हम सभी भारतीयों को पकौड़े बहुत पसंद होते हैं। बारिश के मौसम में तो अक्सर पकौड़े खाने की तलब हो जाती है। आज भी कई घरों में कोई परंपरागत त्योहार मनाया जा रहा हो या मेहमान आए हों तो उनका स्वागत पकौड़ों से किया जाता है। पकौड़े को कहीं पर पकौड़ी तो कहीं पकौड़ा भी कहा जाता है। यह भारतीयों का एक चटपटा नाश्ता है। पूरे देश में अलग-अलग तरीके से इसे बनाया जाता है।
पकौड़े को बेसन के घोल में लपेट कर तेल में तल कर तैयार किया जाता है। आलू, बैंगन, मिर्ची, प्याज और पनीर इत्यादि के पकौड़े ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पकौड़े को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है? क्या हुआ, चकरा गए न? पकौड़े तो बहुत बार खाए होंगे लेकिन कभी इसके इंग्लिश नाम के बारे में नही सोचा होगा। है न? चलिए कोई बात नही, हम आपको बताते हैं कि पकौड़े को इंग्लिश में क्या कहते हैं।
Source
पकौड़े को इंग्लिश में Fritters कहते हैं। हालांकि ये वर्ड सभी प्रकार के पकौड़ों के लिए प्रयोग होता है बस इसके आगे आपको आलू या प्याज का इंग्लिश नेम लिखना होता है जैसे – Potato Fritters Or Onion Fritters. अब तो आपको मालूम चल गया कि पकौड़े का इंग्लिश नाम क्या है तो अगली बार जब आप चाय के साथ पकौड़े खाएं तो अपने दोस्तों को भी बुलाएं और उनसे ये सवाल जरूर पूछें और फिर देखें कितने लोगों को इसका जवाब पता होता है।
ये जानकारी आपको कैसी लगी, इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइएगा और हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमे सब्सक्राइब जरूर करें।
लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें:
- क्या आप जानते हैं TRAIN पर लिखे इन नम्बरों का मतलब, अगर नही तो जानिए
- संस्कृत के बारे में ये 20 तथ्य जान कर आपको भारतीय होने पर गर्व होगा
- क्या आप जानते हैं वाहनों पर क्यों लिखा जाता है A/F
- क्या आपने कभी सोचा है कि महिलाओं के शर्ट में जेब क्यों नहीं होती?
- पढ़िए अजब सवाल के गजब जवाब, लोटपोट सवाल
- क्या आप जानते हैं खीर को इंग्लिश में क्या कहते हैं
बहुत ही मजेदार पोस्ट