केला हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज और दूसरी कई बीमारियों को ठीक करने में रामबाण का काम करता है। केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है। जब हम बाजार में केला खरीदते हैं तो बिल्कुल साफ-सुथरे छिलके
वाले केले ही खरीदना पसंद करते हैं और जरा से दाग-धब्बे वाले केले मिल जाए तो उसे इग्नोर करते हैं।
किस तरह के केले सही होते हैं
अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। जिन केलों के छिलके बिल्कुल साफ-सुथरे और दाग-धब्बे रहित होते हैं उन्हे कृत्रिम तरीके से पकाया जाता है। जबकि नेचुरल तरीके से पके हुए केले के छिलके पर हल्के धब्बे दिखने लगते हैं। इस तरह के केले
प्राकृतिक तरीके से पके होते हैं जिस कारण इनमे एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है।
इसके अलावा इसमे विटामिन बी1, बी2, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो पेट संबंधी बीमारियां जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज, अल्सर इत्यादि से राहत दिलाता है साथ ही खुन में आयरन की कमी को दूर करता है। अब तो आप समझ गए होंगे कि दाग-धब्बे वाले केले शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- क्या आप जानते हैं टमाटर सब्जी है या फल?
- गुल्लक को पिग की फोटो के साथ हीं क्यों दिखाया जाता है?
- कुछ बादल काले और कुछ सफेद होते हैं, ऐसा क्यों?
- कभी सोचा है टीवी स्क्रीन पर बीचो-बीच नम्बर क्यों लिखे आते हैं
- जानिए लोग रात में लाइट बंद करके क्यों सोते हैं?
- कभी सोचा है गाड़ियों के पीछे Horn Ok Please क्यों लिखा जाता है?