हरा प्याज खाने के फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे

प्याज हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसके बिना किसी भी सब्जी में टेस्ट नही आता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि प्याज खाने के बहुत सारे फायदे हैं। उसपर भी अगर हरा प्याज हो तो फिर क्या कहना। हरा प्याज खाने के कई फायदे हैं। आइये जानते हैं हरे प्याज के इन्ही फायदों के बारे में:-

Health benefits of Green onion हरा प्याज
Source

 

हरा प्याज खाने के फायदे (Health Benefits of Green Onion):


1) यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है।

2) इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है।

3) हरे प्याज में क्रोमियम होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है।

4) हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है।

5) इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

6) हरा प्याज मैक्रोन्यूट्रिशयन को बनाए रखता है। हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी- हिस्टामाइन गुण भी होते हैं। इसीलिए, यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।

7) हिस्टीरिया का रोगी अगर बेहोश हो जाए तो उसे प्याज कूटकर सुंघाएं। इससे रोगी तुरंत होश में आ जाता है।

8) बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी है। बालों पर प्याज के रस की मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं।

9) अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं तो प्याज का लेप लगाने से सफेद हुए बाल फिर से काले होने लगते हैं।

10) पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलवा बना लें। हलवा गर्म करके पेट पर लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। प्याज पानी में उबालकर वह पानी पीने से भी पेशाब संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

इसे भी देखें:
Rate this post

Leave a Comment

Discover more from Sachchi Khabar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading