हम सभी सपने देखते हैं। किसी को अच्छे सपने दिखाई देते हैं तो कोई बुरा सपना देखता है। कई बार कुछ सपने अच्छे भविष्य की ओर संकेत करते हैं, जबकि कुछ भविष्य में आने वाली परेशानियों या मुसीबतों से सावधान करते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, कुछ सपने हमें धन प्राप्ति के संकेत भी देते हैं। इन संकेतों को समझकर हम जान सकते हैं कि हमें कब धन की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको धन लाभ से संबंधित कुछ सपनों के बारे में बता रहे हैं। इन सपनों का वर्णन स्वप्न ज्योतिष के अंतर्गत मिलता है।
कई बार हम कुछ ऐसे भी सपने देखते हैं जिसे देखने के बाद हम उस सपने का अर्थ जानने के लिए बेचैन हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे हीं कुछ सपनों के अर्थ के बारे में बताएंगे। ये जानकारी पसंद आए तो इसे शेयर करना मत भूलिएगा।
सपने का अर्थ:
1) जब भी कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को दियासलाई (माचिस) जलाते हुए देखता है तो उसे अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं।
2) अगर आप सपने में किसी को पैसा उधार देते हुए देखते हैं तो आपको जल्दी ही अपना रूका हुआ पैसा मिल सकता है।
3) जो व्यक्ति सपने में हीरे-जवाहरात या सोने के बर्तन देखता है, उसके घर में देवी लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है।
4) जो व्यक्ति सपने में किसी को चेक लिखकर देता है, उसे विरासत में धन-संपत्ति मिलने के योग बनते हैं।
5) अगर आप सपने में कुम्हार को घड़ा बनाते हुए देखते हैं, तो आपको धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।
6) जो व्यक्ति सपने में पका हुआ संतरा देखता है, उसे भी धन प्राप्ति होने के योग बनते हैं।
इसे भी पढें: जानिए शरीर के अंगों पर छिपकली गिरने के शकुन और अपशकुन
7) सपने में जिसके दाहिने हाथ पर सफेद सांप काट ले, उसे भी धन लाभ होने की संभावना रहती है।
8) सपने में स्वयं को फल या फूल खाते हुए देखना भी धन लाभ होने का ही एक संकेत है।
9) सपने में जिसे गड़ा हुआ सोना या कीमती चीजें दिखाई दे उसे भी अचानक बहुत सा धन मिल सकता है।
10) जो व्यक्ति सपने में खेत में पके हुए गेहूं देखता है, उसे भी जल्दी ही धन लाभ हो सकता है।
विशेष नोट: ऊपर बतायी गई सभी बातें स्वप्न शास्त्र में लिखी बातों पर आधारित है। अगर आपको ऊपर बतायी गई बातों के अलावा सपने के कुछ और परिणाम मिलते हैं तो इसके लिए लेखक किसी तरह से जिम्मेदार नहीं है।
हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- अगर किसी काम में सफलता नही मिल रही तो आजमाएं नींबू और लौंग का ये टोटका
- भारत का एक ऐसा गाँव जहाँ रहते है सिर्फ भूत-प्रेत, रात में रूकने पर हो जाती है मौत
- जानिए क्यों जल में विसर्जित की जाती है देवी-देवताओं की मूर्तियाँ
- क्या आप जानते हैं धार्मिक कामों में अगरबत्ती का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
- क्या आप जानते हैं रविवार के दिन सूर्य देवता को जल क्यों चढ़ाया जाता है?