दूध हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और दूध पीने से हमें कई सारे लाभदायक फायदे भी होते हैं और इससे हमे कैल्सियम और विटामिन भी मिलता है परंतु दूध को अन्य खाने वाली चीजों के साथ दूध पीने पर उसके कई सारे नुकसान भी होते हैं। सरल शब्दों में कहें तो इन चीजों के सेवन के बाद दूध पीना जहर समान होता है। तो आइए जानते हैं इन खाने वाली चीजों के बारे में:-
1) प्याज
प्याज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है परंतु प्याज खाने के बाद दूध पीने से परहेज करें क्योंकि प्याज खाने के बाद दूध पीने से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस, जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
इसे भी पढें: जानिए नींद के बारे में 33 रोचक तथ्य
2) मछली
मछली खाने के बहुत सारे फायदे हैं। ऐसा माना जाता है कि मछली खाने से हमारी स्किन को कई तरह से फायदा मिलता है परंतु यदि मछली खाने के बाद दूध का सेवन किया जाए तो हमारे स्क्रीन पर सफेद दाग आने लगते हैं। इसलिए मछली खाने के बाद दूध भूलकर भी न पीएं।
3) उड़द की दाल
अगर हम उड़द की दाल और दूध की बात करें तो दोनों ही एक-दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग होते हैं। यही कारण है कि उड़द की दाल का सेवन करने के बाद भी अधिक दूध पिया जाए तो शरीर का भारी होना, जी मिचलाना, उल्टी आना जैसी समस्या पैदा हो सकती है।
4) दही
दूध और दही दोनों ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। दोनों के हीं अपने-अपने अलग फायदे होते हैं। कई लोग यह ग़लतफ़हमी में रहते हैं कि आखिर दही भी तो दूध से बना है तो दही खाने के बाद दूध पीने से कोई नुकसान नहीं होता परंतु यह बिल्कुल गलत है क्योंकि दोनों एक दूसरे से विपरीत है यही कारण है कि इन दोनों का साथ में सेवन करने पर पेट दर्द या पाचन तंत्र में गर्बरी या उल्टी जैसी समस्या का सामना करना पर सकता है।
लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें: