के कॉल के इन्तजार में घर में बैठे रहना पड़ता था। अब तो आप कही भी रहिए आपके मोबाइल पर कॉल आएगा और आराम से चलते हुए बातें करते जाएंगे।
इसे भी पढें: जापान के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको चलते-चलते बात करने की सुविधा देने वाले इस मोबाइल को हिन्दी में क्या कहते हैं। हो सकता है आपको पता भी हो और न भी पता हो लेकिन मुझे तो आपको बताना ही पड़ेगा। मोबाइल को हिन्दी में चल दूरभाष कहते हैं। लैंडलाइन फोन को दूरभाष कहते थे और मोबाइल के जरिए आप चलते हुए भी बात कर सकते हैं इसलिए यह चल दूरभाष हो गया।
आपको इनमे से कितनों के हिन्दी नाम पता थे कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूलिएगा और वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करिएगा जिससे आपको हमारे ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल्स रोज पढने को मिल सके और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- ये 10 हैं दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस, ले चुके हैं करोड़ों जानें
- क्या मरने के बाद भी खोला जा सकता है Fingerprint Lock?
- भारत के सबसे महंगे बोर्डिंग स्कूल, फीस है लाखों में
- दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहर, दिल्ली है इतने नम्बर पर
- ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी करेंसी, नम्बर 1 के आगे डॉलर भी Fail है
Useful & Informative article