Home Health गाय का घी खाने के बेहतरीन फायदे के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे

गाय का घी खाने के बेहतरीन फायदे के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे

by admin
gaay ka ghee

गाय के घी को लेकर हमारे समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है जैसे कि घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढता है, लोग मोटे हो जाते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि गाय का घी हमारे शरीर के लिए एक दवा की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाता है। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो वजन तो नियंत्रित रहता ही है, साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

Source

इसके अलावा गाय का घी, मानसिक स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी है। गाय के घी में ऐसे कई माइक्रोन्यूट्रिअंट्स होते हैं जिनमें कैंसर युक्त तत्वों से लड़ने की क्षमता होती है। नैशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों की मानें तो गाय का घी शरीर में कैंसर के डीटॉक्सिफिकेशन यानी विषहरण के लिए जिम्मेदार एन्जाइम्स को बढ़ाता है और कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को कम करता है। आइए जानते हैं गाय का घी खाने के अनमोल फायदे के बारे में।

गाय का घी खाने के बेहतरीन फायदे:-

1) गाय का घी हमारे शरीर का स्टैमिना बढ़ाने में बहुत लाभकारी होता है। माइग्रेन के पीड़ितों को इसे नियमित रूप से खाना चाहिए। साथ ही इससे रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा 24 ग्राम देसी घी में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर खिलाने से नशा भी उतर जाता है।

2) घी पर हुए शोध के अनुसार, इससे रक्त और आंतों में मौजूद कलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि घी से बाइलरी लिपिड का स्राव बढ़ जाता है। देसी घी शरीर में बैड कलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखता है और गुड कलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढें: रोज दूध में डाल लें एक चम्मच दालचीनी, कई बीमारियां हो जाएंगी उड़नछू

3) घी का स्मोकिंग पॉइंट दूसरे फैट की तुलना में बहुत अधिक है। यही कारण है कि पकाते समय यह आसानी से जलता नहीं है। घी में स्थिर सैचुरेटेड बॉण्ड्स बहुत अधिक होते हैं, जिससे फ्री रैडिकल्स निकलने की आशंका बहुत कम होती है। घी की फैटी ऐसिड की चेन को शरीर बहुत जल्दी पचा लेता है, जिससे हमारी पाचन शक्ति अच्छी रहती है।

4) आंखों से संबंधित बहुत सी समस्याओं में गाय के घी का प्रयोग करना लाभकारी होता है। त्रिफला और शहद के साथ गाय के घी का मिश्रण बनाकर सेवन करने से आंखों को लाभ मिलता है। इससे आंखों की रोशनी बढती है।

5) खाने में सुबह-शाम गाय के घी का इस्तेमाल करने से दिमाग का विकास होता है। इसमें वे सभी पोषक और जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करते हैं।


आपको ये जानकारी कैसी लगी? इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_39]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1