Home Health सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

by admin
gud khane ke fayde

ज्यादातर लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में यहां लोग चीनी और उससे बनी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि चीनी हमारे लिए शरीर के लिए जहर के समान है। चीनी डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का कारण बनता है। अगर फिर भी आपको मीठा खाने का मन करता है तो आप चीनी की जगह गुड़ खा सकते हैं।

गुड़ हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पेट संबंधी कई बीमारियों में फायदा होता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों में खाना चाहिए लेकिन एक समय में ज्यादा गुड़ खाने से आपका पेट भी खराब हो सकता है। इसके अलावा आप गुड़ के साथ भुना हुआ चना मिला कर भी खा सकते हैं इससे भी बहुत फायदे होते हैं। आइये जानते हैं –

गुड़ खाने के फायदे:

Source

1) अगर आपको गैस की प्रॉब्लम है तो भोजन के बाद गुड़ खाने से गैस की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा गुड़ पाचनतंत्र भी मजबूत करता है जिससे भोजन आसानी से पच जाता है। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।

2) अगर आप सर्दी, जुकाम और कफ से परेशान हैं तो गुड़ खाने से बहुत राहत मिलती है। गुड़ अपनी गर्म तासीर के कारण सर्दी-जुकाम को जल्दी ठीक कर देता है। इसके अलावा आप दूध या चाय में भी गुड़ डालकर पी सकते हैं।

3) गुड़ आयरन का बहुत अच्छा सोर्स होता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो गई है तो आपको नियमित रूप से गुड़ का सेवन करना चाहिए।

4) डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को अक्सर मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में वो व्यक्ति चाहे तो गुड़ का सेवन कर सकता है इससे मधुमेह यानि डायबिटीज भी नियंत्रण में रहता है।

5) गुड़ खाने से वजन भी नियंत्रित रहता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है जिससे वजन नियंत्रण में आ जाता है।

6) सर्दियों में लोगों के जोड़ों में दर्द की समस्या आम बात हो जाती है। ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है। ऐसे में एक ग्लास दूध के साथ या अदरक के साथ गुड़ खाने से दर्द से राहत मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

इसे भी पढें: रोज दूध में डाल लें एक चम्मच दालचीनी, कई बीमारियां हो जाएंगी उड़नछू

7) गुड़ त्वचा संबंधी रोगों में भी फायदेमंद होता है। इसे खाने से मुंहासों से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही त्वचा में भी निखार आता है।

8) गुड़ हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वस्थ बना रहता है।

9) अगर आप शारीरिक कमजोरी के शिकार हैं तो रोज दूध के साथ गुड़ का सेवन करें। इससे आपकी शारीरिक दुर्बलता धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

10) गुड़ का हलवा खाने से दिमाग तेज होता है और याद्दाश्त कमजोर नही होती है। इसके अलावा यह शरीर के जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

11) गुड़ खाने से दिल की बीमारी कोसों दूर रहती है। अगर आप दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं तो नियमित तौर पर गुड़ का सेवन करें।

12) गुड़ और चना खाने से शरीर में वीर्य पुष्ट होता है और कमजोरी दूर होती है।

Source

गुड़ खाने के नुकसान:

ये तो थे गुड़ खाने के फायदे लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन नुकसान का कारण बन जाता है। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आप गुड़ खा सकते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा गुड़ खाने पर आपके शुगर का लेवल बढ जाएगा। इसके अलावा रोज ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से नाक से खून निकलने की भी शिकायत आने लगती है। ऐसा गुड़ के गर्म तासीर के कारण होता है। जिनके शरीर में सूजन होती है उन्हे भी गुड़ का सेवन नही करनी चाहिए अन्यथा इससे आपके शरीर का सूजन बढ जाएगा।

आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा? इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताएं और हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।


आपको ये जान्कारी कैसी लगी? इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_39]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1